भीमताल, 10 अप्रैल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार 11 अप्रैल को जनपद नैनीताल के भ्रमण पर रहेंगे। जिला प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार उनके दौरे को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री पूर्वाह्न 11:40 बजे देहरादून से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर अपराह्न 12:45 बजे विकास भवन खेल मैदान हेलीपैड, भीमताल पहुंचेंगे। इसके बाद वे अपराह्न 1:00 बजे से 2:30 बजे तक बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ अप्लाइड साइंसेज, भीमताल में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम ‘स्पेक्ट्रम 2026’ में प्रतिभाग करेंगे।
कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री अपराह्न 3:15 बजे भीमताल से प्रस्थान कर 3:25 बजे गौलापार हेलीपैड पहुंचेंगे। वहां से कार द्वारा सर्किट हाउस, काठगोदाम के लिए रवाना होंगे और अपराह्न 3:40 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री अपराह्न 4:00 बजे से जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे, जिसमें मानव-वन्यजीव संघर्ष, आगामी यात्रा सीजन एवं कानून व्यवस्था जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

+ There are no comments
Add yours