गंगोत्री में कल मंदिर के कपाटोद्घाटन में मौजूद रहेंगे मुख्यमंत्री धामी

Estimated read time 0 min read

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 30 अप्रैल को गंगोत्री में मंदिर के कपाट खुलने के समय मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री प्रातः 9 बजे जीटीसी हैलीपैड देहरादून से प्रस्थान कर प्रातः 9.30 बजे आर्मी हैलीपैड हर्षिल पहुंचेगे। उसके बाद कार से प्रातः 9.50 बजे हर्षिल से प्रस्थान कर प्रातः 10.20 बजे गंगोत्री धाम पहुंचकर कपाटोद्घाटन में प्रतिभाग करेंगे।

मुख्यमंत्री पूर्वाह्न 11 बजे गंगोत्री धाम से प्रस्थान कर हर्षिल हैलीपैड पहुंचेगे। उसके बाद देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours