हरियाणा की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

Estimated read time 0 min read

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरियाणा की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचकर हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सैनी को उज्ज्वल कार्यकाल हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। समारोह में उनके साथ 13 मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण किया। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए शासित विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने नायब सिंह सैनी के मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours