भीमताल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार, नैनीताल में आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के बच्चों को नमामि गंगे अभियान के तहत गंगा शपथ दिलाई और स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ते हुए संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता अभियान तभी सफल होगा जब इसमें जनता की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे अपने आस-पास की सफाई पर ध्यान दें और स्वच्छ उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने में सहभागिता निभाएं। उन्होंने कहा कि स्वभाव और संस्कार में स्वच्छता की भावना विकसित करना आवश्यक है, तभी यह अभियान दीर्घकालिक प्रभाव छोड़ सकेगा।
कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री की उपस्थिति में विद्यालय के छात्रों द्वारा नमामि गंगे योजना के अंतर्गत परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर आयुक्त कुमाऊं व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, विशेष सचिव मुख्यमंत्री डॉ. पराग मधुकर धकाते, आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी वंदना, नमामि गंगे कार्यक्रम उत्तराखंड के कार्यक्रम निदेशक विशाल मिश्रा, संचार विशेषज्ञ पूरन कापड़ी, सरस्वती विहार के प्रधानाचार्य डॉ. सूर्यप्रकाश सहित बड़ी संख्या में छात्र एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

+ There are no comments
Add yours