राज्यपाल से सीडीओ नैनीताल ने की शिष्टाचार भेंट

Estimated read time 1 min read





महिला समूहों और होम स्टे पर हुई चर्चा

भीमताल : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मंगलवार को राजभवन नैनीताल में जनपद नैनीताल की मुख्य विकास अधिकारी अनामिका ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जिले में चल रहे विकास कार्यों, महिला स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों तथा पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयासों पर चर्चा हुई। सीडीओ ने राज्यपाल को अवगत कराया कि जनपद में सक्रिय महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की ब्रांडिंग और मार्केटिंग के लिए विभिन्न विभागीय योजनाओं के तहत प्रयास किए जा रहे हैं। इस पर राज्यपाल ने कहा कि ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने के लिए इन समूहों को हरसंभव सहयोग और प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए।
राज्यपाल ने जिले में पंजीकृत होम स्टे इकाइयों की जानकारी लेते हुए कहा कि पर्यटन क्षेत्र में स्थानीय सहभागिता बढ़ाने के लिए और अधिक होम स्टे पंजीकृत किए जाने चाहिए। इससे न केवल ग्रामीणों को आजीविका के नए साधन मिलेंगे, बल्कि स्थानीय संस्कृति और आतिथ्य को भी बढ़ावा मिलेगा।
इस मौके पर राज्यपाल ने डीएफओ नैनीताल चंद्रशेखर जोशी से भी मुलाकात कर वन विभाग की गतिविधियों की जानकारी ली। विशेष रूप से वनाग्नि की घटनाओं और उन्हें रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की गई। राज्यपाल ने जनपद में पीरूल प्रबंधन के माध्यम से वनाग्नि की रोकथाम के लिए वन विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
उन्होंने कहा कि वनाग्नि की समस्या से निपटने के लिए दीर्घकालिक और प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जानी चाहिए, जिससे जंगलों की रक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन भी कायम रखा जा सके।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours