सीबीसी नैनीताल ने पीएम के आह्वान पर चलाया ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान

Estimated read time 1 min read





डीएसए फ्लैट्स में जुटा जनसमूह, सफाई के लिए ली शपथ

भीमताल । प्रधानमंत्री के ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के अंतर्गत ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ मुहिम को सफल बनाने के लिए केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) नैनीताल ने गुरुवार को डीएसए फ्लैट्स मैदान में एक विशाल श्रमदान अभियान चलाया। नगर पालिका, स्थानीय नागरिकों, पर्यटकों और विभिन्न संस्थाओं की सहभागिता से आयोजित इस अभियान में मैदान की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल रहीं। उन्होंने जनसमूह को स्वच्छ और सुंदर नैनीताल के निर्माण की शपथ दिलाई। इसके उपरांत सभी ने प्लास्टिक और कचरे को एकत्र कर मैदान की गहन सफाई की। सीबीसी नैनीताल की नोडल अधिकारी श्रद्धा गुरुरानी तिवारी ने बताया कि इससे पहले भी सीबीसी नैनीताल झील व आस-पास के क्षेत्रों में ‘स्वच्छता पखवाड़े’ और ‘प्लास्टिक मुक्त’ अभियान सफलतापूर्वक चला चुका है। उन्होंने कहा कि ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ मुहिम इन्हीं प्रयासों की एक कड़ी है। अभियान में कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों, सरकारी कार्यालयों के कर्मचारियों, नाव चालकों, हॉकर्स एसोसिएशन और खेल संगठनों से जुड़े खिलाड़ियों ने भी सक्रिय रूप से भागीदारी की। सभी ने एकजुट होकर स्वच्छता की जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। अभियान में सीबीसी नैनीताल के भास्कर जोशी, आनंद बिष्ट, दीपा जोशी, शर्मिष्ठा बिष्ट, गोपेश बिष्ट, शोभा चारक, पुष्पा देवी, दीवान सिंह, भूपेंद्र जड़ौत, राजेश नारायण सोनकर एवं क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नीरज भट्ट ने विशेष योगदान दिया।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours