Category: उत्तरकाशी
इस केटेगरी में आप उत्तराखड के उत्तरकाशी जिले से सम्बंधित समाचारों को पढ़ सकते हैं
In this category you can read news related to uttarkashi district of Uttarakhand.
आपदा प्रभावित धराली क्षेत्र में तीन IAS अधिकारियों की तैनाती
उत्तरकाशी। आपदा प्रभावित क्षेत्र धराली में बचाव एवं राहत कार्यों में जिला प्रशासन के साथ समन्यवय स्थापित करने तीन आईएएस अधिकारियों, अभिषेक रूहेला, मेहरबान सिंह बिष्ट और गौरव कुमार तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक जनपद उत्तरकाशी में तैनात किया गया है।तीनों अधिकारी आयुक्त-गढ़वाल के नियन्त्रण एवं दिशा-निर्देशों में कार्य करेंगे। तीनों को तत्काल जनपद उत्तरकाशी के लिये प्रस्थान करने के निर्देश दिए गए हैं।
धराली आपदा : मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, त्वरित राहत कार्य जारी
108 एंबुलेंस सेवा हाई अलर्ट पर, जिला स्तरीय आपात नियंत्रण कक्ष स्थापित,लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई: डॉ.आर. राजेश कुमार उत्तरकाशी। धराली गांव में सोमवार को बादल फटने से उत्पन्न भीषण आपदा के बाद राज्य सरकार पूरी तरह से सक्रिय हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित चिकित्सकीय सहायता सुनिश्चित करने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री स्वयं राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं और वरिष्ठ अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं, ताकि समय पर पीड़ितों तक सहायता पहुंच सके। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम रवानास्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने [more…]
उत्तरकाशी के धराली बाजार पर टूटा आसमानी कहर
उत्तरकाशी। आज अपराह्न लगभग 1 बजकर 50 मिनट पर उत्तरकाशी जिले की भटवाड़ी तहसील के खीर गाढ़ में जलस्तर बढने से धराली बाजार क्षेत्र में भारी मलबा आने के कारण कई भवनों, होटल एवं दुकानों में क्षतिग्रस्त हो गए। एसडीआरएफ/एनडीआरएफ और सेना घटना स्थल पर पहुंच गई हैं। एयरफोर्स की सहाय के लिये जाने हेतु एयर रिक्विजिशन भेजा जा रहा है। प्रशासन जनहानि और नुकसान की ब्योरा जुटा रहा है। निकटवर्ती चिकित्सालयों व एम्स, देहरादून में बेड़ आरक्षित कर दिये गये है एवं एम्बुलेंस को घटनास्थल के लिए रवाना किया जा रहा है। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को सक्रिय [more…]
उत्तरकाशी में कल बंद रहेंगे स्कूल
उत्तरकाशी। भारी बारिश की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी डा . मेहरबान सिंह बिष्ट ने दिनांक 13 सितंबर 2024 (शुक्रवार) को जनपद के सभी शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों में कक्षा-1 से 12 तक एवं आंगनबाड़ी केद्रों में अवकाश घोषित किया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार जनपद उत्तरकाशी में कहीं-कहीं भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के तीव्र से अत्यंत तीव्र होने की संभावना व्यक्त की गई है। जिसे देखते हुए जिलाधिकारी डा . मेहरबान सिंह बिष्ट ने एहतियातन दिनांक 13 सितंबर 2024 (शुक्रवार) को जनपद के सभी विद्यालयों में एवं [more…]
