Category: रुद्रप्रयाग
इस केटेगरी में आप उत्तराखड के रुद्रप्रयाग जिले से सम्बंधित समाचारों को पढ़ सकते हैं
In this category you can read news related to Rudraprayag district of Uttarakhand.
केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, चार तीर्थयात्री की मौत, तीन घायल
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन के मलबे में दबकर तीन तीर्थयात्री की मौत हो गई। जबकि, तीन गंभीर रुप से घायल हो गए। अभी भी मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका है। भारी वर्षा एवं घटना स्थल पर लगातार पत्थर गिरने के कारण सोमवार देर रात को रेस्क्यू कार्य रोक दिया गया था। आज सुबह रेस्क्यू कार्य पुनः शुरू किया गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने बताया कि सोमवार शाम अत्यधिक वर्षा के कारण सोनप्रयाग (मुनकटिया) में कुछ यात्री लैंडस्लाइड की जद में आ गए थे। सूचना मिलते ही SDRF, NDRF, सेक्टर [more…]
Uttarakhand: यहां कई गांवों में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक, साइन बोर्ड पर लिखा- ‘यहां घूमना-व्यापार करना वर्जित’
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले की केदारघाटी के कई गांवों में गैर हिंदुओं के प्रवेश को लेकर कुछ साइन बोर्ड लगाए गए हैं। आजकर ये साइन बोर्ड काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। साइन बोर्ड में साफ साफ लिखा है कि गांव में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित है और अगर ऐसे लोगों ने गांव में प्रवेश किया को पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। केदारघाटी के कई हिंदू संगठन इसे लेकर एकजुट हो गए हैं। दरअसल, हाल ही में चमोली जिले के नंदप्रयाग की घटना से इलाके में काफी आक्रोश फैल गया था। एक विशेष समुदाय के व्यक्ति द्वारा हिंदू लड़की [more…]
