Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
चाफी–धारी मोटर मार्ग के डामरीकरण को 9.37 करोड़ की स्वीकृति, जल्द शुरू होगा कार्य : विधायक कैड़ा
भीमताल। विधानसभा क्षेत्र भीमताल के अंतर्गत चाफी से पदमपुरी होते हुए धारी तक मोटर मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में था। मार्ग की खराब स्थिति के कारण ग्रामीणों, किसानों और पर्यटकों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों द्वारा लगातार की जा रही मांग को संज्ञान में लेते हुए विधायक राम सिंह कैड़ा ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए थे।विधायक कैड़ा ने मुख्यमंत्री से मोटर मार्ग के डामरीकरण के लिए धनराशि स्वीकृत करने की मांग की थी। विधायक [more…]
नाबालिग पीड़िता की सुरक्षा को लेकर कोतवाली पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता
पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने का दिया भरोसा भीमताल । नाबालिग पीड़िता की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ता भवाली कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से पीड़िता व उसके परिजनों की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ करने की मांग उठाई।इस दौरान भाजपा की निवर्तमान प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा ने कहा कि पीड़िता नाबालिग है और साधारण परिवार से ताल्लुक रखती है। ऐसे में कुछ असामाजिक तत्व परिवार पर दबाव बना सकते हैं, जिसे देखते हुए पीड़िता और उसके परिजनों की सुरक्षा बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भाजपा [more…]
कालागाड़ी में वन्य जीव का आतंक, महिला पर हमला कर मचाई दहशत
भीमताल। धारी ब्लॉक के बबियाड़ गांव अंतर्गत कालागाड़ी तोक में बीती रात करीब 10 बजे वन्य जीव ने पूनम पत्नी घनश्याम पलड़िया पर हमला कर दिया। महिला ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद से क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है।घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने रात में ही प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) नैनीताल को अवगत कराया। इसके बाद बुधवार को उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी से मुलाकात कर क्षेत्र में बाघ के बढ़ते आतंक को लेकर ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में मनोज शर्मा ने बताया कि [more…]
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, संपत्ति जब्ती की भी होगी कार्रवाई
भीमताल। जनपद के भवाली क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। नाबालिग के छह माह की गर्भवती होने पर उसकी मां की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक साहिल को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।जानकारी के अनुसार 4 फरवरी को कोतवाली भवाली को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवाली से सूचना मिली कि एक नाबालिग युवती छह माह की गर्भवती है। मामले की सूचना मिलते ही पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर थाना [more…]
समुदाय विशेष के युवक पर नाबालिग से दुष्कर्म करने पर भड़के भाजपाई
भवाली कोतवाली में किया घेराव पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल भीमताल। नगर क्षेत्र में एक समुदाय विशेष के युवक द्वारा नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसके गर्भावती होने से गुस्साएं भाजपा कार्यकर्ताओं और हिंदू वादी संगठन के पदाधिकारियों ने भवाली कोतवाली का घेराव किया। भाजपा जिला मंत्री मनोज भट्ट, खजान भट्ट और प्रकाश आर्य ने कहा कि समुदाय विशेष के युवक साहिल ने क्षेत्र की नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर कर उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने कहा कि किशोरी गर्भवती हो गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लव जिहाद [more…]
125 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर चला MDDA का बुलडोजर
देहरादून। एमडीडीए ने प्राधिकरण क्षेत्र में अनियोजित विकास के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को लगभग 125 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार विकास, आलोक नौटियाल द्वारा होरावाला रोड, छरबा, आईटीआई के समीप देहरादून क्षेत्र में लगभग 20 से 25 बीघा भूमि पर अवैध रूप से प्लॉटिंग की जा रही थी। बिना प्राधिकरण की अनुमति भूमि का विभाजन कर प्लॉट काटे जा रहे थे तथा आंतरिक सड़कें विकसित की जा रही थीं। एमडीडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर इन सभी अवैध संरचनाओं को ध्वस्त कर दिया और संबंधित [more…]
भीमताल विधानसभा के पर्वतीय क्षेत्रों में बाघ का आतंक, कांग्रेस ने उठाई सोलर लाइट व फेंसिंग की मांग
भीमताल। विधानसभा भीमताल के संपूर्ण पर्वतीय क्षेत्र में बाघ के बढ़ते आतंक से आमजन भय के साए में जीवन यापन करने को मजबूर है। यह कहना है भीमताल विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा का। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के कई हिस्से डार्क जोन घोषित किए जाने योग्य हैं तथा अनेक आबादियां जंगल से सटी हुई हैं, जहां सोलर लाइट एवं सोलर फेंसिंग की नितांत आवश्यकता है।शर्मा ने आरोप लगाया कि वन विभाग को बार-बार अवगत कराने के बावजूद आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता होते हुए भी जरूरत के अनुसार व्यवस्थाएं नहीं की जा [more…]
प्रभारी सचिव ने नैनीताल में विकास कार्यों की समीक्षा, जनोपयोगी योजनाओं का लाभ समय पर देने के निर्देश
अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के आदेश भीमताल । राज्य अतिथि गृह नैनीताल में जनपद नैनीताल के प्रभारी सचिव चंद्रेश यादव ने जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनोपयोगी योजनाओं को प्राथमिकता देते हुए जनहित में कार्य करना सुनिश्चित करें तथा सरकारी योजनाओं को व्यक्तिगत रुचि लेते हुए धरातल तक पहुंचाया जाए।प्रभारी सचिव ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने पर जोर देते हुए कहा कि स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए तथा महिला [more…]
मुख्यमंत्री ने नैनीताल जनपद भ्रमण के दौरान उपनयन संस्कार में शामिल होकर दी शुभकामनाएं
भीमताल। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को नैनीताल जनपद भ्रमण के दौरान उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय जलागम परिषद शंकर कोरंगा के हल्द्वानी स्थित आवास पर पहुंचकर उनके पुत्र चि. आयुष एवं चि. भाविन के जनेऊ एवं उपनयन संस्कार में सहभागिता की। मुख्यमंत्री ने दोनों बालकों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री डॉ. अनिल कपूर डब्बू, आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विश्व कैंसर दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने चलाया जनजागरूकता अभियान
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, एसजीआरआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज तथा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के संयुक्त तत्वावधान में 4 फरवरी 2026 को विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में एक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। ऑन्कोलॉजी विभाग के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य कैंसर की रोकथाम, शीघ्र पहचान तथा स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के प्रति जन-जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम का शुभारंभ नर्सिंग छात्रा द्वारा स्वागत संबोधन के साथ किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. पंकज गर्ग एवं डॉ. मनोज गुप्ता , डाॅ रचित आहूजा संकाय सदस्य, निर्णायक मंडल और [more…]
