Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगत के साथ दी लंगर सेवा

सजने लगा श्री दरबार साहिब, रौनकों में लगे चार चांद शुक्रवार को संगतें कंधों पर नए ध्वज दण्ड को लेकर एसजीआरआर बाम्बे बाग से श्री दरबार साहिब लेकर आएंगी देहरादून। आस्था, श्रद्धा और भक्ति के अद्भुत संगम के रूप में प्रसिद्ध श्री झण्डे जी मेला की तैयारियों के साथ ही श्री दरबार साहिब परिसर में आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण दिन-प्रतिदिन गहराता जा रहा है। गुरुवार को दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों के साथ लंगर सेवा दी। होली पर्व के उपरांत श्री दरबार साहिब की रौनक और भी [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

श्री महंत इंदिरेश अस्पताल की वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. पल्लवी कौल के बुल्गारिया में दिए व्याख्यान को यूरोपीय देशों के विशेषज्ञों ने सराहा

देहरादून। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल की वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. पल्लवी कौल ने सोफिया, बुल्गारिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट सम्मेलन में आमंत्रित व्याख्यान दिया। उनका व्याख्यान सर्जिकल ऑन्कोलॉजी में कार्यरत महिलाओं के रिटेंशन और प्रोफेशनल प्रोग्रेशन पर केंद्रित था, जिसे यूरोप के विभिन्न देशों से आए विशेषज्ञों ने अत्यंत सराहा और इस विषय पर सार्थक चर्चा हुई। अपने विद्वत्तापूर्ण प्रस्तुतीकरण और आत्मविश्वासपूर्ण प्रतिनिधित्व के माध्यम से उन्होंने श्री महंत इंदिरेश अस्पताल, श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी, एसजीआरआर एजुकेशन मिशन सहित उत्तराखंड व देश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित किया। यह हमारे संस्थान के लिए गर्व का विषय है कि [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय गृह अमित शाह के हरिद्वार में प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार स्थित बैरागी कैंप में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री का उत्तराखण्ड आगमन राज्य के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने मंच व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता तथा यातायात प्रबंधन सहित सभी व्यवस्थाओं [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

विश्व के बाल लेखकों का लेखक गाँव में सम्मान

थानो(देहरादून)। अंतर्राष्ट्रीय लेखक दिवस के अवसर पर लेखक गाँव, थानो (देहरादून) में एक भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन अपनी विशिष्टता के कारण देश में पहली बार इस स्वरूप में संपन्न हुआ, जिसमें भारत सहित विश्व के 65 से अधिक देशों के साहित्यकार एक मंच से जुड़े। कार्यक्रम में प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित 26 वरिष्ठ लेखकों तथा विभिन्न देशों से ऑनलाइन जुड़े हिंदी एवं प्रवासी हिंदी साहित्यकारों को ‘लेखक सम्मान’ प्रदान किया गया। साथ ही 30 बाल रचनाकारों, जिनकी पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं, को ‘नवोदित लेखक सम्मान’ से अलंकृत कर उनके साहित्यिक अवदान का अभिनंदन [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

हादसे ने छीना परिवार का सहारा, आरक्षी संजय कुमार का आकस्मिक निधन

भीमताल, 02 मार्च। ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल भवाली कोतवाली में तैनात आरक्षी संजय कुमार ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। जवान के असामयिक निधन से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।हल्द्वानी क्षेत्र के मेडिकल चौकी प्रांगण में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. समेत अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पुलिस की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी गई। शोक [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

सिमलिया बैंड–हैड़ाखान मोटर मार्ग पर डामरीकरण को 1.40 करोड़ स्वीकृत, जल्द शुरू होगा कार्य: विधायक कैड़ा

भीमताल। विधानसभा भीमताल के ओखलकांडा ब्लॉक अंतर्गत सिमलिया बैंड से हैड़ाखान मोटर मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में था। सड़क की खराब स्थिति के कारण ग्रामीणों, किसानों और स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्रवासियों ने इस संबंध में विधायक राम सिंह कैड़ा से डामरीकरण कराने की मांग की थी।जनता की समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक कैड़ा ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों को डीपीआर तैयार कर शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री से मोटर मार्ग के [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट कंसलटेंट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की सेवाएं शुरू

डाॅ गिरीश कुमार सिंह ने ज्वाइन किया श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल  देश के पहले एमडी, डीएम पेन मैनेजमेंट फिजिशियन हैं डाॅ गिरीश कुमार सिंह देहरादून। उत्तराखण्ड में स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक और अहम कदम उठाते हुए श्रीमहंत इन्दिरेश अस्पताल ने अपनी सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं का विस्तार किया है। अब अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट कंसलटेंट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की सेवाएं शुरू हो गई हैं, जिससे लंबे समय से असहनीय और जटिल दर्द से जूझ रहे मरीजों को आधुनिक एवं विशेषज्ञ उपचार का लाभ मिल सकेगा। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गौरव रतूड़ी ने जानकारी देते हुए बताया [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने गृह मंत्री अमित शाह के 7 मार्च को प्रस्तावित हरिद्वार दौरे की तैयारियों की समीक्षा की

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगामी 7 मार्च को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएँ समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण ढंग से सुनिश्चित की जाएँ, ताकि भ्रमण के दौरान सुरक्षा, यातायात, जनसुविधाओं तथा समन्वय से संबंधित सभी व्यवस्थाएँ सुचारु रूप से संचालित हों। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार एक महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सांस्कृतिक नगरी है, ऐसे में कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति की पत्रिका में क्षत्रिय नायकों को दिया जाएगा विशेष स्थान

देहरादून। उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति इस वर्ष पत्रिका का प्रकाशन करेगी। 23 अप्रैल 2026 को पेशावर कांड के महानायक वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की याद में पत्रिका का विमोचन किया जाएगा। रविवार को समिति के अध्यक्ष की दिगम्बर सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यकारिणी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। पत्रिका प्रकाशन के लिए एक विज्ञापन समिति का भी गठन किया गया, जो पत्रिका के लिए विज्ञापन जुटाएगी। यह भी तय किया गया कि इस बार पत्रिका में क्षत्रिय नायकों को विशेष स्थान दिया जाएगा। बैठक में यह भी तय किया गया कि प्रत्येक सक्रिय सदस्य 5-5 नए [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

श्री झण्डे जी मेले की भव्यता बढ़ाने पंजाब से पहुंची पैदल संगत

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की अगुआई में मेला आयोजन समिति व दूनवासियों ने किया स्वागत देहरादून। पंजाब के विभिन्न हिस्सों से 150 सदस्यीय पैदल संगत का जत्था रविवार शाम को श्री दरबार साहिब पहुंचा। शाम 5ः00 बजे श्री दरबार साहिब देहरादून के दर्शनी गेट पहुंचते ही पैदल संगत का पुष्प वर्षा व ढोल नगाड़ों की थाप के साथ दूनवासियों व दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज, प्रबन्ध समिति एवम् श्री झंडा जी मेला आयोजन समिति ने जोरदार स्वागत किया। दर्शनी गेट व श्री दरबार साहिब परिसर में श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की [more…]