Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
यूपीएससी में भीमताल की सौम्या गर्ब्याल को मिली सफलता, 822वीं रैंक से बढ़ाया क्षेत्र का मान
भीमताल । भीमताल निवासी सौम्या गर्ब्याल ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में 822वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता की खबर मिलते ही भीमताल क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोगों ने उन्हें बधाई दी है।सौम्या गर्ब्याल वर्तमान में अल्मोड़ा जनपद में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के पद पर तैनात हैं। मूल रूप से वह पिथौरागढ़ जिले के धारचूला क्षेत्र के गर्ब्यांग गांव की निवासी हैं, लेकिन वर्तमान में उनका परिवार भीमताल में रहता है।सौम्या ने वर्ष 2024 में प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) परीक्षा में भी 10वीं [more…]
शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: बंशीधर तिवारी
सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई देहरादून। देहरादून शहर की हरियाली और सौन्दर्यीकरण को बनाए रखने के लिए मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा चलाए जा रहे व्यापक अभियान के बीच सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर में लगाए गए फूलों को उखाड़ने की घटना सामने आई है। निरीक्षण के दौरान सामने आई इस घटना को प्राधिकरण ने गंभीरता से लेते हुए इसे शहर की सुंदरता और सार्वजनिक संपत्ति के साथ खिलवाड़ करार दिया है। एमडीडीए ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की गतिविधियों में शामिल असामाजिक तत्वों [more…]
94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें
श्री दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड का परंपरा के अनुसार विधि विधान से हुआ पूजन देहरादून। दून की पावन धरती पर शुक्रवार का दिन श्रद्धा, आस्था और गुरु भक्ति से ओतप्रोत रहा। श्री गुरु राम राय जी महाराज एवं श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों के साथ 94 फीट ऊँचे नए पवित्र ध्वजदण्ड (नए श्री झण्डे जी) को अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ श्री दरबार साहिब लाया गया। इस दिव्य और अलौकिक क्षण के साक्षी बनने के लिए देश-विदेश से हजारों की संख्या में श्रद्धालु संगतें दून नगरी में एकत्रित हुईं। पूरी दून घाटी गुरु महिमा, [more…]
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः धामी
सीएम ने की घोषणा-कोटी कालोनी-नई टिहरी रोपवे निर्माण होगा सीएम ने किया कोटी डोबरा पर्यटन मार्ग का वर्चुअल शिलान्यास नई टिहरी। पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए विश्वास प्रकट किया कि सुंदर टिहरी झील आने वाले समय में देश ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में साहसिक खेलों और पर्यटन का एक प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगी। इस मौके पर उन्होंने कोटी कालोनी-नई टिहरी रोपवे का निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री [more…]
खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी, जिलाधिकारी ने दी जानकारी
भीमताल , 06 मार्च। खाड़ी देशों में चल रहे सैन्य संघर्ष के बीच जनपद नैनीताल के नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि यदि जनपद का कोई भी निवासी कुवैत, सऊदी अरब, बहरीन या यूएई में फंसा हुआ है तो उनके संबंध में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जा सकती है, ताकि समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।जिलाधिकारी ने बताया कि संबंधित देशों में भारतीय दूतावासों के माध्यम से समन्वय स्थापित कर नागरिकों की सुरक्षित भारत वापसी [more…]
गांव–गांव पहुंचकर विधायक राम सिंह कैड़ा ने सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
भीमताल। विधानसभा क्षेत्र भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा ने शुक्रवार को भीमताल ब्लॉक के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अमृतपुर, डहरा, अमिया, भोर्षा और पस्तोला सहित कई गांवों में जनसभाएं कर लोगों से सीधे संवाद किया।दौरे के दौरान ग्रामीणों ने बिजली, पेयजल, सड़क और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए।विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि जमरानी बांध परियोजना से प्रभावित [more…]
मुक्तेश्वर में बेलगाम निर्माण पर आयुक्त सख्त, अवैध इमारतों की जांच के आदेश
भीमताल, 6 मार्च। मुक्तेश्वर क्षेत्र में तेजी से हो रहे बहुमंजिला निर्माण और रिसॉर्ट्स को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान अनियोजित निर्माण कार्यों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।निरीक्षण के दौरान यह सामने आया कि कुछ लोग समूह बनाकर बड़े पैमाने पर बहुमंजिला इमारतों और रिसॉर्ट्स का निर्माण कर रहे हैं। साथ ही होमस्टे योजना का लाभ लेकर भी बड़े व्यावसायिक निर्माण किए जाने की शिकायतें सामने आई हैं।आयुक्त दीपक रावत [more…]
10 मार्च को नैनीताल में होगी महिला जनसुनवाई
राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनेंगी महिलाओं की समस्याएं भीमताल: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में राज्य महिला आयोग के निर्देश पर जनपद नैनीताल में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम नौ मार्च से 13 मार्च तक प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आयोजित किए जाएंगे।इसी क्रम में 10 मार्च को नैनीताल स्थित जिलाधिकारी सभागार में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल के निर्देशानुसार आयोग की सदस्य कंचन कश्यप और सदस्य उर्वशी जोशी की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा।कार्यक्रम के दौरान जनपद नैनीताल की महिलाओं [more…]
धानाचुली–ओखलकांडा–करायल मोटर मार्ग के डामरीकरण को 1.56 करोड़ मंजूरजल्द शुरू होगा कार्य, क्षेत्रवासियों को मिलेगी राहत
भीमताल: धारी ब्लॉक के धानाचुली–ओखलकांडा मोटर मार्ग के डामरीकरण के लिए 1 करोड़ 56 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हो गई है। क्षेत्रीय विधायक राम सिंह क़ैडा ने बताया कि शासन से स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है और जल्द ही सड़क पर डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।बताया गया कि यह मोटर मार्ग लंबे समय से क्षतिग्रस्त स्थिति में था, जिससे ग्रामीणों, किसानों और क्षेत्रवासियों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क के डामरीकरण की मांग विधायक से की [more…]
भीमताल से कांग्रेस टिकट के लिए मनोज शर्मा ने ठोकी दावेदारी
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या के समक्ष रखा पक्ष, सर्वे के आधार पर टिकट देने की मांग भीमताल: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भीमताल में कांग्रेस के संभावित दावेदार सक्रिय होने लगे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस से जुड़े युवा नेता मनोज शर्मा ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या के समक्ष अपनी दावेदारी प्रस्तुत की।शर्मा ने कहा कि वह लंबे समय से क्षेत्र में गरीब, असहाय और मेहनतकश लोगों की आवाज उठाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि कठिन समय में भी वह कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़े रहे और लगातार संगठन के लिए काम करते [more…]
