Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
जनपद में 16 व 17 मार्च को होगा आपदा पूर्वाभ्यास, विभागों को सतर्क रहने के निर्देश
भीमताल। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि उत्तराखंड शासन के निर्देशानुसार जनपद में प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं से निपटने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भूकंप, बादल फटना, वनाग्नि, भूस्खलन, हिमस्खलन, बाढ़, बांध टूटना, सुरंग धंसना, बड़े वाहनों की दुर्घटनाएं तथा हेलीकॉप्टर क्रैश जैसी घटनाओं से जन-धन को भारी नुकसान हो सकता है।जिलाधिकारी के निर्देश पर आपदा से पूर्व की तैयारियों को मजबूत करने और संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए विशेष कदम उठाए जा रहे हैं। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी [more…]
‘महिला आयोग आपके द्वार’ कार्यक्रम में 8 मामलों की सुनवाई, जांच के लिए पुलिस को भेजे गए प्रकरण
भीमताल। राज्य अतिथि गृह नैनीताल में मंगलवार को ‘महिला आयोग आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत महिला जनसुनवाई का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सायरा बानो एवं आयोग की सदस्यों ने महिलाओं की समस्याओं को सुना और संबंधित मामलों को कार्रवाई के लिए पुलिस विभाग को प्रेषित किया।जनसुनवाई के दौरान आयोग के समक्ष कुल 8 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें मुख्य रूप से घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, संपत्ति विवाद, सोशल मीडिया के माध्यम से प्रताड़ना और पारिवारिक विवाद से जुड़े मामले शामिल रहे। सभी प्रकरण पुलिस विभाग से संबंधित पाए गए, [more…]
विकास भवन में सीडीओ का औचक निरीक्षण, कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले, वेतन रोकने के निर्देश
भीमताल। मुख्य विकास अधिकारी ने सोमवार को विकास भवन स्थित विभिन्न विभागों के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई कार्यालयों में कर्मचारी बिना अनुमति अनुपस्थित पाए गए, जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित कर्मचारियों के वेतन रोकने के निर्देश दिए।औचक निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय, पंचस्थानी कार्यालय, जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय, जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय, एआर कोऑपरेटिव कार्यालय तथा जिला पंचायतीराज अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया।निरीक्षण में पंचस्थानी कार्यालय का एक कर्मचारी बिना अवकाश स्वीकृति के अनुपस्थित मिला। इस पर मुख्य [more…]
बबियाड–टपूवा–दुदुली मोटर मार्ग पर अवैध खनन का आरोप, कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने की जांच की मांग
भीमताल । धारी ब्लॉक के बबियाड–टपूवा–दुदुली मोटर मार्ग पर अवैध खनन और निर्माण कार्य में अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने आरोप लगाया है कि संबंधित ठेकेदार द्वारा सड़क के ऊपरी हिस्से से पत्थर और मिट्टी खोदकर अवैध खनन किया जा रहा है, जिससे सड़क की स्थिति और अधिक खराब हो गई है।शर्मा ने कहा कि गृह क्षेत्र के भ्रमण के दौरान जब उन्होंने सड़क की स्थिति देखी तो वह हतप्रभ रह गए। उनका आरोप है कि पहले से ही बदहाल इस सड़क को ठेकेदार ने अवैध खनन कर [more…]
पुष्प वर्षा के साथ नगर परिक्रमा में गूंजे श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारे
ऐतिहासिक नगर परिक्रमा में दूनवासियों ने गुरु की संगत का किया जोरदार स्वागत श्री गुरु महाराज जी की प्यारी संगतों के साथ नगर परिक्रमा में शामिल हुए दूनवासी देहरादून। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज देहरादून के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की अगुआई में मंगलवार को ऐतिहासिक नगर परिक्रमा निकली। पच्चीस हज़ार से अधिक संगतें नगर परिक्रमा में शामिल हुईं। श्री दरबार साहिब से सुबह 7ः30 बजे नगर परिक्रमा शुरू हुई। जहां-जहां से नगर परिक्रमा निकली दूनवासियों ने तहेदिल से संगतों का पुष्पवर्षा के साथ जोरदार स्वागत किया। नगर परिक्रमा के दौरान रास्ते भर दूनवासी [more…]
कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी से होटल–रेस्टोरेंट व्यवसाय प्रभावित, आपूर्ति बढ़ाने की मांग
भीमताल। क्षेत्र में इन दिनों कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कमी से होटल एवं रेस्टोरेंट व्यवसायियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यवसायियों का कहना है कि विभिन्न गैस एजेंसियों द्वारा पर्याप्त मात्रा में सिलेंडरों की आपूर्ति नहीं हो पा रही है, जिसके चलते समय पर गैस उपलब्ध नहीं हो रही है।व्यापारियों के अनुसार यदि जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में होटल एवं रेस्टोरेंट संचालन पर इसका गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। गैस की कमी के कारण कई प्रतिष्ठानों के सामने अपने व्यवसाय को सुचारू रूप [more…]
गैरसैंण में धामी सरकार ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गैरसैंण में वर्ष 2026-27 का बजट सदन में पेश किया। इस बार राज्य का कुल बजट आकार ₹1,11,703.21 यानी 1 लाख 11 हजार 703 करोड़ रुपए का रखा गया है, जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 10.41 फीसदी अधिक है। सरकार ने इस बजट को विकास, रोजगार, पर्यटन और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर केंद्रित बताया है। बजट में आठ मूल मंत्रों को केंद्र में रखकर संतुलन साधा गया है। ये मूल मंत्र अंग्रेजी में संतुलन (SANTULAN) को सामने रखकर बने हैं, जिसके एक-एक अक्षर में गहरे अर्थ समाहित हैं। सरकार [more…]
श्री दरबार साहिब और श्री झण्डा साहिब में चला दर्शनों-मनौतियों का क्रम
श्री गुरु राम राय जी महाराज, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के लगे जयकारे मंगलवार को होगी ऐतिहासिक नगर परिक्रमा, संगतों ने पूरी की तैयारी देहरादून। रविवार को श्री झण्डे जी के आरोहण के बाद सोमवार को भी दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज परिसर में संगतों की भारी चहल-पहल रही। देश-विदेश से आई संगतों के साथ सोमवार को भारी संख्या में देहरादून नगरवासियों ने भी श्री झण्डे जी पर शीश नवाया। संगतों ने श्री झण्डा साहिब एवं श्री दरबार साहिब में मत्था टेककर अपनी मनोकामनाएं मांगी। अल सुबह से ही दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के [more…]
ग्रामसभा में जल आपूर्ति को लेकर विभागीय बैठक, बंद बोरिंग कनेक्शन खोलने के निर्देश
भीमताल। आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए ग्रामसभा में पेयजल आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए जल निगम, राजस्व विभाग, जल संस्थान और जलागम विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में इस बात पर विशेष चर्चा की गई कि गर्मियों में ग्रामीणों को पानी की कमी का सामना न करना पड़े और सभी स्थानों पर जल आपूर्ति व्यवस्थित रूप से संचालित हो।बैठक में निर्णय लिया गया कि ग्रामसभा क्षेत्र में जहां-जहां बोरिंग कनेक्शन बंद पड़े हैं, उन्हें जल्द से जल्द खुलवाया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को पर्याप्त पानी उपलब्ध [more…]
नैनीताल बार एसोसिएशन चुनाव: राजेश चंदोला बने मुख्य चुनाव अधिकारी
भीमताल। जिला बार एसोसिएशन के आगामी चुनाव को लेकर सोमवार को बार सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक के उपरांत वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश चंदोला को वर्ष 2026–2027 की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया।उनकी नियुक्ति के साथ ही बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल 31 मार्च को समाप्त हो रहा है, जिसके चलते चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवत प्रसाद और सचिव दीपक रूवाली ने बताया कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने के [more…]
