Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

टूटी पुल से सातताल में बढ़ा खतरा, पर्यटकों की सुरक्षा पर उठे सवाल

भीमताल। झीलों के शहर नैनीताल के सातताल झील क्षेत्र में स्थित एक पुल दैवीय आपदा के बाद से टूटी पड़ी है, जिससे यहां आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन में हजारों की संख्या में पर्यटक सातताल पहुंचते हैं, लेकिन पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी और पूर्व सभासद प्रदीप कुमार ‘बबलू’ ने जिला प्रशासन से पर्यटन की दृष्टि से इस पुल का शीघ्र [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

कृषि क्षेत्र में ऋण वितरण बढ़ाने के डीएम के निर्देश, लक्ष्य पूरा न करने वाले बैंकों की बनेगी सूची

भीमताल , 12 मार्च । जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने गुरुवार को जिला स्तरीय आरसेटी सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी बैंकर्स को कृषि क्षेत्र में ऋण वितरण बढ़ाने और तय लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में जिलाधिकारी ने किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), पॉलीहाउस, लघु उद्यमी, स्वयं सहायता समूह, पशुपालन और मत्स्य पालन विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि किसानों के ऋण प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए और बैंकर्स किसानों को ऋण देने में सकारात्मक रवैया अपनाएं।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जो बैंक [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

22.86 करोड़ की जल जीवन मिशन योजना का एडीएम ने किया निरीक्षण, कार्यों में लापरवाही पर जताई नाराजगी

भीमताल, 12 मार्च। अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने गुरुवार को ओखलकांडा ब्लॉक के कालाआगर क्षेत्र में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं को तय समय में और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान बताया गया कि 22 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से संचालित जल जीवन मिशन योजना के तहत ओखलकांडा ब्लॉक के कुल नौ गांवों को पेयजल योजना से लाभान्वित किया जाएगा। एडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि योजना के क्रियान्वयन में [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

भीमताल के स्वास्थ्य व शिक्षा का मुद्दा सदन में उठा, विधायक कैड़ा ने किया उच्चीकरण की मांग

भीमताल। गैरसैंण में चल रहे बजट सत्र के दौरान भीमताल विधानसभा क्षेत्र की स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्थाओं का मुद्दा सदन में गूंजा। भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी का मामला उठाते हुए सरकार से अस्पतालों और विद्यालयों के उच्चीकरण की मांग की।विधायक कैड़ा ने कहा कि भीमताल विधानसभा के अंतर्गत ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल क्षेत्रों में पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। इसके चलते ग्रामीणों को इलाज के लिए हल्द्वानी और नैनीताल की ओर रुख करना पड़ता है, जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।उन्होंने [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

घरेलू गैस की कालाबाजारी पर डीएम सख्त, जमाखोरी-रिफिलिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई

भीमताल । घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी, जमाखोरी और व्यावसायिक उपयोग को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि घरेलू गैस का कमर्शियल डायवर्जन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।जिलाधिकारी ने परगना अधिकारियों, पुलिस क्षेत्राधिकारियों और पूर्ति निरीक्षकों को निर्देशित किया है कि घरेलू गैस के कमर्शियल इस्तेमाल और कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रखी जाए। इसके लिए तहसीलदार, थानाध्यक्ष और पूर्ति निरीक्षकों की क्विक रिस्पांस टीम गठित करने के निर्देश दिए गए हैं, जो [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

लोक कलाकार दीवान कनवाल के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

भीमताल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसिद्ध लोक कलाकार दीवान कनवाल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि दीवान कनवाल ने उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और लोक संगीत को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके गीतों और कला के माध्यम से प्रदेश की परंपराओं और लोक धरोहर को देश-दुनिया तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया गया।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि दीवान कनवाल का निधन उत्तराखंड की लोक कला और सांस्कृतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

गढ़वाल विश्वविद्यालय में छात्रसंघ समारोह में शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने की कई घोषणाएं

श्रीनगर (गढ़वाल)। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर में आज छात्रसंघ समारोह 2025-26 सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत उपस्थित रहे। पौड़ी के विधायक राजकुमार पोरी विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का  शुभारंभ करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और सभी छात्रसंघ पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय मंच पर प्रतिष्ठित करने के लिए कार्य कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने कई विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹ 75.36 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने SCSP के अन्तर्गत पौड़ी गढ़वाल के विकासखण्ड पाबौ मे बेडा का जगड मोटर मार्ग के किमी 1 से 5 तक सुदृढीकरण एवं डामरीकरण कार्य हेतु ₹ 3.58 करोड़, राजकीय उपजिला चिकित्सालय रुड़की में विद्युत रिवाईरिंग कार्य हेतु ₹ 3.93 करोड के साथ ही राज्य योजना के अन्तर्गत मसूरी विधानसम क्षेत्र के अन्तर्गत न्यू कैंट मोटर मार्ग (सालावाला पुल से विजय कॉलोनी पुल तक) को दो लेन से 10.50 मी० चौडाई में अपग्रेड किये जाने (द्वितीय चरण) हेतु ₹ 16.87 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा क्षेत्र चम्पावत [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

प्राधिकरण पर स्थानीय लोगों के उत्पीड़न का आरोप, हरीश पनेरू ने किया प्रदर्शन

भीमताल। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरू ने झील विकास प्राधिकरण और जिला विकास प्राधिकरण पर स्थानीय लोगों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए धरना-प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र भेजकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की।भेजे गए पत्र में पनेरू ने कहा कि रामगढ़ से मुक्तेश्वर रोड के कसियालेख क्षेत्र में स्थानीय निवासी अपने बच्चों के लिए आवास, गौशाला, मुर्गीबाड़ा, शौचालय और छोटे व्यवसाय के लिए कमरे या दुकानों का निर्माण कर रहे हैं। इसके बावजूद झील विकास प्राधिकरण और जिला विकास प्राधिकरण द्वारा निर्माण कार्यों पर रोक लगाकर लोगों को [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

आलू बीमा और राशन डीलरों का मुद्दा सदन में गूंजा

भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने गैरसैंण में चल रहे बजट सत्र के दौरान सदन में क्षेत्र के किसानों और सस्ता गल्ला विक्रेताओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सरकार से किसानों को आलू बीमा की राशि दिलाने और राशन डीलरों का बकाया किराया भुगतान कराने की मांग की।विधायक कैड़ा ने कहा कि उनकी विधानसभा क्षेत्र भीमताल के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल क्षेत्र काश्तकार बाहुल्य क्षेत्र हैं, जहां अधिकांश किसान खेती-बाड़ी पर निर्भर होकर जीवन यापन करते हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष फसल को नुकसान होने के बावजूद SBI बीमा कंपनी [more…]