Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड PCS मेंस का रिजल्ट घोषित

देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा ‘उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य सिविल /प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024’ की मुख्य (लिखित) परीक्षा  02 फरवरी, 2025 से  05 फरवरी, 2025 तक एवं सामान्य अध्ययन प्रथम प्रश्नपत्र की पुनः परीक्षा  14 मई, 2025 को सम्पादित की गयी।  मुख्य (लिखित) परीक्षा के प्राप्ताकों के आधार पर इन अभ्यर्थियों को पदवार साक्षात्कार परीक्षा हेतु औपबंधिक रूप से सफल घोषित किया गया है।

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

SGRR मेडिकल काॅलेज में राज्यस्तरीय रेडियोलॉजी एवं इमेजिंग सम्मेलन सफलतापूर्वक सम्पन्न

देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय ‘रेडियोलॉजी एंड इमेजिंग कॉन्फ्रेंस 2025 (उत्तराखण्ड चैप्टर) कॉलेज के सभागार में प्रथम दिवस के कार्यक्रम सफलतापूर्वक हुए। देशभर से आए रेडियोलॉजिस्ट, मेडिकल विशेषज्ञों, शिक्षाविदों, रेजिडेंट डॉक्टरों और युवा शोधकर्ताओं की सहभागिता ने कार्यक्रम को ज्ञान-आदान-प्रदान और शोध-उन्मुख चर्चा का प्रभावशाली मंच बनाया। इस सम्मेलन का मुख्य विषय ‘कार्डियक इमेजिंग’ रहा, जिसमें आधुनिक तकनीकों, नवीन शोध, इमेजिंग प्रोटोकॉल और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। करीब 150 प्रतिभागियों ने इस आयोजन में प्रतिभाग किया। सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि डाॅ. अशोक नायक, प्राचार्य, श्री [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

MDDA की सख्त कार्रवाई, अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर चला बुलडोज़र, 22 बीघा में ध्वस्तीकरण

देहरादून। मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने आज अवैध निर्माण और गैरकानूनी प्लाटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्राधिकरण क्षेत्र में कई स्थानों पर ध्वस्तीकरण और सीलिंग अभियान चलाया। लगातार बढ़ रहे अनधिकृत निर्माणों पर रोक लगाने के उद्देश्य से एमडीडीए की टीम सुबह से ही मैदान में उतरी और बिना स्वीकृत मानचित्र के किए जा रहे निर्माणों को चिन्हित कर कार्रवाई की। सबसे बड़ी कार्रवाई जस्सोवाल, चकराता रोड क्षेत्र में की गई, जहां रोशन नेगी द्वारा लगभग 22 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी। एमडीडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरी प्लाटिंग व्यवस्था को ध्वस्त कर [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

अवतार चौहान राजकीय शिक्षक संघ उत्तरकाशी के जिलाध्यक्ष निर्वाचित

उत्तरकाशी। राजकीय शिक्षक संघ उत्तरकाशी के द्विवार्षिक जनपदीय अधिवेशन में आज नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। अवतार सिंह चौहान अध्यक्ष और बलवंत असवाल जिला मंत्री चुने गए। नई कार्यकारिणी के लिए आज सुबह 8 बजे जिला मुख्यालय उत्तकाशी में मतदान शुरू हुआ, जो दोपहर तक चला। जिलेभर से आए 1148 शिक्षकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर अवतार सिंह चौहान विजयी रहे। जबकि, बलवंत असवाल लगातार दूसरी बार जिला मंत्री चुने गए। इसके अलावा मुकेश चन्द्र नौटियाल उपाध्यक्ष, हंसी जोशी महिला उपाध्यक्ष और संदीप बंधानी संयुक्त मंत्री चुने गए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अवतार सिंह चौहान ने सभी [more…]

उत्तराखण्ड

मेले में महिला स्वयं सहायता समूह के उत्पादों की बिक्री बढ़ने से खिले महिलाओं के चेहरे

भीमताल । अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में एम.बी. इंटर कॉलेज मैदान, हल्द्वानी में आयोजित सहकारिता मेले में शनिवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग नैनीताल की ओर से जागरूकता से भरपूर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। बाल विवाह, घरेलू हिंसा, पोषण एवं अनेकता में एकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लघु नाटक, पोषण गीत एवं समूह गीत के माध्यम से उपस्थित लोगों को संदेश दिया गया। मेले के मुख्य अतिथि के रूप में मा. दर्जा राज्य मंत्री रेनू अधिकारी एवं मा. दर्जा राज्य मंत्री नवीन वर्मा ने शिरकत की। कार्यक्रम के उपरांत मुख्य [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

विधायक कैड़ा ने धारी ब्लॉक के गांवों का किया दौरा, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

धारी से कौल–धानाचुली मोटर मार्ग पर डामरीकरण व नव निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होने का आश्वासन भीमताल। विधानसभा भीमताल क्षेत्र के विधायक राम सिंह कैड़ा ने धारी ब्लॉक के अंतर्गत कौल, धानाचुली, गाड़खेत, थिरोली, बसगांव, मज्यूली समेत विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सड़क व स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी दिक्कतों को विधायक के सम्मुख विस्तार से रखा।ग्रामीणों ने बताया कि धारी से कौल–धानाचुली तक मोटर मार्ग का निर्माण कार्य पूर्व में राज्य योजना के अंतर्गत कराया जा चुका है, लेकिन सड़क पर डामरीकरण न होने [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

जंगलिया गांव में राजस्व विभाग की चौपाल

ग्रामीणों को दस्तावेज दुरुस्ती व राजस्व प्रकरणों की दी जानकारी भीमताल। जिलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारी के निर्देशन में इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में राजस्व विभाग द्वारा चौपालों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत जंगलिया गांव के पंचायत घर में राजस्व चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामवासियों की समस्याएं सुनी गईं और राजस्व संबंधी जानकारियां प्रदान की गईं।कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने किया। ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में ऐसे शिविरों का लाभ लेने की अपील करते हुए कहा कि राजस्व विभाग द्वारा [more…]

उत्तराखण्ड

लेक्स इंटरनेशनल स्कूल भीमताल में रजत जयंती समारोह धूमधाम से मनाया

सांस्कृतिक, खेल और अकादमिक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन भीमताल। लेक्स इंटरनेशनल स्कूल, भीमताल में विद्यालय का रजत जयंती समारोह ‘विरासत’ बेहद धूमधाम और गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। अवसर पर विविध सांस्कृतिक, खेल एवं कौशल आधारित प्रस्तुतियों ने विद्यालय की 25 वर्ष की समृद्ध यात्रा को जीवंत कर दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडमिरल टंडन (रिटायर्ड) (पीपीएसएम, एवीएसएम) तथा विशिष्ट अतिथि विद्यालय के प्रथम बैच के टॉपर डॉ. सलभ अग्रवाल (एमबीबीएस, एमएस, यूरोलॉजी) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। एनसीसी कैडेट्स ने प्रातःकाल स्वागत गीत और गार्ड ऑफ ऑनर के माध्यम से मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया तथा [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का 1880 मरीजों ने उठाया लाभ

सोवन सिंह नेगी, सामुदायिक भवन, नरेन्द्र नगर में आयोजित हुआ विशाल शिविर  मंत्री सुबोध उनियालने किया शिविर का शुभारंभ श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की कैंसर विशेषज्ञ डॉ पल्लवी कौल ने कैंसर जागरूकता पर दिया व्याख्यान देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के सौजन्य से सोवन सिंह नेगी, सामुदायिक भवन, नरेन्द्र नगर में शनिवार, 29 नवम्बर 2025 को कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर 1880 मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर में अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परामर्श दिया तथा रोगियों को निःशुल्क दवाइयाँ [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

दुनियाभर से आए शोधार्थियों ने अपने शोधपत्र प्रस्तुत किए

देहरादून। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) द्वारा आयोजित विश्व आपदा प्रबंधन शिखर सम्मेलन (WSDM 2025) और 20वां उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन (USSTC) के अंतर्गत आज ग्राफिक एरा डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी, देहरादून में बीस से अधिक विषयों के तकनीकि सत्र आयोजित किए गए] जिसमे उत्तराखंड सहित विभिन्न राज्यों और विश्वभर से आए शोधार्थियों ने अपने शोधपत्र प्रस्तुत किए। इसके साथ ही दस से अधिक विशिष्ट सत्रों का आयोजन किया गया। इस आयोजन ने आपदा प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन, वैज्ञानिक नवाचार और तकनीकी विकास पर देश-विदेश के विशेषज्ञों को एक मंच प्रदान किया। इसके साथ ही बारह विशेष [more…]