Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

23 मई को खुलेंगे श्री हेमकुंड साहिब के कपाट, तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव से हुई चर्चा

भीमताल । उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिख तीर्थ स्थल श्री हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 23 मई को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। यात्रा की तैयारियों को लेकर सोमवार को सचिवालय में नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने मुख्य सचिव आनंद बर्धन से शिष्टाचार भेंट की।इस दौरान बिंद्रा ने मुख्य सचिव को अवगत कराया कि हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को विधिवत रूप से खोल दिए जाएंगे, जिसके साथ ही वार्षिक यात्रा का शुभारंभ होगा।बैठक में आगामी यात्रा के दौरान व्यवस्थाओं तथा श्रद्धालुओं को मिलने वाली सुविधाओं को लेकर भी संक्षिप्त चर्चा की गई। [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

23 मई 2026 को खुलेंगे श्री हेमकुंट साहिब के कपाट

देहरादून। गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने मुख्य सचिव आनंद बर्धन से आगामी तीर्थयात्रा सीजन की तैयारियों पर चर्चा करने के लिए मुलाकात की। विस्तृत विचार-विमर्श के बाद तथा वर्तमान मौसम स्थितियों का आकलन करने के पश्चात्, दोनों  ने पवित्र गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब के कपाट शनिवार, 23 मई 2026 को खोलने पर आपसी सहमति व्यक्त की। ट्रस्ट, राज्य सरकार के समन्वय से इस यात्रा का संचालन करता है तथा तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए हरिद्वार, ऋषिकेश, श्रीनगर, रतूड़ा, जोशीमठ, गोविंदघाट और घांघरिया में अपनी धर्मशालाओं में मुफ्त ठहरने और भोजन की व्यवस्था करता [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में SIR की तैयारियां तेज, 87% मैपिंग पूरी

शत प्रतिशत मैपिंग से आसान होगी एसआईआर की राह उत्तराखण्ड में अप्रैल माह से शुरु होगा विशेष गहन पुनरीक्षण देहरादून। उत्तराखण्ड में आगामी अप्रैल माह में होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम की पहल पर निर्वाचन विभाग राजस्थान ने उत्तराखंड पहुंचकर अपने अनुभव साझा किए। सोमवार को देहरादून में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान श्री नवीन महाजन ने हाल में ही राजस्थान में समपन्न एसआईआर के सम्बंध में विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय उत्तराखण्ड के सभी अधिकारियों सहित सभी जनपदों के डिप्टी डीईओ /अपर जिला [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

कुंभ के आयोजन में नहीं रहेगी कोई कमी, स्वीकृतियां तुरंत होगी जारी : धामी

कुंभ मेले के दिव्य-भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध पूरी करने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार का भ्रमण कर कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की प्रगति की समीक्षा की। डामकोठी में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेले के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूरी की जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ जैसे विराट आयोजन में किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। सभी संबंधित विभाग पूरी क्षमता और समन्वय [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने 63 सफाई निरीक्षकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्य सेवक सदन में शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत चयनित 63 सफाई निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने लगभग 62 करोड़ की अनुमानित लागत से बनने वाले शहरी विकास निदेशालय के नवीन भवन का वर्चुअल शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान कूड़ा निस्तारण वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि चार वर्षों में राज्य में लगभग 30 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की जा चुकी है। मुख्यमंत्री धामी ने लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित सभी सफाई निरीक्षकों को शुभकामनाएँ दीं। [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

बनभूलपुरा अतिक्रमण मामला: 20 से 31 मार्च तक लगेंगे पुनर्वास शिविर, 5300 परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य

भीमताल । बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण प्रकरण में उच्चतम न्यायालय के 24 फरवरी 2026 के आदेश के अनुपालन में प्रशासन ने पुनर्वास की प्रक्रिया तेज कर दी है। प्रभावित परिवारों तक पहुंचने के लिए 20 मार्च से 31 मार्च तक बनभूलपुरा क्षेत्र में छह स्थानों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में पात्र परिवारों से प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदन लिए जाएंगे और उन्हें पुनर्वास योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।शिविर रेलवे स्टेशन हल्द्वानी, अंजुमन इस्लामिया बालिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय किदवई नगर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बनभूलपुरा, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बनभूलपुरा, राजकीय इंटर कॉलेज [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

लामाचौड़–फतेहपुर में अवैध शराब की शिकायतों पर आबकारी विभाग की दबिश, जांच में नहीं मिली मदिरा

भीमताल । लामाचौड़ और फतेहपुर क्षेत्र से लगातार मिल रही अवैध शराब की शिकायतों के बाद आबकारी विभाग ने रविवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के तहत टीम ने संदिग्ध स्थानों और व्यक्तियों के ठिकानों पर दबिश देकर क्षेत्र में गहन तलाशी ली।जांच के दौरान आबकारी टीम ने कई स्थानों पर छापेमारी की, लेकिन किसी भी व्यक्ति के कब्जे से अवैध मदिरा बरामद नहीं हुई। इसके चलते किसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।आबकारी विभाग का कहना है कि क्षेत्र में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

बारिश भी नहीं रोक पाई सफाई का जज्बा, जंगलिया गांव में चला प्लास्टिक मुक्त अभियान

भीमताल। ग्राम पंचायत जंगलिया गांव में स्वच्छता के प्रति जागरूकता का एक प्रेरणादायक उदाहरण देखने को मिला। बारिश के बावजूद ग्रामीणों ने हरीनगर और जंगलिया गांव को प्लास्टिक व कूड़ा मुक्त बनाने के उद्देश्य से सफाई अभियान चलाया।रविवार को छोटा कैलाश द्वार से सैमधार की ओर जाने वाली सड़क के किनारे ग्रामीणों ने साफ-सफाई कर प्लास्टिक व अन्य कचरे को एकत्र किया। खराब मौसम और बारिश के बावजूद ग्रामीणों का उत्साह कम नहीं हुआ और सभी ने मिलकर स्वच्छता अभियान को सफल बनाया।अभियान में ग्राम प्रधान राधा कुल्याल, पूर्व प्रधान हरिनगर वीरेंद्र कुमार, आंगनबाड़ी [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

श्री झण्डे जी पर दर्शन मनौतियों के लिए अब लगा दूनवासियों का तांता

अब नगरवासी बढ़ा रहे श्री झण्डे जी महोत्सव की रौनक देहरादून। श्री दरबार साहिब परिसर में 8 मार्च को श्री झण्डे जी के आरोहण के साथ शुरू हुआ ऐतिहासिक श्री झण्डे जी महोत्सव इन दिनों उत्कर्ष पर है। देश-विदेश से आई संगतें श्री झण्डे जी आरोहण का साक्षी बनने के बाद अपने-अपने गृहक्षेत्रों को लौट चुकी हैं, लेकिन अब देहरादून व आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालुओं व संगतों का तांता लगातार श्री दरबार साहिब की ओर बढ़ रहा है। श्रद्धालु बड़ी आस्था के साथ श्री झण्डे जी व दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

गैस की कालाबाजारी में 2 गिरफ्तार, 19 गैस सिलेंडर जब्त

 देहरादून। जिला प्रशासन द्वारा एलपीजी गैस से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कंट्रोलरूम सक्रिय है। जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल के निर्देशों जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र में संचालित कंट्रोलरूम में नागरिकों की एलपीजी गैस सम्बन्धी शिकायतों/समस्याओं के निस्तारण के सम्बन्ध कार्यवाही की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा प्रसारित  1077, 0135-2626066, 2726066  और व्हाट्सएप नंबर 7534826066 के माध्यम से 5 बजे तक कुल 341 शिकायतें एलपीजी गैस की आपूर्ति के सम्बन्ध में दर्ज हुई है, वही कंट्रोल रूम में मौजूद  जिला खाद्य पूर्ति विभाग, देहरादून में सप्लाई कर रही एलपीजी गैस के सभी एजेंसियों [more…]