Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

स्कूलों में छात्र-छात्राओं के सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम

समय-समय पर राज्य स्तर पर भी होगी सुरक्षा समीक्षा देहरादून। चमोली जनपद में छात्र-छात्राओं के यौन शोषण एवं छेड़छाड़ की घटना को देखते हुये प्रदेशभर के सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा को सख्त कदम उठाये गये हैं। विभागीय मंत्री डॉ रावत के निर्देशों के क्रम में सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को ऐसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने को जनपद स्तर पर निगरानी व सुरक्षा प्रोटोकॉल सख्ती से लागू करने को कहा गया है। साथ ही राज्य स्तर पर भी समय-समय पर इसकी समीक्षा की जायेगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने चमोली जनपद के राजकीय इण्टर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

हरेला मेला-2025 का आय–व्यय सार्वजनिक

सामाजिक कार्यकर्ता की शिकायत के बाद खुला बहीखाता भीमताल । नगर पालिका भीमताल द्वारा आयोजित हरेला महोत्सव-2025 का आय-व्यय आखिरकार सार्वजनिक कर दिया गया है। मेले के समाप्त होने के कई महीने बीत जाने के बावजूद बहीखाता सार्वजनिक न होने पर सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चन्द्र बृजवासी ने नगर पालिका को लिखित शिकायत सौंपकर पारदर्शिता की मांग की थी। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार ने मेले का विस्तृत आय-व्यय विवरण उपलब्ध कराया है।जारी आंकड़ों के अनुसार हरेला मेले से इस वर्ष कुल 25.81 लाख रुपये की आय हुई, जबकि 20.48 लाख [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

मेहनत रंग लाई, राष्ट्रीय कराटे चैम्पियनशिप में भीमताल के खिलाड़ियों का दबदबा

भीमताल । देहरादून में आयोजित 35वीं राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता (क्योकुशिन काई कान कराटे फ़ाउंडेशन ऑफ इंडिया) में नैनीताल जिले के भीमताल व हल्द्वानी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट कौशल और अनुशासन के दम पर कई श्रेणियों में पदक जीतकर यह साबित किया कि निरंतर मेहनत से सफलता जरूर मिलती है।महिला सीनियर वर्ग में अक्षिता पांडे ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया, जबकि सीनियर पुरुष वर्ग में गौतम पांडे, आदित्य रावत और पार्थ रौतेला ने स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखंड का मान बढ़ाया।जूनियर वर्ग में [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

सरदार पटेल आधुनिक भारत के निर्माता: धामी

बडा़ेदरा। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को साधली, बड़ोदरा, गुजरात में सरदार@150 यूनिटी मार्च के अंतर्गत आयोजित सरदार गाथा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल को समस्त उत्तराखंडवासियों की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सरदार पटेल ने अपनी अदम्य इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और अटूट समर्पण से अखंड भारत का सपना साकार किया। मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल को आधुनिक भारत का निर्माता बताते हुए कहा कि खेड़ा और बारदोली के किसान आंदोलनों में अन्याय के विरुद्ध उनके द्वारा किए गए संघर्ष ने उन्हें भारत में [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

धामी सरकार की टिहरी को बड़ी सौगात, सुरसिंहधार नर्सिंग कॉलेज को पीजी की मान्यता

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में आज स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक में टिहरी जनपद के सुरसिंहधार स्थित राजकीय नर्सिंग कॉलेज को पी.जी. कॉलेज के रूप में विकसित किए जाने से संबंधित समस्त बिंदुओं पर गहन चर्चा की गई। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने अधिकारियों से अब तक की प्रगति, उपलब्ध अवसंरचना, वित्तीय-प्रशासनिक स्वीकृतियों की स्थिति और निरीक्षण रिपोर्ट के निष्कर्षों की जानकारी लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन विभाग की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देशित किया कि नर्सिंग शिक्षा को [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

मुख्य सचिव ने चम्पावत में बस टर्मिनल, मायावती आश्रम, कोलीढेक झील और एबट माउण्ट का किया निरीक्षण

चम्पावत। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने आज चम्पावत जनपद में विभिन्न स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर विकास, पर्यटन गतिविधियों को गति देने हेतु विस्तृत समीक्षा की। सबसे पहले मुख्य सचिव ने बस टर्मिनल चम्पावत का निरीक्षण किया। निर्माणदायी संस्था सीएनडीएस के अधिशासी अभियंता गिरीश पंत ने प्रस्तावित बस टर्मिनल की समग्र जानकारी प्रस्तुत की। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि टर्मिनल के भीतर वाहनों की सुव्यवस्थित आंतरिक आवाजाही (इनसाइड सर्कुलेशन) सुनिश्चित की जाए तथा यात्रियों की सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाए। इसके बाद मुख्य सचिव ने मायावती आश्रम का भ्रमण किया, जहाँ स्वामी दिव्य कृपानंद जी ने उन्हें आश्रम के [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

MDDA की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई जारी

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध निर्माण और प्लॉटिंग के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत देहरादून, ऋषिकेश, विकासनगर, शिमला बाईपास सहित कई इलाकों में बीते दिनों महत्वपूर्ण कार्रवाइयाँ की गईं, जिनमें बड़े पैमाने पर ध्वस्तीकरण और सीलिंग शामिल रहे। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने स्पष्ट संदेश दिया कि राजधानी देहरादून के सुनियोजित विकास और मास्टर प्लान के पालन में किसी भी प्रकार की ढील नहीं बरती जाएगी। आज सोमवार को प्राधिकरण ने छरबा इंटर कॉलेज रोड स्थित मधुकर जोशी द्वारा लगभग 50 से 60 बीघा भूमि में की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर बड़ी ध्वस्तीकरण कार्रवाई अमल में लाई। [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

‘नशे को ना, जिंदगी को हां’ स्लोगन के साथ उत्तरांचल प्रेस क्लब की क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा वार्षिक खेल महोत्सव के अंतर्गत आयोजित मंजुल सिंह माजिला स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ आज मंगलवार को पुलिस लाईन ग्राउंड, रेसकोर्स में किया गया। टूर्नामेंट में क्लब की छह टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रथम मुकाबले में दून चौलेंजर्स की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते 6 विकेट से विजय प्राप्त की। वही दूसरे मुकाबले में दून लायंस ने 4 विकेट से विजयी प्राप्त की। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, उत्तराखंड के महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। तिवारी ने अपने कहा कि प्रेस क्लब का यह [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का 1226 मरीजों ने उठाया लाभ

श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, देवी रोड, कोटद्वार में आयोजित हुआ विशाल शिविर मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खण्डूड़ी ने किया शिविर का शुभारंभ देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल देहरादून के सौजन्य से श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल देवी रोड कोटद्वार में मंगलवार को कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर 1226 मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर में अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परामर्श दिया तथा रोगियों को निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं। मंगलवार को शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

किसानों को कार्बन क्रेडिट उपलब्ध कराने पर मंथन

नौले-धारों के पुनरोद्धार पर भी हुआ विचार-विमर्श देहरादून। जलागम प्रबंधन विभाग द्वारा किसानों की आय में वृद्धि में सहायक हो सकने वाले विकल्पों पर विचार-मंथन किया गया। इसमें प्रमुख रूप से कृषि योग्य परती भूमि पर कृषि-औद्यानिकी एवं वनीकरण मॉडल द्वारा कार्बन क्रेडिट का लाभ किसानों तक पहुंचाने पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता सचिव जलागम श्री दिलीप जावलकर ने की। उन्होंने कहा कि जलागम विभाग के माध्यम से ऐसी कार्ययोजनाएं तैयार की जाएं, जिससे प्रदेश के अधिक से अधिक किसान कार्बन क्रेडिट का लाभ ले सकें। समीक्षा बैठक में विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रस्तुतिकरण के पश्चात मुख्य परियोजना [more…]