Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

राज्य की सभी जेलों में ‘एक जेल-एक प्रोडक्ट‘ का विकास किया जाए: धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में जेल विकास बोर्ड बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य की सभी जेलों में ‘एक जेल-एक प्रोडक्ट‘ का विकास किया जाए। कारागारों में निरूद्ध बन्दियों के कौशल विकास हेतु नियमित कार्यक्रम आयोजित किये जाएं। आईटीआई के माध्यम से भी जेलों में अलग-अलग ट्रेड के प्रशिक्षण की व्यवस्था  की जाए। उन्होंने कहा कि जेलों के विकास के लिए राज्य का अपना अलग मॉडल विकसित किया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि जेलों में बनाये गये उत्पादों का सरकारी कार्यालयों में उपयोग किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने ₹ 210 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को प्रदान की वित्तीय स्वीकृतियां

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विभिन्न विकास योजनाओं, आपदा प्रबंधन कार्यों तथा मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिए ₹ 210 करोड़ से भी अधिक लागत की योजनाओं की वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपदों की मांग के अनुरूप आपदा में राहत एवं बचाव कार्यों के सफल संचालन हेतु 71 बोलेरो वाहन हेतु ₹ 7.24 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करने के साथ ही पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण हेतु एन.एच.-109 के लगभग 07 कि.मी. लम्बाई के पुन संरेखण के निर्माण हेतु ₹ 188.55 करोड़ की योजना का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री धामी द्वारा सीएम [more…]

उत्तराखण्ड

SGRRIM&HS Dehradun में कैडैवरिक ओथ समारोह संपन्न

देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीटयूट आॅफ मेडिकल एंड हेल्थ सांइसेज (एसजीआरआरआईएमएण्डएचएस) देहरादून के एनाटाॅमी विभाग में एमबीबीएस 2025 बैच के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए आज कैडैवरिक ओथ (शव प्रतिज्ञा) समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को बाॅडी डोनेशन (शरीर दान) के महत्व से अवगत कराना और चिकित्सा शिक्षा में कैडैवर को प्रथम शिक्षक के रूप में सम्मान देने की भावना विकसित करना था। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि डाॅ. संजय अग्रवाल,  जसवीर कौर, इंद्रजीत सिंह और  राजकिशोर जैन द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलन के साथ हुई। एनटाॅमी विभाग की विभागध्यक्ष प्रो. हरमीत कौर ने [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

ब्ब्रिटिशकालीन भवन आग की चपेट में, सरस्वती शिशु मंदिर सहित कई प्रतिष्ठान राख

भीमताल। चीना बाबा चौराहे के समीप स्थित एक पुराना ब्रिटिशकालीन भवन मंगलवार शाम भीषण आग की गिरफ्त में आ गया। अचानक भड़की आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरे भवन ने आग की लपटों का रूप ले लिया। आग की चपेट में आने से सरस्वती शिशु मंदिर पूरी तरह जल गया, जबकि दीना होटल, पॉपुलर टेंट हाउस, नैनीताल कम्प्यूटर सेंटर समेत अन्य दुकानों को भारी क्षति हुई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।प्रतिष्ठान के स्वामियों के अनुसार भवन अशोक साह और आलोक साह [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड की 184 ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए केंद्र सरकार से 1700 करोड़ रुपये मंजूर

नई दिल्ली/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट कर प्रदेश की कृषि व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, ग्रामीण विकास को गति देने तथा हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित अवसंरचना के पुनर्निर्माण से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। बैठक के दौरान राज्य की 184 ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए 1700 करोड़ रुपये की मंजूरी प्रदान की गई, जिनकी कुल लंबाई 1228 किलोमीटर होगी। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री के साथ प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) से जुड़े विषयों पर भी विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने बताया कि हाल [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

साह का सक्रिय संपर्क अभियान तेज, बार काउंसिल चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं से समर्थन जुटाया

कहा— अधिवक्ता हित सर्वोच्च, चुनावी अभियान पूरी तरह अधिवक्ता-केंद्रित भीमताल। उत्तराखंड बार काउंसिल चुनाव को लेकर वरिष्ठ अधिवक्ता एवं नैनीताल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नीरज साह ने मंगलवार को विभिन्न न्यायालयों में अधिवक्ताओं से व्यापक संपर्क साधा। इस दौरान उन्होंने अधिवक्ताओं से चुनावी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए विधिक व्यवस्था से जुड़ी उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 19 दिसंबर 2025 को अस्थायी मतदाता सूची का प्रकाशन होगा, जिसके साथ ही चुनावी प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत मानी जाएगी। मतगणना 9 फरवरी 2026 को प्रस्तावित है। इन तारीख़ों [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

आरडी और फिक्स डिपॉजिट कराने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोपी को मुम्बई से गिरफ्तार

देहरादून। आरडी और फिक्स डिपॉजिट कराने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी के आरोपी को उत्तराखण्ड पुलिस की सीआईडी ने मुम्बई से गिरफ्तार है। आरोपी पर ₹50,000 का ईनाम घोषित था। मामला हरिद्वार जिले का है। धेनु एग्रो प्रोड्यूसर लिमिटेड, ज्वालापुर के संचालकों अनिल कुमार तिवारी एवं देवेंद्र प्रकाश तिवारी ने स्थानीय लोगों से आरडी और फिक्स डिपॉजिट कराने के नाम पर विभिन्न बॉन्ड/सर्टिफिकेट जारी कर लगभग ₹12,26,800 की धोखाधड़ी की थी। ज्वालापुर पुलिस ने इस मामले में दोनों के खिलाफ धारा 406, 420, 120बी भादवि, उत्तरांचल निक्षेपक हित अधिनियम 2005, चिट फंड एवं धन परिचालन (पाबंदी) अधिनियम 1978 तथा [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने देहरादून नगर निगम के स्थापना दिवस समारोह में 46 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास-लोकार्पण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून नगर निगम के 27वें स्थापना दिवस समारोह में देहरादून महानगर में 46 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पिछले 27 वर्षों में देहरादून नगर निगम ने नागरिक सुविधाओं के विस्तार और आधुनिक शहरी प्रबंधन के क्षेत्र में अनेक उपलब्धियाँ हासिल करते हुए, देहरादून को एक स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित नगर के रूप में विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि देहरादून नगर निगम स्थापना दिवस का ये अवसर उन उपलब्धियों का उत्सव मनाने [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने 142 नवनियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर्स को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवासमें आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से चयनित राजकीय मेडिकल कॉलेजों में 142 असिस्टेंट प्रोफेसर्स  को नियुक्ति पत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री धामी ने नवनियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये अवसर चिकित्सा के क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री ने सभी से आग्रह करते हुए कहा कि सभी अपने छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ उनके भीतर संवेदनशीलता, सहानुभूति और सेवा की भावना भी विकसित करें। जिससे वे कुशल और दक्ष चिकित्सक बनने के साथ समाज [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

स्काउट्स एवं गाइड्स प्रशिक्षण शिविर में निकली जागरूकता रैली

एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ भीमताल । भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला संस्था नैनीताल के तत्वावधान में लक्ष्मी शिशु मंदिर हल्द्वानी में आयोजित चार दिवसीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण एवं जांच शिविर में मंगलवार को जागरूकता रैली निकाली गई। शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजुनाथ टीसी ने दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला मुख्यायुक्त स्काउट-गाइड ने मुख्य अतिथि तथा आगंतुकों का स्वागत करते हुए संस्था के इतिहास एवं नैनीताल जिला संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी। अपने संबोधन में एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने [more…]