Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने राष्ट्र को अनुशासन और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत युवा देने में रचा स्वर्णिम इतिहास – सीएम धामी
भवाली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नैनीताल जिले के भवाली स्थित सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के हीरक जयंती समारोह का विधिवत उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षको, अभिभावकों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया तथा ईश्वर से ऐतिहासिक सैनिक स्कूल में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों एवं कैडेट्स के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने बच्चों से विभिन्न क्षेत्रों में जाकर देश एवम् राज्य, शिक्षकों, अभिभावकों का नाम रोशन करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने विद्यालय के बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि यह स्कूल न सिर्फ़ हमारे राज्य बल्कि पूरे देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों [more…]
मुख्यमंत्री ने कई विकास योजनाओं के लिए 68.26 करोड़ की धनराशि का किया अनुमोदन
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों में संचालित विकास योजनाओं एवं जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं एवं कार्यक्रमो के संचालन हेतु 68.26 करोड की धनराशि का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र रायपुर के तपोवन मंडल के अन्तर्गत 1.5 कि०मी० आपदा से क्षतिग्रस्त मुख्य व आन्तरिक मार्गों का नालियों सहित पुनः निर्माण कार्य हेतु ₹ 5.93 करोड, पित्थूवाला शाखा के अन्तर्गत एम०डी०डी०ए०, आई०एस०बी०टी० पेयजल हेतु ₹ 3.42 करोड़, जनपद उत्तरकाशी के विकासखण्ड मोरी के ग्राम पंचायत जखोल के गुरोडी खड्ड में बाढ़ सुरक्षा कार्य हेतु ₹ 34 लाख की धनराशि स्वीकृत किये [more…]
देहरादून में होगा जनसंपर्क का “महाकुंभ”
देहरादून। देहरादून 13 से 15 दिसंबर तक देशभर के जनसंपर्क एवं कम्युनिकेशन प्रोफेशनल्स के भव्य संगम का केंद्र बनने जा रहा है, जब पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI) की 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस यहां आयोजित की जाएगी। PRSI के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजीत पाठक के अनुसार यह जनसंपर्क क्षेत्र की देश की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित वार्षिक कॉन्फ्रेंस है, जिसमें सरकारी विभागों, कॉर्पोरेट, पीएसयू, अकादमिक संस्थानों और मीडिया जगत से बड़ी संख्या में प्रतिनिधि जुटेंगे। सम्मेलन का मुख्य थीम“विकसित भारत @2047: विकास भी, विरासत भी — Empowering Growth, Preserving Roots”इस थीम के अंतर्गत यह विचार किया जाएगा [more…]
बालगंगा और भिलंगना घाटी की स्वास्थ्य सेवाओं में होगा सुुधार
बेलेश्वर और पिलखी चिकित्सालयों की बदहाली को लेकर क्षेत्र में आक्रोश प्रदीप बहुगुणा, देहरादूनबालगंगा और भिलंगना घाटी की स्वास्थ्य सेवाओं में क्रमबद्ध ढंग से सुुधार किया जाएगा। यह आश्वासन मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी ने अपने आवास पर उनसे मिलने आए एक प्रतिनिधिमंडल कोे दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार का संकल्प है कि प्रदेश का कोई भी नागरिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित न रहे। क्षेत्र की स्वास्थ्य समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा और पिलखी स्वास्थ्य केंद्र को चरणबद्ध तरीके से उन्नत किया जाएगा। आवश्यक पदों की तैनाती, भवन सुधार एवं चिकित्सा [more…]
प्रद्यूमन ने लगाई सबसे लम्बी छलांग, चक्का फेंक में ध्रूव और नंदिनी राणा अव्वल
गोला फेंक में शशांक टमटा और प्रणवी ने बाजी मारी देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एटलिटिका-2025 का दूसरा दिन चक्का फेंक, गोला फेंक, लंबी कूद, 200 मीटर दौड और बास्केटबाॅल प्रतियोगिताओं के नाम रहा। एमबीबीएस 2021 बैच के प्रद्यूमन ने सबसे लम्बी छलाग लगाकर खिताबी जीत दर्ज की। बास्केटबाॅल बालक वर्ग में एमबीबीएस 2022 बैच और बालिका वर्ग में एमबीबीएस 2021 बैच ने परचम लहराया शुक्रवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेल मैदा पर एटलिटिका-2025 के दूसरे दिन एमबीबीएस 2021 बैच के ध्रूव चक्का फेंक में अव्वल रहे, [more…]
नृत्य प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में हंसिका और सीनियर में आराध्या अव्वल
नृत्य प्रतियोगिता के साथ ही सांस्कृतिक दलों ने दी विशेष प्रस्तुतियां देहरादून। स्मृति विकास संस्थान द्वारा परेड ग्राउंड में आयोजित सात दिवसीय स्वदेशी महोत्सव एवं उत्तराखण्ड विकास प्रदर्शनी के पांचवे दिन नृत्य प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें जुनियर कैटेगिरी में हंसिका और सीनियर में आराध्या ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस मौके पर संस्कृति विभाग की टीमों ने पारंपरिक गीतों पर विशेष प्रस्तुतियां दी। परेड ग्राउंड में आयोजित स्वदेशी महोत्सव के पांचवे दिन विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने स्टाल्स का निरीक्षण कर कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वदेशी महोत्सव के माध्यम से लोगों को एक अच्छा मंच मिल पा [more…]
आईपीएस अधिकारी तृप्ति भट्ट को अपर सचिव, गृह एवं कारागार की जिम्मेदारी
देहरादून। शासन ने आईपीएस अधिकारी तृप्ति भट्ट को अपर सचिव, गृह एवं कारागार की जिम्मेदारी सौंपी है।
सिर्फ घोषणाओं में बनी सर बडियार के आठ गांवों को जोड़ने वाली सड़क
पुरोला। पुरोला विधानसभा के सर बडियार क्षेत्र के आठ गांव के ग्रामीण आज भी सड़क का सपना पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि विधायक दुर्गेश्वर लाल के चार साल के कार्यकाल में सड़क निर्माण की सिर्फ घोषणाएं हुईं, लेकिन धरातल पर काम शुरू नहीं हो पाया। ग्रामीणों का आरोप है कि हर बार कागजों में योजनाएं बनती हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर सड़क आज भी शून्य है। ग्रामीणों ने सोशल मीडिया से लेकर इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया तक हर प्लेटफॉर्म पर अपनी आवाज बुलंद की। लेकिन, जनप्रतिनिधियों के कानों पर जूं तक नहीं [more…]
उत्तराखंड में 15 आईपीएस अधिकारियों का तबादला
देहरादून। शासन ने शुक्रवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 15 अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। स्थानांतरण की जद में पुलिस महानिरीक्षक से लेकर पुलिस अधीक्षक आए हैं।
मुख्यमंत्री की धारी जनसभा को कांग्रेस नेता ने बताया ‘फ्लॉप शो’
भीमताल विधानसभा में विकास कार्यों पर सरकार को घेरा भीमताल। धारी ब्लॉक के लेटीबूंगा में आयोजित मुख्यमंत्री की जनसभा को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनोज शर्मा ने ‘फ्लॉप शो’ करार देते हुए सरकार पर तीखे प्रहार किए। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने आरोप लगाया कि भीड़ बढ़ाने के लिए ठंड में स्कूलों के बच्चों को सभा स्थल तक ले जाया गया तथा विभिन्न क्षेत्रों से वाहनों के माध्यम से लोगों को बुलाया गया, जो सरकार की नाकामी का बड़ा प्रमाण है।शर्मा ने कहा कि यदि बीते 10 वर्षों में युवाओं, बेरोजगारों, मातृशक्ति और समाज [more…]
