Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
90 लाख से नौकुचियाताल–शिलौटी मोटर मार्ग का होगा डामरीकरण : विधायक कैड़ा
भीमताल। ब्लॉक भीमताल स्थित नौकुचियाताल से शिलौटी पंत मोटर मार्ग लंबे समय से खराब स्थिति में था, जिससे क्षेत्रीय ग्रामीणों एवं पर्यटकों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। विधायक क़ैडा ने बताया कि उनके प्रयासों से नौकुचियाताल–शिलौटी पंत मोटर मार्ग के डामरीकरण व सुधारीकरण के लिए शासन से 90 लाख रुपये की स्वीकृति मिल गई है। विधायक कैड़ा ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द सड़क का डामरीकरण कार्य शुरू हो [more…]
प्रो. दुर्गेश पंत को मिला उत्तराखण्ड गौरव सम्मान-2025
देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक प्रोफेसर दुर्गेश पंत को पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इण्डिया ने “उत्तराखण्ड गौरव सम्मान-2025” से गौरवान्वित किया। प्रो0 दुर्गेश पंत को विज्ञान अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व प्रदान करने, देवभूमि उत्तराखण्ड को वैज्ञानिक प्रगति एवं तकनीकी विकास के शिखरों तक पहुंचाने तथा युवाओं में वैज्ञानिक शोध एवं अनुसंधान संस्कृति को बढ़ावा देने में अद्वितीय योगदान हेतु “उत्तराखण्ड गौरव सम्मान-2025” से नवाजा गया। यह सम्मान देहरादून में पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इण्डिया के राष्ट्रीय सम्मेलन( दिनांक 13- 15 दिसम्बर) में पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इण्डिया के राश्ट्रीय अध्यक्ष डा0 अजीत [more…]
स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए ब्लाक स्तर पर आयोजित होंगी कार्यशालाएं
देहरादून। सचिव, ग्राम्य विकास धीराज गर्ब्याल द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका विकास से संबंधित स्वरोजगार एवं रोजगारपरक योजनाओं की समुचित जानकारी आम जनमानस तक पहुँचाने के उद्देश्य से सभी जनपदों के प्रत्येक विकासखण्ड में एकदिवसीय कार्यशाला/विकास गोष्ठी का आयोजन किये जाने हेतु आज निर्देश जारी किये गये। उक्त आयोजन के तहत स्वयं सहायता समूह, लखपति दीदी तथा उद्यमशीलता हेतु विचार गोष्ठी/कार्यशाला के माध्यम से ग्रामीण विकास विभाग के साथ-साथ कौशल विकास, कृषि, उद्योग, पर्यटन, सिंचाई आदि विभिन्न रेखीय विभागों द्वारा संचालित आजीविका एवं रोजगार से जुड़े कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी आमजनमानस तक पहुँचायी जायेगी ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के पात्र लाभार्थियों [more…]
देश की जल समस्याओं के समाधान में एनआईएच के वैज्ञानिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण: डोभाल
रुड़की। जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन राष्ट्रीय जलविज्ञान संस्थान (एनआईएच), रुड़की ने अपना 48वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। संस्थान की स्थापना 16 दिसंबर 1978 को एक स्वायत्त संस्था के रूप में की गई थी, जिसे वर्ष 1987 में भारत सरकार द्वारा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संगठन का दर्जा प्रदान किया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर उद्घाटन समारोह, विचार-मंथन सत्र, प्रेरक वार्ताएं तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। उद्घाटन सत्र में संस्थान द्वारा अब तक किए गए महत्वपूर्ण शोध कार्यों पर आधारित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। [more…]
नौकुचियाताल में अव्यवस्थित पार्किंग से बढ़ी परेशानी, टैक्सी स्टैंड हटाने की मांग
भीमताल । नौकुचियाताल के निचले क्षेत्र में स्थित टैक्सी/जीप स्टैंड को लेकर स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से नई व्यवस्था लागू करने की मांग की है। इस संबंध में जिलाधिकारी नैनीताल को ज्ञापन सौंपकर टैक्सी स्टैंड को किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित किए जाने की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान में जिस स्थान पर टैक्सी स्टैंड संचालित हो रहा है, वहां पहले जीप स्टैंड हुआ करता था, लेकिन अब उसी स्थान पर अव्यवस्थित पार्किंग हो रही है। इससे आए दिन जाम की स्थिति बन रही [more…]
यंगेस्ट कुलाधिपति सम्मान से अलंकृत डॉ. योगेश कुमार, विश्वविद्यालय परिवार ने किया सम्मान समारोह
भीमताल । माइंड पावर यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. योगेश कुमार को यंगेस्ट कुलाधिपति का प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त होने पर विश्वविद्यालय परिवार की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह सम्मान दिल्ली में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में प्रदान किया गया, जिसमें शिक्षा जगत के अनेक विशेषज्ञों, शिक्षाविदों एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया।समारोह में डॉ. योगेश कुमार की आधुनिक शिक्षा दृष्टि, छात्र-केंद्रित नेतृत्व तथा उच्च शिक्षा में नवाचार के लिए विशेष रूप से प्रशंसा की गई। इस अवसर पर डॉ. योगेश कुमार ने कहा कि यह सम्मान माइंड पावर यूनिवर्सिटी की पूरी टीम [more…]
विकास कार्यों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, फरवरी तक शत-प्रतिशत बजट खर्च के निर्देश
कम प्रगति वाले विभागों से स्पष्टीकरण, 15 दिन में सुधार के आदेश भीमताल । जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में विकास कार्यों हेतु आवंटित धनराशि को सभी विभाग आगामी फरवरी माह तक शत-प्रतिशत व्यय करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि भौतिक प्रगति के साथ-साथ वित्तीय प्रगति भी अनिवार्य है, इसके लिए अधिकारी व्यक्तिगत रुचि लेते हुए समयबद्ध रूप से कार्य संपादित करें।शुक्रवार को विकास भवन सभागार भीमताल में जिला, राज्य, केंद्र पोषित एवं बाह्य सहायतित योजनाओं तथा 20 सूत्री कार्यक्रम की मासिक समीक्षा बैठक की [more…]
केन्द्रीय विद्यालय भीमताल में स्थापना दिवस पर भव्य समारोह
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रेरक उद्बोधन से गूंजा विद्यालय परिसर भीमताल। केन्द्रीय विद्यालय स्थापना दिवस के अवसर पर केन्द्रीय विद्यालय भीमताल के विद्यालय परिसर में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य केन्द्रीय विद्यालय संगठन की गौरवशाली परंपरा, शैक्षिक मूल्यों तथा राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका को रेखांकित करना रहा। समारोह में विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के तिलक द्वारा स्वागत के साथ हुआ। इसके पश्चात दीप प्रज्वलन एवं मंगलाचरण से वातावरण को पवित्र एवं प्रेरणादायी बनाया गया। [more…]
जीडी गोयनका इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन
मार्च पास्ट, जिम्नास्टिक और दौड़ प्रतियोगिताओं ने बांधा समां भीमताल। जीडी गोयनका इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक खेल दिवस 2025 का आयोजन उत्साह, ऊर्जा और खेल भावना के साथ भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हेड बॉय प्रखर सिंह के स्वागत भाषण से हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत अनुशासन और एकता का प्रतीक मार्च पास्ट कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा।खेल दिवस के दौरान विद्यार्थियों ने जिम्नास्टिक शो, बालिकाओं द्वारा योग प्रदर्शन, बॉल रेस ड्रिल प्रस्तुत की। वहीं शोरबानी पॉल एवं नियति माथुर की एकल गीत प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। [more…]
बाघ के आतंक से ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग से शीघ्र कार्रवाई की मांग
ग्रामीण आक्रोश बैठक में शामिल हुए पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हरीश पनेरु भीमताल । पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं प्रमुख राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु ने सोमवार को ग्राम थलाङी क्वैदल में आयोजित ग्रामीण आक्रोश बैठक में प्रतिभाग कर क्षेत्र में बाघ के बढ़ते आतंक से ग्रामीणों को निजात दिलाने की मांग वन विभाग से की। उन्होंने कहा कि बाघ की लगातार आवाजाही से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है, जिससे ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है।बैठक में पनेरु ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अकेले इधर-उधर न जाएं। उन्होंने बताया [more…]
