Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
धारी क्षेत्र में सिंचाई टैंक व गूल निर्माण को लेकर मुख्य अभियंता से मिले मनोज शर्मा
भीमताल। विधानसभा क्षेत्र भीमताल के धारी ब्लॉक अंतर्गत विभिन्न गांवों में सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने और आपदा से क्षतिग्रस्त क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने बुधवार को सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता से मुलाकात की। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से मिले सुझावों के आधार पर आवश्यक स्थलों पर सिंचाई टैंक, गूल निर्माण व जीर्णोद्धार के लिए व्यापक स्थलीय सर्वे कर क्लस्टर योजना तैयार करने की मांग की।शर्मा ने कहा कि लगातार क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने कई ऐसे स्थान चिन्हित कराए हैं, जहां सिंचाई की बेहतर संभावनाएं मौजूद [more…]
खुर्पाताल की खुली ग्राम सभा बनी विकास की कसौटी, पंचायत भवन नवनिर्माण को मिली मंजूरी
भीमताल। विधानसभा क्षेत्र भीमताल के ग्राम पंचायत खुर्पाताल में ग्राम सभा की पहली खुली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ग्राम पंचायत का बजट जनता के समक्ष रखा गया और विभिन्न विकास योजनाओं को सर्वसम्मति से पारित किया गया। खुली बैठक को ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।खुली ग्राम सभा में विधायक सरिता आर्य, ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट तथा जिला पंचायत उपाध्यक्षा देवकी बिष्ट ने ग्रामीणों के बीच बैठकर सहभागिता की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिससे ग्रामीणों की समस्याओं का [more…]
शीत ऋतु में पर्यटन को संजीवनी, व्यापारी नेता अखिलेश के प्रयासों से उभरेगा कुमाऊँ का लोक रंग
भीमताल। पहाड़ी क्षेत्रों में शीतकाल के दौरान पर्यटन गतिविधियों को गति देने की दिशा में व्यापारी नेता अखिलेश ने एक नई पहल की है। इस प्रयास का उद्देश्य न केवल सर्दियों के मौसम में पर्यटकों को आकर्षित करना है, बल्कि कुमाऊँ की लोकसंस्कृति को भी व्यापक पहचान दिलाना है। इस आयोजन के माध्यम से कुमाऊँनी लोक कलाकारों को मंच उपलब्ध कराया जाएगा, जहां पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों के जरिए स्थानीय संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। आयोजकों का मानना है कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण बनेंगे और क्षेत्र [more…]
बड़कोट में हैलीपैड की बाउण्ड्रीवाल और मार्ग के डामरीकरण के लिए ₹ 1.89 करोड़ का अनुमोदन
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के तहत सड़क, रोपवे, स्वास्थ्य, आवास, शिक्षा, हवाई अड्डो आदि से संबंधित विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 183.97 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा मसूरी एवं रानीबाग (काठगोदाम) से नैनीताल मार्ग में रोपवे निर्माण हेतु फिजिबिलटी अध्ययन कराये जाने हेतु प्राविधानित ₹ 3.30 करोड़, यमनोत्री बड़कोट-पौंटी मोटर मार्ग के किमी० 2 से बड़कोट हैलीपैड तक के मार्ग का डामरीकरण एवं सुदृढ़ीकरण व हैलीपैड की बाउण्ड्रीवाल का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 1.89 करोड़, जनपद हरिद्वार के विधानसभा क्षेत्र मंगलौर रुड़की आवासीय परियोजना में [more…]
नई दिल्ली में विधायक कैड़ा ने की भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट
भीमताल । विधायक राम सिंह कैड़ा ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विधायक कैड़ा ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर नवीन दायित्व की हार्दिक बधाई एवं यशस्वी कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।भेंट के दौरान विधायक कैड़ा ने नितिन नवीन से संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं नितिन नवीन के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगी। साथ ही पार्टी का [more…]
सातताल के जंगल में दिखे बाघ से लोगों में दहशत
गुरुवार की सुबह जंगल में दिखा बाघ वन विभाग ने ट्रैप कैमरे लगाए भीमताल(नैनीताल)। सातताल में गुरुवार की सुबह आठ बजे बाघ के जंगल में दिखाई देने से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। बाघ दिखाई देने के बाद से लोग सहमे हुए हैं। लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों को बाघ दिखाई देने की सूचना दी। लोगों का कहना है कि बाघ बीते कुछ सालों से क्षेत्र में दिखाई दे रहे हैं। लोगों ने कहा एक साथ तीन बाघ घूमते हुए पहले भी देखें जा चुके हैं। लोगों की सूचना पर [more…]
साईं सृजन पटल ने डाॅ.हरीश रतूड़ी को ‘लेखक श्री सम्मान’ से नवाजा
देहरादून। साईं सृजन पटल ने जोगीवाला स्थित अपने कार्यालय में डाॅ.हरीश चंद्र रतूड़ी को ‘लेखक श्री सम्मान’ से सम्मानित किया। गुरुवार को पटल के संस्थापक प्रो.के.एल.तलवाड़ ने उन्हें उनके उत्कृष्ट लेखन के लिए स्मृति चिन्ह और लेखों से संबंधित पत्रिकाओं का एक सेट उपहार स्वरूप भेंट किया। डाॅ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग चमोली में विभागाध्यक्ष वाणिज्य डाॅ.रतूड़ी उत्तराखंड के तीर्थाटन और धार्मिक पर्यटन के लेखक पर अच्छी पकड़ रखते हैं। अभी तक साईं सृजन पटल मासिक पत्रिका के विभिन्न अंकों में उनके आदिबद्री,बैरासकुंड,श्री बूढ़ा केदार,त्रिवेणी घाट ऋषिकेश की गंगा आरती व कुमाऊँ के गिरिजा देवी मंदिर पर सचित्र [more…]
उत्तराखंड पुलिस में कई सब-इंस्पेक्टरों का तबादला
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने आज कई उप निरीक्षकों का स्थानान्तरण किया है। 01. उ0नि0 कुलदीप शाह: व0उ0नि0 कोतवाली पटेलनगर से एसआईएस शाखा पुलिस कार्यालय 02.उ0नि0 प्रमोद शाह: एसआईएस शाखा पुलिस कार्यालय से व0उ0नि0 कोतवाली पटेलनगर 03. उ0नि0 आशीष कुमार: चौकी प्रभारी लक्खीबाग से चौकी प्रभारी आईएसबीटी 04. उ0नि0 जयवीर सिंह: थाना नेहरू कालोनी से चौकी प्रभारी लक्खीबाग 05. उ0नि0 संजय रावत: चौकी प्रभारी बालावाला से चौकी प्रभारी मयूर विहार 06. उ0नि0 सुनील नेगी: कोतवाली डोईवाला से चौकी प्रभारी बालावाला 07. उ0नि0 राजीव धारीवाल: चौकी प्रभारी मयूर विहार से थाना सहसपुर 08. उ0नि0 विजय थपलियाल: थाना सहसपुर [more…]
श्री देव भूमि इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन साईंस एण्ड टैक्नोलॉजी पौंधा में “Implementation of AEBAS” पर कार्यशाला
देहरादून। श्री देव भूमि इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन साईंस एण्ड टैक्नोलॉजी, पौंधा में गत दिवस “Implementation of AEBAS” पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जस्सुभाई हीराभाई चौधरी, उपाध्यक्ष, भारतीय भेषजी परिषद (Pharmacy Council of India) नई दिल्ली और डॉ0 विभु साहनी, सेंट्रल काउंसिल मेंबर फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया, नई दिल्ली एवं अध्यक्ष फाइनेंस कमेटी पी0सी0आई0, नई दिल्ली एवं विभागाध्यक्ष एल0एल0आर0एम0 मेडिकल कॉलेज, मेरठ और डॉ0 शिवानंद पाटिल, सेंट्रल काउंसिल मेंबर पी0सी0आई0, नई दिल्ली एवं संस्थान के अध्यक्ष श्रीनिवास नौटियाल द्वारा सर्वप्रथम दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में सम्पूर्ण उतराखण्ड [more…]
AEBAS प्रणाली ई-गवर्नेंस और गुड गवर्नेंस की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम: चौधरी
देहरादून। श्री देव भूमि इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन साईंस एण्ड टैक्नोलॉजी, पौंधा में गत दिवस “Implementation of AEBAS” पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जस्सुभाई हीराभाई चौधरी, उपाध्यक्ष, भारतीय भेषजी परिषद (Pharmacy Council of India) नई दिल्ली और डॉ0 विभु साहनी, सेंट्रल काउंसिल मेंबर फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया, नई दिल्ली एवं अध्यक्ष फाइनेंस कमेटी पी0सी0आई0, नई दिल्ली एवं विभागाध्यक्ष एल0एल0आर0एम0 मेडिकल कॉलेज, मेरठ और डॉ0 शिवानंद पाटिल, सेंट्रल काउंसिल मेंबर पी0सी0आई0, नई दिल्ली एवं संस्थान के अध्यक्ष श्रीनिवास नौटियाल द्वारा सर्वप्रथम दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में सम्पूर्ण उतराखण्ड [more…]
