Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
भारी बारिश के अलर्ट पर डीएम ने अधिकारियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश
भीमताल। मौसम विभाग की ओर से जारी भारी वर्षा के अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिले के सभी उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आपदा से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी रखने और संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी बनाए रखने को कहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सभी संबंधित विभाग 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहें और आपदा की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य तत्काल शुरू करें। डीएम ने जनपदवासियों [more…]
सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान : कालाढूंगी में शिविर में 165 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
410 लोगों को मिला योजनाओं और सेवाओं का सीधा लाभ, विधायक बंशीधर भगत ने बांटा 25 हजार रुपये का चेक भीमताल। राज्य सरकार के ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ अभियान के तहत शनिवार को अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, कालाढूंगी के मैदान में विशाल जनकल्याणकारी एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। विधायक बंशीधर भगत और उपजिलाधिकारी सुधीर कुमार ने शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 190 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 165 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविर का करीब 410 लोगों को सीधा लाभ मिला। शिविर में विधायक बंशीधर भगत ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष [more…]
नैनीताल जिले को मिलीं 1000 कंट्रोल यूनिट और 700 वीवीपैट, चुनावी तैयारियां तेज
भीमताल। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को लेकर नैनीताल जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले को बिहार के पश्चिमी चंपारण से 1000 कंट्रोल यूनिट (सीयू) और 700 वीवीपैट मशीनें आवंटित की गई हैं। मशीनों को निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत जीपीएस युक्त वाहनों से ट्रैकिंग सिस्टम के माध्यम से हल्द्वानी पहुंचाया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विवेक राय ने बताया कि मशीनों के जिले में पहुंचने के बाद उन्हें नैनीताल जनपद के डाटाबेस में इलेक्ट्रॉनिक रूप से दर्ज किया गया। इसके बाद राजनीतिक दलों के [more…]
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज, नैनीताल जिले को मिलीं 1000 कंट्रोल यूनिट और 700 वीवीपैट
भीमताल, 18 जुलाई । विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जनपद नैनीताल को 1000 कंट्रोल यूनिट (CU) और 700 वीवीपैट (VVPAT) इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें प्राप्त हुई हैं। यह मशीनें बिहार के पश्चिमी चंपारण जनपद से उत्तराखंड के नैनीताल जिले के लिए आवंटित की गई हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विवेक राय ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड और जिला निर्वाचन अधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देशानुसार निर्वाचन तैयारियों के तहत ईवीएम प्राप्त की गई हैं। मशीनों को निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन [more…]
महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने किया हल्द्वानी जेल का निरीक्षण, महिला बंदियों के पुनर्वास पर दिया जोर
भीमताल, 17 जुलाई। उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने अपने दो दिवसीय हल्द्वानी दौरे के दौरान उप जिला कारागार, हल्द्वानी का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याओं, खान-पान, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान आयोग अध्यक्ष ने जेल में महिला बंदियों के कौशल विकास और पुनर्वास के लिए किए जा रहे प्रयासों का जायजा लिया। जेल प्रशासन द्वारा महिला बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिलाई, बुनाई और कढ़ाई का प्रशिक्षण आधुनिक मशीनों के माध्यम से दिया जा रहा है। साथ ही, जेल परिसर में संचालित बेकरी [more…]
कारगिल विजय दिवस पर 26 जुलाई को होंगे विविध कार्यक्रम, शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि
भीमताल, 17 जुलाई। कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) के अवसर पर 26 जुलाई को जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी विवेक राय की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियां तय की गईं। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने नगर निगम को नैनीताल रोड स्थित शहीद स्मारक पर साफ-सफाई एवं आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 26 जुलाई को प्रातः 9 बजे शहीद स्मारक पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को मुख्य अतिथि, गणमान्य नागरिकों, स्वतंत्रता सेनानियों, [more…]
लालकुआं जनसेवा शिविर में 390 लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ, 64 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
भीमताल, 17 जुलाई। विकास खंड हल्द्वानी के अंबेडकर पार्क, लालकुआं में शुक्रवार को आयोजित बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ में 390 लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिला। शिविर में प्राप्त 70 शिकायतों में से 64 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए। शिविर में सांसद अजय भट्ट, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट और उपजिलाधिकारी रेखा आर्या ने लोगों की समस्याएं सुनीं। स्वास्थ्य, आयुर्वेद और होम्योपैथी विभाग की ओर से 160 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयां वितरित की [more…]
नैनीताल जिले की 472 ग्राम पंचायतों में चुने गए उप प्रधान, 395 निर्विरोध निर्वाचित
भीमताल। नैनीताल जिले की 475 ग्राम पंचायतों में उप प्रधान पद के सामान्य निर्वाचन बुधवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए। निर्वाचन प्रक्रिया के बाद जिले में 472 ग्राम पंचायतों में उप प्रधान निर्वाचित हुए, जबकि तीन पद रिक्त रह गए। पंचस्थानी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के तहत 8 से 14 जुलाई तक नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री की गई। 15 जुलाई को नामांकन, जांच, नाम वापसी, चुनाव चिह्न आवंटन, मतदान और मतगणना की प्रक्रिया संबंधित ग्राम पंचायतों में नियुक्त निर्वाचन अधिकारियों की देखरेख में [more…]
फोटोयुक्त मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन, 1068 मतदेय स्थलों पर कर सकेंगे अवलोकन
भीमताल । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नैनीताल जिले की छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत 14 जुलाई को आलेख्य प्रकाशन कर दिया गया है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिले के मतदाताओं से मतदाता सूची का अवलोकन कर आवश्यक होने पर दावा एवं आपत्तियां दर्ज कराने की अपील की है। जिलाधिकारी ने बताया कि 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर 56-लालकुआं, 57-भीमताल, 58-नैनीताल (अजा.), 59-हल्द्वानी, 60-कालाढूंगी और 61-रामनगर विधानसभा क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का प्रकाशन [more…]
प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित, 11 सितंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे-आपत्तियां
भीमताल। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत नैनीताल जिले की प्रारूप निर्वाचक नामावली प्रकाशित कर दी गई है। अब 14 जुलाई से 11 सितंबर तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने अथवा संशोधन के लिए दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 15 सितंबर को होगा। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ललित मोहन रयाल ने बुधवार को हल्द्वानी कैंप कार्यालय में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उन्हें प्रारूप मतदाता सूची की एक-एक प्रति उपलब्ध कराई। उन्होंने बताया कि [more…]
