Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

जनसुनवाई में आयुक्त दीपक रावत सख्त, फर्जी जाति प्रमाण पत्र व लंबित भुगतान मामलों पर त्वरित कार्रवाई

भीमताल । हल्द्वानी स्थित कैम्प कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने जनता की समस्याएं सुनीं और कई प्रकरणों का मौके पर ही समाधान कराया। जनसुनवाई में भूमि विवाद, धोखाधड़ी से धनराशि हड़पने, अवैध निर्माण, पारिवारिक विवाद, पेयजल, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, लंबित देयकों के भुगतान और आवासीय कॉलोनियों में कब्जा न मिलने जैसे गंभीर मामले सामने आए।उधमसिंह नगर जनपद में ओबीसी वर्ग के लोगों द्वारा अनुसूचित जाति के फर्जी प्रमाण पत्र बनाए जाने की शिकायत को आयुक्त ने गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए। इस संबंध में [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

तीन करोड़ से अधिक की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

देहरादून। STF की एंटी नार्कोटिक्स कुमाऊं यूनिट और किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने किच्छा के आजाद नगर चौकी क्षेत्र से नशा तस्कर सहनवाज पुत्र इस्तेखार उम्र 36 वर्ष निवासी बहेड़ी को 1 किलो 33 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। बरामदा हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 3.10 करोड़ रुपए है। सहनवाज ने बताया कि उसने ये हीरोइन बरेली निवासी भइया नामक शख्स से ली थी तथा इस हीरोइन को वह हरजिंदर नामक व्यक्ति को बेचने के लिए जा रहा था।सहनवाज उर्फ मामू कुमाऊं में हीरोइन का बड़ा सप्लायर माना जाता है। ड्रग पैडलरों में इसके द्वारा सप्लाई की [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

ओखलकांडा ब्लॉक के गांवों में पहुंचे विधायक कैड़ा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

भीमताल। विधानसभा क्षेत्र भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा ने गुरुवार को ओखलकांडा ब्लॉक के लुगड़, चमोली गाजा, ककोड़ गाजा, ल्वाड़, दोबा सहित विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली, पेयजल और सड़क से जुड़ी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं।विधायक कैड़ा ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने जल निगम के अधिकारियों को जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे पेयजल लाइन निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

ओखलकांडा में तेंदुए का आतंक बरकरार, दुधारू भैंस को बनाया निवाला

ग्रामीणों में दहशत, सुरक्षा उपायों की मांग तेज भीमताल । विकासखंड ओखलकांडा में तेंदुए के आतंक से ग्रामीणों को राहत नहीं मिल पा रही है। ताजा मामला ग्राम सभा सुनकोट के काफली गांव का है, जहां तेंदुए ने ग्रामीण केशव दत्त की दुधारू भैंस को अपना निवाला बना लिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।ग्रामीणों का कहना है कि उक्त बाघ लगातार ग्राम सभा कैड़ा गांव, कूकना और धैना क्षेत्र में देखा जा रहा है, जिससे लोगों में भय व्याप्त है। खेतों और जंगलों के आसपास तेंदुए की लगातार आवाजाही [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने अपने खेत में उत्पादित चावल पूर्व सीएम हरीश रावत को किए भेंट

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से उनके डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर भेंट की। मुख्यमंत्री ने रावत का कुशलक्षेम जाना और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने अपनी ओर से एक आत्मीय प्रतीक के रूप में अपने खेत में उत्पादित चावल हरीश रावत को भेंट किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भेंट उत्तराखण्ड की कृषि परंपरा, किसानों की मेहनत और स्थानीय उत्पादों के प्रति सम्मान का प्रतीक है। हरीश रावत ने मुख्यमंत्री धामी के इस स्नेहिल व्यवहार एवं आत्मीय भेंट के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

बिरसिंग्या गांव को सड़क की सौगात, वन मंत्रालय से मिली सैद्धांतिक स्वीकृति

पीएमजीएसवाई के तहत बनेगी पांच किमी लंबी सड़क भीमताल । धारी ब्लॉक के बिरसिंग्या गांव के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी सड़क की मांग अब पूरी होने की उम्मीद जगी है। वन मंत्रालय से सड़क निर्माण की सैद्धांतिक स्वीकृति मिलने के बाद गांव तक पांच किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।क्षेत्र के समाजसेवी रमेश टम्टा ने बताया कि सड़क सुविधा के अभाव में ग्रामीणों को लंबे समय से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। आपात स्थिति में मरीजों को डोली के सहारे सड़क तक पहुंचाना पड़ता था, जिससे [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

भीमताल विधानसभा के विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों को लेकर कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

भीमताल। विधानसभा भीमताल से वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने गुरुवार को जिला शिक्षा अधिकारी पुष्कर लाल टम्टा से मुलाकात कर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में लंबे समय से रिक्त चल रहे शिक्षकों के पदों को लेकर गहरी चिंता जताई। इस संबंध में उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र नियुक्तियों की मांग की।ज्ञापन में शर्मा ने कहा कि भीमताल विधानसभा के अनेक सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों के पद लंबे समय से रिक्त पड़े हुए हैं, जिसके कारण शिक्षण कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। शिक्षक न होने से छात्र-छात्राओं [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

रामगढ़ में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” शिविर में उमड़ा जनसैलाब

407 लोगों को मिला सीधा लाभ, 58 शिकायतों का मौके पर निस्तारण भीमताल । उत्तराखण्ड सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकासखंड रामगढ़ की न्याय पंचायत नथुवाखान के रीठापोखरा मैदान में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” के तहत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता देखने को मिली, जहां लोगों ने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाया।शिविर में कुल 407 लोगों को प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया गया, जबकि 102 प्रकार के प्रमाण पत्र निर्गत किए गए। इसके [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

अवैध खनन पर लगी रोक तो चार गुना बढ़ा राजस्व

खनन से प्राप्त राजस्व से जन कल्याणकारी योजनाओं को मिली रफ्तार देहरादून। खनन गतिविधियों को लेकर सामान्य तौर लोगों में नकारात्मक अवधारणा रहती है। लेकिन उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खनन आवंटन और खनन परिवहन की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के साथ ही अवैध खनन पर सख्ती दिखाई, इसी का नतीजा है कि डेढ़ साल से कम समय में सालाना खनन राजस्व 300 करोड़ से 1200 करोड़ के पार पहुंच गया है। प्रदेश सरकार ने सितंबर 2024 को नई खनन नीति लागू की थी। नई खनन नीति में ई नीलामी के जरिए खनन लॉट आवंटन, खनन गतिविधियों की [more…]