Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

यूकॉस्ट ने टिहरी और हरिद्वार जनपदों के STEM लैब से जुड़े गणित-विज्ञान शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को प्रोत्साहित करने हेतु उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) द्वारा अब तक समस्त जनपदों में 95 स्टेम लैब स्थापित की जा चुकी हैं। इसी क्रम में टिहरी एवं हरिद्वार जनपदों के STEM लैब से जुड़े गणित एवं विज्ञान शिक्षकों हेतु एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 20 दिसंबर 2025 को यूकॉस्ट के आंचलिक विज्ञान केंद्र परिसर, देहरादून में किया गया। 18 दिसंबर 2025 को इसी तरह का शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला उधमसिंह नगर के अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज , किच्छा में भी आयोजित किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार के बुग्गावाला में ‘मशरूम ग्राम’ का किया शुभारंभ

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार जनपद के बुग्गावाला में एमबी फूड्स द्वारा विकसित ‘मशरूम ग्राम’ का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह पहल किसानों की आय बढ़ाने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने और कृषि क्षेत्र में नवाचार को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री ने एमबी फूड्स की टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि मशरूम उत्पादन कम भूमि, कम जल और कम समय में अधिक लाभ देने वाला प्रभावी उद्यम है, जिससे किसान अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना के माध्यम से स्थानीय युवाओं और [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

डीएम ने तहसील में मारा छापा, भूमि विवादों पर मांगी रिपोर्ट

भीमताल। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने शनिवार को हल्द्वानी तहसील का औचक निरीक्षण कर भूमि संबंधी मामलों की समीक्षा की। उन्होंने पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति का जायजा लिया, जिसमें पैमाइश, नफती, सीमा विवादों का निस्तारण, जमीनों के कुर्रे बनाए जाने और सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों की कार्रवाई शामिल थी।निरीक्षण के दौरान डीएम रयाल ने तहसील के विभिन्न पटलों का भ्रमण कर दस्तावेजों का अवलोकन किया। उन्होंने उपजिलाधिकारी और तहसीलदार से गूल विवाद, पैमाइश, सर्वे कार्य और अतिक्रमण चिन्हीकरण की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।उपजिलाधिकारी राहुल शाह ने अवगत [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

निरंजनपुर मंडी होगी शिफ्ट, मुख्य सचिव ने दिए नई जगह तलाशने के निर्देश

मुख्य सचिव ने ली देहरादून शहर यातायात संकुलन को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में देहरादून मोबिलिटी प्लान के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि देहरादून शहर का यातायात संकुलन कम करने के लिए लगातार नए कदम उठाने होंगे। उन्होंने आढ़त बाजार, इंदिरा मार्केट आदि विभिन्न कार्यों की प्रगति की जानकारी भी ली। मुख्य सचिव ने निरंजनपुर मंडी को अन्यत्र शिफ्ट किए जाने हेतु एमडीडीए को नयी जगह तलाशने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने आढ़त बाजार के पुनर्निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू किए जाने [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड सचिवालय बैडमिंटन क्लब की अन्तर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का किया शुभारम्भ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शासकीय कार्यों की व्यस्तता के बीच कार्मिको द्वारा खेल गतिविधियों को अपनाना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि खेल जीवन में अनुशासन लाने के साथ-साथ तनाव को दूर करता है और शरीर को स्वस्थ रखता है। उन्होंने कहा कि निरोगी रहना मनुष्य की सबसे बड़ी पूंजी है और खेल इस दिशा में सबसे प्रभावी माध्यम है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि अन्तर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता भविष्य में भी अनवरत रूप से आगे बढ़ती रहेगी और कर्मचारियों-अधिकारियों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगी। इन विचारों के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को बहुउद्देशीय क्रीड़ा [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

हरित नौकुचियाताल अभियान के तहत झील की सफाई, हर हफ्ते चलेगा अभियान

भीमताल । क्षेत्र पंचायत सदस्य दुर्गा दत्त पलड़िया के नेतृत्व में नौकुचियाताल झील की सफाई को लेकर रविवार को विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान नाव चालक कल्याण समिति के सदस्यों ने झील के किनारों और दीवारों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।पलड़िया ने बताया कि झील की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर यह अभियान हर सप्ताह चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नौकुचियाताल को प्रदूषण रहित और हरित बनाने के लिए स्थानीय लोगों की भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे झील की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

जमरानी बांध परियोजना में स्थानीय वाहनों व रोजगार को प्राथमिकता देने की मांग

भीमताल। जमरानी बांध परियोजना से प्रभावित क्षेत्रवासियों ने परियोजना में स्थानीय संसाधनों के उपयोग और रोजगार देने की मांग को लेकर जिलाधिकारी नैनीताल को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में जमरानी बांध परियोजना क्षेत्र में बाहरी वाहनों को प्राथमिकता दिए जाने से स्थानीय वाहन स्वामियों और युवाओं को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि दिसंबर 2023 को प्रशासन द्वारा आश्वासन दिया गया था कि जमरानी बांध परियोजना में कार्यरत वाहनों में स्थानीय वाहनों को प्राथमिकता दी जाएगी तथा स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके बावजूद वर्तमान [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत जंगलियागांव में चौपाल व रात्रि विश्राम

भीमताल। ग्राम पंचायत जंगलिया गांव में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत चौपाल एवं रात्रि विश्राम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नैनीताल शैलेन्द्र सिंह नेगी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा मौके पर ही कई मुद्दों के समाधान के निर्देश संबंधित विभागों को दिए।अपर जिलाधिकारी ने सायं काल मेरा गांव मेरी सड़क योजना, आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत घर सहित विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके पश्चात आयोजित चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने अपर [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

प्रत्येक जनपद में वन्यजीव नसबन्दी केन्द्र की होगी स्थापना: मुख्यमंत्री

वन्य जीवों के खोले जाएंगे रेस्क्यू व रिहैबीलीटेशन सेण्टर सोलर फेंसिंग और सेंसर बेस्ड अलर्ट सिस्टम से मिलेगी ग्रामीणों को सुरक्षा मानव – वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए रेंजर स्तर के अधिकारियों को मिलेंगे अधिक अधिकार देहरादून। राज्य में मानव वन्य जीव संघर्ष के मामलों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस चुनौती से निपटने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए जाने की घोषणा की है। जिसके तहत सोलर फेंसिंग एवं सेंसर बेस्ड अलर्ट सिस्टम स्थापित किया जाएगा। साथ ही आधुनिक वन्यजीव बंध्याकरण (नसबंदी) केन्द्र एवं जिलों में रिहैबिलिटेशन सेंटर खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री धामी ने मीडिया [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

यूकॉस्ट में “सेवेरल कॉम्प्लेक्स वैरिएबल्स” पर पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला संपन्न

देहरादून। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट), देहरादून द्वारा नेशनल बोर्ड फॉर हायर मैथमेटिक्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पाँच दिवसीय “अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला सेवेरल कॉम्प्लेक्स वैरिएबल्स” का आज समापन हुआ। यह कार्यशाला 15 से 19 दिसंबर, 2025 तक यूकॉस्ट में आयोजित की गई। समापन समारोह के अवसर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो सन्देश के जरिये कार्यशाला में प्रतिभाग कर रहे सभी प्रतिभागियों को शुभकामनएं प्रेषित की। धामी ने कहा कि गणितीय विश्लेषण के आधुनिक क्षेत्र पर केंद्रित इस कार्यशाला से देश और विदेश के अग्रणी शोधकर्ताओं तथा युवा वैज्ञानिको को आकादमिक संवाद का एक बेहतर अवसर प्राप्त हुआ [more…]