Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
बाघ हमले में हरीश पनेरु ने जताया आक्रोश, 10 लाख मुआवजा व नौकरी की मांग
भीमताल : धारी विकास खंड अंतर्गत ग्राम सभा तल्ली दिनी में आदमखोर बाघ के हमले में महिला की मौत की सूचना मिलते ही प्रमुख राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु भी मौके पर पहुंचे। उपजिलाधिकारी अंशुल भट्ट, डीएफओ आकाश गंगवार तथा ममता चंद्रा भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। घटना को लेकर प्रमुख राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु ने वन विभाग और सरकार पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से डीएफओ, मुख्य वन संरक्षक और सरकार को क्षेत्र में बढ़ते वन्यजीवों के खतरे को लेकर आगाह कर रहे थे। चार दिन [more…]
एससी मोर्चा अध्यक्ष ने कोतवाली में दी नामजद तहरीर
भीमताल। अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष रोहित भाटिया के नेतृत्व में शुक्रवार को मल्लीताल कोतवाली में कांग्रेस नेता, तथाकथित महिला और एक पूर्व विधायक के खिलाफ नामजद तहरीर सौंपी गई। मोर्चा ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।एससी मोर्चा ने आरोप लगाया कि यह पूरा प्रकरण अनुसूचित समाज के सम्मान को ठेस पहुंचाने और भाजपा के वरिष्ठ नेता की छवि धूमिल करने की सुनियोजित कोशिश है। कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई।
कांग्रेस की साजिश का भाजपा ने किया पर्दाफाश
महिला व एससी मोर्चा का तीखा पलटवार, आरोपों को बताया राजनीतिक षड्यंत्र भीमताल। कांग्रेस द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व पर लगाए जा रहे आरोपों के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा और अनुसूचित जाति मोर्चा ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधायक सरिता आर्या ने कांग्रेस पर महिला अधिकारों की आड़ में अनुसूचित समाज से जुड़े एक वरिष्ठ नेता को निशाना बनाकर राजनीतिक षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया।विधायक सरिता आर्या ने कहा कि जिस तथाकथित महिला को आगे कर आरोप लगाए जा रहे हैं, उसे कांग्रेस के [more…]
धारी के तल्ली दिनी में बाघ का हमला, महिला की मौत
घटनास्थल पहुंचे विधायक कैड़ा, परिजनों को 10 लाख मुआवजा भीमताल । धारी ब्लॉक की ग्राम पंचायत दीनी तल्ली के तोक धुरा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह तेंदुए के हमले में एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान हेमा देवी पत्नी गोपाल सिंह के रूप में हुई है। बताया गया कि हेमा देवी सुबह मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल जा रही थीं, तभी घर के पास ही तेंदुए ने उन पर हमला कर उन्हें जंगल की ओर उठा ले गया।घटना के समय महिला के देवर ने शोर मचाकर और पत्थर मारकर तेंदुए को [more…]
शहर की सड़कों पर जाम, वीकेंड से पहले पर्यटकों की भीड़ से हालात बिगड़े
भीमताल । वीकेंड शुरू होने से पहले ही पर्यटकों के नगर में पहुंचने से शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। शुक्रवार को नौकुचियाताल रोड, गोरखपुर तिराहा और खुटानी तिराहे पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं और वाहन रेंग-रेंग कर चलते नजर आए। जाम के कारण स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सामाजिक कार्यकर्ता नितेश बिष्ट ने बताया कि यदि वीकेंड से पहले ही ऐसी स्थिति बनी रही तो आने वाले दिनों में हालात और खराब हो सकते हैं। [more…]
अटल जयंती पर भीमताल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, विधायक कैड़ा ने किया नमन
भीमताल। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर नगर पालिका भीमताल परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक राम सिंह कैड़ा सहित भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।इस अवसर पर विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ऐसे राष्ट्रनायक थे, जिनके व्यक्तित्व में कुशल प्रशासक, ओजस्वी वक्ता और दूरदर्शी नेतृत्व का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। राष्ट्र निर्माण को नई दिशा देने वाले उनके विचार और सिद्धांत आज भी देशवासियों के लिए [more…]
खैरोला पांडे में गुलदार की दहशत, ग्रामीणों में भय
भीमताल। खैरोला पांडे क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बीते दिनों गुलदार को चहलकदमी करते हुए देखा गया है , जिससे स्थानीय लोगों में भय बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार की आवाजाही लगातार बनी हुई है, जिसको सीसीटीवी फुटेज में भी देखा गया हैं।ग्रामीणों ने बताया कि गुलदार पहले भी क्षेत्र में कई बार दिखाई दे चुका है और पशुओं को नुकसान पहुंचा चुका है। लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद अभी तक गुलदार को पकड़ने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं [more…]
70 लाख की लागत से बने नए भवन का लोकार्पण, राइंका चौरलेख को मिली सौगात
भीमताल : धारी ब्लॉक स्थित राजकीय इंटर कॉलेज चौरलेख में विधायक राम सिंह कैड़ा ने नव निर्मित विद्यालय भवन का लोकार्पण किया। लंबे समय से कक्षा कक्षों की कमी के कारण छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों व अभिभावकों की मांग पर विधायक कैड़ा ने विद्यालय भवन के लिए 70 लाख रुपये की स्वीकृति कराई थी।निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां ग्रामीणों ने विधायक का फूल-मालाओं से स्वागत कर आभार जताया। इस अवसर पर विधायक कैड़ा ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा [more…]
स्कूल के पास दिखा गुलदार डीईओ ने दिए पांच स्कूल बंद करने निर्देश
भीमताल में पांच विद्यालय 31 दिसंबर तक रहेंगे बंद भीमताल (नैनीताल)। ग्राम पंचायत पांडेगांव में बीते कुछ समय से गुलदार के दिखाई देने के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल है। गुलदार के आतंक से ग्रामीणों को अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने में भी डर का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की सूचना पर जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक एचबी चंद ने क्षेत्र के पांच विद्यालयों को बुधवार से 31 दिसंबर तक बंद रखने के आदेश दिए हैं । डीईओ ने कहा कि राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भांकर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय भांकर, राजकीय [more…]
क्षेत्र पंचायत बैठक में गूंजे सड़क-पेयजल के मुद्दे, ब्लॉक प्रमुख ने दिए सख्त निर्देश
क्षेत्र पंचायत की बैठक में लंबित कार्यों पर अधिकारियों की घेरेबंदी भीमताल। विकास खंड सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत समिति (बीडीसी) की त्रैमासिक बैठक में विकास कार्यों को लेकर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच तीखी चर्चा देखने को मिली। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट ने की। बैठक की शुरुआत पूर्व बैठक में लिए गए निर्णयों की समीक्षा के साथ हुई। बैठक में बीडीसी सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों ने शिक्षा, सड़क और पेयजल व्यवस्था की बदहाली को लेकर अधिकारियों को घेरा। जल जीवन मिशन के तहत संचालित योजनाओं पर सवाल उठाते [more…]
