Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
वार्ड दो डाक बंगला में सीसी मार्ग निर्माण कार्य का लोकार्पण
नगर पालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा ने किया उद्घाटन, स्थानीय लोगों को मिली राहत भीमताल। नगर पालिका परिषद भीमताल की अध्यक्ष सीमा टम्टा ने वार्ड संख्या 02 डाक बंगला, भीमताल में नवनिर्मित सीसी मार्ग निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। मार्ग के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हुआ है।लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान वार्ड सभासद विमला देवी, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डी.के. डालाकोटी, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी, अवर अभियंता रवि कुमार सहित स्थानीय निवासी मौजूद रहे।इस अवसर पर अध्यक्ष सीमा टम्टा ने [more…]
नैनीताल जिले के सभी विकासखंडों में आयोजित हुआ किसान दिवस
हर गुरुवार को विकासखंड स्तर पर लगेगा किसान दिवस जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने योजनाओं का लाभ समय पर किसानों तक पहुंचाने के दिए निर्देश भीमताल । जनपद नैनीताल के सभी विकासखंडों में सोमवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने किसानों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी और उनकी समस्याएं सुनीं।विकासखंड भीमताल के सभागार में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने प्रतिभाग किया। उन्होंने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। [more…]
धारी के पहाड़पानी में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम, विधायक कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
भीमताल : विधायक राम सिंह कैड़ा ने धारी ब्लॉक के पहाड़पानी में आयोजित जन-जन की सरकार, जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य सहित अन्य मूलभूत समस्याएं विधायक एवं उपस्थित अधिकारियों के समक्ष रखीं।विधायक कैड़ा ने अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य गांव के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और इसी दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है। कई समस्याओं का [more…]
90 पदक जीतकर उत्तराखंड चौथी बार ओवरऑल चैंपियन
सिकाई ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में प्रदेश का दबदबा भीमताल के खिलाड़ियों ने जीते 32 पदक भीमताल । सिकाई ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप 2025 में उत्तराखंड ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रदेश के कराटे खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में कुल 90 पदक जीतकर लगातार चौथी बार ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।27 से 28 दिसंबर तक मेहरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, हल्द्वानी में आयोजित 19वीं यूनिवर्सल चैलेंज ट्रॉफी में देश के 11 से अधिक राज्यों के करीब 400 खिलाड़ी शामिल हुए। कड़ी प्रतिस्पर्धा में उत्तर प्रदेश दूसरे और [more…]
राजकुमार गुरुंग गोर्खा संघ चन्द्रबनी के अध्यक्ष निर्वाचित
देहरादून। संसारी माता प्रागंण में रविवार को गोर्खा संघ चन्द्रबनी और मंदिर समिति का चुनाव त्रेमासिक सभा के पश्चात चुनाव अधिकारी पूर्व अध्यक्ष भीम बहादुर थापा और उनकी कार्यकारिणी देवेंद्र थापा, लक्ष्मण क्षेत्री, मीना पुलामी, रीता गुरुंग द्वारा गोर्खा संघ चन्द्रबनी के सभी सदस्यों के बीच चुनाव प्रक्रिया शुरू की गयी, जिसमे अध्यक्ष सुरेन्द्र राई की जगह उपाध्यक्ष रहे राजकुमार गुरुंग को सर्वसम्मती से अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया गया। मंदिर समिति की उपाध्यक्ष सरिता थापा की जगह कुसुम राना को उपाध्यक्ष मंदिर समिति चुना गया। गोर्खा संघ पदाधिकारी मेउपाध्यक्ष पद पर विष्णु प्रसाद गुरुंग चुने गए। सचिव महेश [more…]
मल्लिकार्जुन स्कूल भीमताल में विंटर कार्निवाल धूमधाम से संपन्न
लोकगायक जितेंद्र तोमक्याल की प्रस्तुति ने बांधा समां भीमताल। नगर के मल्लिकार्जुन स्कूल परिसर में आयोजित विंटर कार्निवाल हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हो गया। रंग-बिरंगी सजावट और विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से विद्यालय परिसर पूरे दिन उत्सवमय बना रहा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा रहीं। विशिष्ट अतिथियों के रूप में माइंड पावर यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. योगेश यादव एवं निदेशक के.डी. सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अभिभावकों और स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई।विंटर कार्निवाल का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध लोकगायक जितेंद्र तोमक्याल रहे। उन्होंने [more…]
3.58 करोड़ की लागत से बनेगा भेटी–दियारखोली से गडूडा तक मोटर मार्ग: विधायक कैड़ा
भीमताल। ओखलकांडा ब्लॉक के भेटी–दियारखोली से गडूडा तक लंबे समय से प्रतीक्षित मोटर मार्ग के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इस मार्ग के निर्माण पर कुल 3 करोड़ 58 लाख रुपये की लागत आएगी। यह जानकारी भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने दी।विधायक कैड़ा ने बताया कि क्षेत्र के ग्रामीण वर्षों से मोटर मार्ग की मांग कर रहे थे। सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीणों को मुख्य मार्ग तक पहुंचने के लिए तीन से चार किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ता था। साथ ही, अपने कृषि उत्पादों को घोड़ों या सिर पर ढोकर [more…]
भीमताल ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस की बैठक, विधानसभा प्रभारी मनोज शर्मा का जोरदार स्वागत
भीमताल। कांग्रेस के भीमताल ग्रामीण ब्लॉक की बैठक आज भीमताल विधानसभा प्रभारी BLA-1 मनोज शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं ने विधानसभा प्रभारी मनोज शर्मा का फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया।बैठक के दौरान कांग्रेसजनों ने कहा कि मनोज शर्मा जैसे ईमानदार और कर्मठ व्यक्ति के प्रभारी बनने से विधानसभा क्षेत्र के युवाओं सहित समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है। कांग्रेसजनों ने विधानसभा प्रभारी को आश्वस्त किया कि भीमताल ग्रामीण ब्लॉक के प्रत्येक बूथ पर पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी [more…]
धारी ब्लॉक के गांवों में विधायक कैड़ा का दौरा, आदमखोर गुलदार पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश
भीमताल : विधानसभा क्षेत्र भीमताल के धारी ब्लॉक अंतर्गत दिनी तल्ली, हाथ, मुगरू, कोलिया पाताल व दिनी मल्ली क्षेत्र में विधायक राम सिंह कैड़ा ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने अनर्पा, सकदिना, चौसाली, सलियाकोट, तल्ला-मल्ला, सुंदरखाल, दिनी मल्ली, राता सहित अन्य गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।विधायक कैड़ा ने बताया कि तल्ली दिनी में हाल ही में हुई घटना के बाद जंगल से सटे गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों द्वारा कई स्थानों पर बाघ व गुलदार की आवाजाही की सूचना [more…]
जंगली जानवरों से बचाव के लिए कारगर नीति बनाने की मांग
मानव क्षति से ग्रामीणों में भय, पलायन को मजबूर लोग भीमताल। ग्राम पंचायत जंगलिया गांव की प्रधान एवं ग्राम प्रधान संगठन भीमताल की संरक्षक राधा कुल्याल ने राज्य सरकार से जंगली जानवरों से बचाव और मानव क्षति रोकने के लिए ठोस व कारगर उपाय अपनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पूरे उत्तराखंड से लगातार जंगली जानवरों के हमलों में लोगों के मारे जाने और घायल होने की खबरें सामने आ रही हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों और जंगल से सटे इलाकों में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है।राधा कुल्याल ने कहा [more…]
