Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में 100 नई बसें शामिल

देहरादून। नववर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में 100 नई बसें शामिल की।  मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से बसों को फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 10 एसी एवं 2 स्लीपर अनुबंधित बसों को भी जनता को समर्पित किया। उन्होंने परिवहन निगम की स्मारिका “अनवरत” एवं सड़क सुरक्षा पर आधारित कैलेंडर का विमोचन किया तथा कठिन परिस्थितियों में कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने वाले कर्मठ कर्मचारियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित ये नई बसें राज्य के सार्वजनिक परिवहन तंत्र को सशक्त बनाएंगी। इससे यात्रियों [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस को मिले 215 सब इंस्पेक्टर, मुख्यमंत्री धामी ने सौंपा नियुक्ति पत्र

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में 215 उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। जिसमें 104 उप-निरीक्षक, 88 गुल्मनायक (पी.ए.सी) एवं 23 अग्निशमन द्वितीय अधिकारी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था, जनसुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन प्रणाली को और अधिक सशक्त बनाने में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने नवनियुक्त उप निरीक्षकों से कहा कि अब तक की उनकी परीक्षा केवल शुरुआत थी, असली परीक्षा अब शुरू हो रही है। उन्हें अब प्रदेश की सुरक्षा, कानून व्यवस्था, आपदा प्रबंधन एवं अग्निशमन जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

आलू बीमा राशि कम मिलने पर विधायक कैड़ा ने जताई नाराजगी, एमडी उद्यान से की वार्ता

भीमताल । विधायक राम सिंह कैड़ा ने किसानों को आलू फसल बीमा की बेहद कम राशि मिलने पर कड़ा रोष जताया है। उन्होंने उद्यान विभाग के एमडी से वार्ता कर भीमताल विधानसभा क्षेत्र के किसानों को उनकी जमा प्रीमियम राशि के अनुरूप उचित बीमा मुआवजा दिलाने की मांग की।विधायक कैड़ा ने कहा कि रामगढ़, धारी, ओखलकांडा और भीमताल विकासखंड काश्तकार बाहुल्य क्षेत्र हैं, जहां के ग्रामीण मुख्य रूप से खेती पर निर्भर हैं। किसानों ने अपनी आलू फसल का बीमा कराया था, लेकिन बीमा कंपनी द्वारा दी गई राशि किसानों द्वारा जमा प्रीमियम के [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

पुलिस जवानों को नए साल में पदोन्नति का तोहफा, 229 हैड कांस्टेबल बने ASI

डिप्टी एसपी एवं एडिशनल एसपी पद पर भी वर्ष में 102 पदोन्नतियां पुलिस कर्मियों के कल्याण, समयबद्ध एवं पारदर्शी पदोन्नति के लिए पुलिस मुख्यालय प्रतिबद्ध : डीजीपी देहरादून। उत्तराखण्ड पुलिस के जवानों के लिए नया साल पदोन्नति की सौगात लेकर आया है। पुलिस मुख्यालय ने नववर्ष के अवसर पर जवानों को बड़ा तोहफा देते हुए नागरिक पुलिस के 229 मुख्य आरक्षियों (Head Constables) को अपर उपनिरीक्षक (Additional Sub-Inspector) के पद पर पदोन्नत किया है। इनमें 25 महिला मुख्य आरक्षी भी शामिल हैं। उत्तराखण्ड पुलिस विभाग के लिए वर्ष 2025 पदोन्नतियों के दृष्टिकोण से एक रिकॉर्ड वर्ष साबित हुआ है। इस [more…]

उत्तराखण्ड

फसल बीमा में भारी गड़बड़ी का आरोप, भीमताल के किसानों को मात्र 1.26 प्रतिशत मुआवजा

भीमताल । विकास खंड भीमताल के किसानों को फसल बीमा के नाम पर बेहद कम मुआवजा दिए जाने से किसानों में गहरा रोष व्याप्त है। ग्राम प्रधान संगठन भीमताल की संरक्षक राधा कुल्याल ने आरोप लगाया कि साधन सहकारी समिति नौकुचियाताल के माध्यम से किसानों की फसल बीमा किस्त के रूप में 22 लाख रुपये से अधिक की धनराशि जमा कराई गई थी, जिसे एसबीआई इंश्योरेंस कंपनी को दिया गया।उन्होंने बताया कि भारी बारिश से किसानों की अधिकांश फसलें नष्ट हो गईं, इसके बावजूद बीमा कंपनी द्वारा किसानों के खातों में कुल मिलाकर मात्र [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

ग्राम सभा सोनगांव की पहली खुली बैठक आयोजित

भीमताल । ग्राम सभा सोनगांव की नवगठित ग्राम पंचायत की पहली खुली बैठक पंचायत घर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान मुकेश पलड़िया ने की। इस अवसर पर ग्राम प्रधान ने दूसरी बार जिम्मेदारी सौंपने पर समस्त ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से ग्राम को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा।ग्राम प्रधान ने बताया कि विकास की प्राथमिकताओं में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, उचित प्रकाश व्यवस्था, कृषि और स्वरोजगार को विशेष महत्व दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

पीपलकोटी में निर्माणाधीन विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में शिफ्ट परिवर्तन के दौरान बड़ा हादसा

चमोली।  पीपलकोटी स्थित निर्माणाधीन टीएचडीसी विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टीबीएम साइट पर मंगलवार को शिफ्ट परिवर्तन के दौरान सुरंग के भीतर मजदूरों को लाने-ले जाने वाली दो लोको ट्रेनों की आपस में टक्कर हो गई, घटना के समय 109 श्रमिक सुरंग के भीतर मौजूद थे। घटना की जानकारी प्राप्त होते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारी चमोली से दूरभाष पर वार्ता कर घटना की पूरी जानकारी ली और सभी घायलों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने और आवश्यकतानुसार उच्च चिकित्सालयों में रेफर करने के निर्देश दिए। हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार एवं पुलिस अधीक्षक [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

ओखलकांडा में तेंदुए ने महिला को उतारा मौत के घाट

तेंदुए के हमले के बाद से ग्रामीणों में दहशत वन विभाग को लेकर ग्रामीणों में गुस्सा भीमताल(नैनीताल)‌। ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत चमोली के तोक किटोडा में मंगलवार की सुबह 10.30 बजे तेंदुए ने रेखा देवी (35) पत्नी पान सिंह को हमला कर मौत के घाट उतार दिया। महिला की मौत के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और वन विभाग के अधिकारियों के लिए गुस्सा है। ग्रामीणों ने महिला की मौत के लिए विभाग को जिम्मेदार ठहराया। विधायक राम सिंह कैड़ा ने भी मौके पर पहुंचकर वन विभाग के अधिकारियों को [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

अधिवक्ता से मारपीट में पुलिस पर उदासीनता का आरोप

शिकायत दर्ज न होने पर अधिवक्ता संघ ने आंदोलन की चेतावनी भीमताल। जिला न्यायालय में कार्यरत अधिवक्ता गजेंद्र सिंह मेहरा ने मारपीट के मामले में पुलिस पर गंभीर उदासीनता बरतने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सचिव को लिखित शिकायत पत्र सौंपते हुए न्याय की मांग की है।शिकायत में अधिवक्ता ने बताया कि बीते शुक्रवार की शाम न्यायिक कार्य निपटाने के बाद वह अपने गांव मंगोली स्थित घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंचते ही किशन सिंह नामक व्यक्ति ने उन [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

अब भीमताल से खरीद सकेंगे हाथों से तैयार उत्पाद

भीमताल में देवभूमि इंपोरिया का शुभारंभ भीमताल ‌। महिलाओं के हाथों से तैयार उत्पाद अब भीमताल के खुटानी स्थित देवभूमि इंपोरिया में मिल सकेंगे। वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के भारतीय हस्तशिल्प देवभूमि इंपोरिया का शुभारंभ भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा और निदेशक पल्पकित जैन (कुमाऊं क्षेत्र) हस्तशिल्प के विकास आयुक्त वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार ने किया। देवभूमि इंपोरिया की निदेशक हेमा चंद ने बताया कि देवभूमि इंपोरिया में महिलाओं के हाथों से तैयार ऐपड़, दन, कुमाऊंनी पिछौड़ा समेत अन्य सामग्री मिलेगी‌। उन्होंने कहा वह पिथौरागढ़, धारचूला समेत अन्य जगहों की महिलाओं को स्वरोजगार से [more…]