Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड माल्टा महोत्सव का किया शुभारंभ, माल्टा मिशन शुरू करने की घोषणा
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजकीय उद्यान सर्किट हाउस गढ़ीकैंट में उत्तराखंड माल्टा महोत्सव का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने राज्य में माल्टा के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए माल्टा मिशन शुरू करने की घोषणा करते हुए कहा कि दिल्ली में भी राज्य की ओर से माल्टा महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने अपनी धर्मपत्नी गीता पुष्कर धामी के साथ विभिन्न जनपदों के माल्टा एवं नींबू प्रजाति के फलों की प्रदर्शनी का अवलोकन कर माल्टा एवं नींबू की खटाई सहित नींबू प्रजाति के फलों से बने विभिन्न उत्पादों का स्वाद भी लिया। [more…]
30 जून और 31 दिसम्बर को सेवानिवृत्त कर्मचारियों को नोशनल वेतनवृद्धि का मिलेगा लाभ
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सेवानिवृत्त कार्मिक समन्वय समिति के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर भेंट कर राज्य के पेंशनरों की विभिन्न मांगों के समाधान का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने समिति द्वारा प्रस्तुत मांगों पर पूरी संवेदनशीलता के साथ समुचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार सेवानिवृत्त कार्मिकों के हितों की रक्षा एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त वरिष्ठ नागरिक हमारी धरोहर हैं और उनकी बेहतरी के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने 30 जून और 31 दिसम्बर को सेवानिवृत्त कार्मिकों को नोशनल [more…]
पिथौरागढ़ में कार खाई में गिरी, दो लोगों की मौत
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले में शुक्रवार देर रात सातसिलिंग-थल मोटर मार्ग पर रिण बिछुल के पास एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्ति को खाई से निकालकर अस्पताल भेजा। एसडीआरएफ की टीम ने दोनों शवों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया और स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया। मृतकों का नाम-पताहयात सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह, आयु 38 वर्ष, निवासी ग्राम सातसीलिंग, पिथौरागढ़संजय कुमार पुत्र प्रेम राम, आयु 32 वर्ष, निवासी ग्राम पंडा, पिथौरागढ़
परिवार रजिस्टर में अनियमितताओं पर धामी सरकार का सख़्त एक्शन, प्रदेशव्यापी जांच के निर्देश
देहरादून। उत्तराखंड में परिवार रजिस्टर में सामने आ रही गंभीर अनियमितताओं को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य स्तर पर व्यापक, निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि प्रदेश के सभी जिलों में उपलब्ध परिवार/कुटुंब रजिस्टरों की प्रतियां तत्काल संबंधित जिलाधिकारी (DM) के पास सुरक्षित रखी जाएं, जिससे अभिलेखों में किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ की संभावना समाप्त हो। साथ ही, परिवार रजिस्टरों की गहन जांच CDO/ADM स्तर पर कराए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक [more…]
मुख्यमंत्री धामी ने बुक्सा जनजाति समाज के राजा जगतदेव की प्रतिमा का किया वर्चुअल अनावरण
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को उधमसिंह नगर के गदरपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत रोशनपुर डलबाबा में बुक्सा जनजाति समाज के राजा जगतदेव की प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राजा जगत देव जी का जीवन त्याग, वीरता, धर्मनिष्ठा और संस्कृति संरक्षण का अमूल्य उदाहरण है। उन्होंने कहा कि यह अवसर केवल एक प्रतिमा के अनावरण का नहीं, बल्कि बुक्सा जनजाति की गौरवशाली परंपरा, संस्कृति और बलिदान की स्मृति को नमन करने का दिवस है। उन्होंने कहा कि राजा जगत देव जी ने कठिन परिस्थितियों में भी धर्म और संस्कृति की रक्षा के [more…]
राज्य निगम कर्मचारी महासंघ ने की मुख्यमंत्री धामी सहित वरिष्ठ नौकरशाहों से मुलाकात, नववर्ष की शुभकामनाएं दी
देहरादून।उत्तराखंड में सशक्त नेतृत्व, स्थिर शासन और निर्णायक प्रशासन के लिए पहचाने जाने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल मार्गदर्शन में राज्य निरंतर विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ रहा है। नववर्ष 2026 के अवसर पर राज्य निगम कर्मचारी महासंघ उत्तराखंड ने इसी विश्वास और आशा के साथ प्रदेश के शीर्ष प्रशासनिक नेतृत्व को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। महासंघ का मानना है कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य न केवल प्रशासनिक सुधारों की नई मिसाल कायम कर रहा है, बल्कि कर्मचारियों, आम जनता और विकास से जुड़े सभी वर्गों के हितों का संतुलन भी प्रभावी ढंग से साधा [more…]
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: मुख्यमंत्री ने खैरीमान सिंह में आयोजित शिविर का किया निरीक्षण
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के क्रियान्वयन की जमीनी पड़ताल के लिए शुक्रवार को देहरादून जिले के अंतर्गत रायपुर ब्लॉक के खैरीमान सिंह में आयोजित न्याय पंचायत स्तरीय शिविर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘प्रशासन गांव की ओर’ कार्यक्रम के तहत आयोजित बहुद्देश्यीय शिविर में जन-समस्याओं के निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली और अभियान के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी निरीक्षण किया और सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं से ग्रामीणों को लाभान्वित करने के लिए मौके [more…]
जनता दरबार में बाघ आतंक को लेकर उबाल, प्राइवेट शिकारी तैनाती की मांग
भीमताल। ओखलकांडा विकासखण्ड के पतलोट में आयोजित जनता दरबार शिविर में बाघ के बढ़ते आतंक को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एवं प्रमुख राज्य आंदोलनकारी हरिश पनेरु ने ग्रामीणों के साथ उपजिलाधिकारी धारी को ज्ञापन सौंपते हुए भीमताल विधानसभा क्षेत्र में बाघ से निजात के लिए प्राइवेट शिकारी हायर कर तत्काल कार्रवाई की मांग की।हरिश पनेरु ने चेतावनी दी कि यदि बुधवार तक तल्ली दिनी देनी और किटौड़ा चमोली क्षेत्र में शिकारी तैनात नहीं किए गए, तो कालागर गलनी के पास महिलाओं के साथ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट [more…]
मशरूम उत्पादन से भीमताल विधानसभा के युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार
भीमताल। विधानसभा क्षेत्र भीमताल के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने बुधवार को ज्योलिकोट (नैनीताल) में मुख्य मशरूम उत्पादन अधिकारी से भेंट की। इस दौरान उन्होंने मशरूम उत्पादन को रोजगार का सशक्त माध्यम बताते हुए इसके व्यापक प्रचार-प्रसार और प्रशिक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया।शर्मा ने कहा कि प्रदेश के कई युवाओं ने मशरूम उत्पादन के माध्यम से अपनी आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार किया है, लेकिन दूरस्थ क्षेत्रों में अब तक इसका व्यापक प्रचार-प्रसार नहीं हो पाने के कारण अनेक युवा इस लाभकारी स्वरोजगार से [more…]
विधायक कैड़ा ने वन सचिव से की वार्ता, आदमखोर गुलदार व बाघ को शीघ्र मारने की मांग
भीमताल : विधायक राम सिंह कैड़ा ने वन सचिव से वार्ता कर धारी ब्लॉक के तल्ली दिनी और ओखलकांडा ब्लॉक के चमोली क्षेत्र में आदमखोर बाघ व गुलदार की बढ़ती घटनाओं पर गहरी चिंता जताई है। विधायक ने बताया कि इन दोनों क्षेत्रों में बाघ व गुलदार के हमले में अब तक दो महिलाओं की मौत हो चुकी है, जिससे जंगल से सटे गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है। विधायक कैड़ा ने कहा कि तल्ली दिनी की घटना को एक सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन वन विभाग को अब [more…]
