Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

जंगलियागांव में बंदरों के आतंक से राहत, वन विभाग ने पिंजरा लगाकर पकड़े दो दर्जन से अधिक बंदर

भीमताल। ग्राम पंचायत जंगलिया गांव में बंदरों के बढ़ते आतंक से परेशान ग्रामीणों को वन विभाग की कार्रवाई से राहत मिली है। जंगलिया गांव के तोक खोपटा कान क्षेत्र में वन विभाग ने पिंजरा लगाकर दो दर्जन से अधिक बंदरों को पकड़कर रानीबाग स्थित रेस्क्यू सेंटर भेज दिया।बताया गया कि क्षेत्र में लंबे समय से बंदरों का जबरदस्त आतंक बना हुआ था। बंदर किसानों की खेती-बाड़ी को भारी नुकसान पहुंचा रहे थे, वहीं घरों में घुसकर रसोई में रखी खाद्य सामग्री को भी नष्ट कर रहे थे। इससे ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो रहा [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

ओखलकांडा में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में विधायक कैड़ा व जिलाधिकारी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

भीमताल। ओखलकांडा ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित जन-जन की सरकार, जनता के द्वार कार्यक्रम में भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा एवं जिलाधिकारी नैनीताल ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।ग्रामीणों ने जंगली जानवरों के आतंक से निजात, सड़क, बिजली, पेयजल और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से अवगत कराया। इस पर विधायक राम सिंह कैड़ा ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में आदमखोर गुलदार एवं बाघ को शीघ्र मारने के लिए प्राइवेट शिकारी बुलाने की कार्रवाई की जाए। साथ ही [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

एलटी शिक्षकों और प्रवक्ताओं के हित में बड़ा फैसला

देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत सहायक अध्यापक (एलटी) और प्रवक्ताओं के हित में राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। प्रदेशभर के राजकीय विद्यालयों में कार्यरत एलटी एवं प्रवक्ताओं को विभागन्तर्गत की गई उनकी तदर्थ सेवाओं का लाभ प्रदान करते हुए अब उन्हें चयन/पदोन्नत वेतनमान दिया जाएगा। शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि निर्णय शिक्षकों के समर्पण, परिश्रम एवं दीर्घकालीन सेवाओं का सम्मान है। उन्होंने सभी शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कहा कि राज्य सरकार शिक्षा की गुणवत्ता के साथ-साथ शिक्षकों के कल्याण के लिए भी निरंतर प्रतिबद्ध है।

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

MDDA की अवैध प्लॉटिंग पर बड़ी कार्रवाई, 10 बीघा भूमि पर चला ध्वस्तीकरण अभियान

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में बढ़ते अवैध निर्माण और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ सख़्त रुख अपनाते हुए व्यापक स्तर पर ध्वस्तीकरण अभियान तेज कर दिया है। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के तहत एमडीडीए की प्रवर्तन टीमें लगातार फील्ड में उतरकर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई कर रही हैं। इस अभियान का उद्देश्य न केवल अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना है, बल्कि नियोजित विकास को सुनिश्चित करना और आम नागरिकों के हितों की रक्षा करना भी है। 08 से 10 बीघा भूमि पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाईमसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध प्लॉटिंग के [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

2025ः उत्तराखंड STF का गैंगस्टर, ड्रग माफिया और साइबर अपराधियों पर बड़ा प्रहार

देहरादून। पुलिस महानिरीक्षक, एसटीएफ नीलेश आनन्द भरणे ने बताया कि पिछले वर्ष एक जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक उत्तराखण्ड एसटीएफ ने विभिन्न अपराधों में संलिप्त 18 ईनामी एवं लंबे समय से फरार अपराधियों को विभिन्न राज्यों से गिरफ्तार किया गया। इनमें जनपद चमोली में हत्या के मामले में 25 वर्षों से फरार 2 लाख रुपये के इनामी अभियुक्त सुरेश शर्मा की गिरफ्तारी उल्लेखनीय है। इसके अतिरिक्त भा.द.वि. एवं अन्य अधिनियमों के अंतर्गत वांछित 26 अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया। सोमवार को प्रेस वार्ता में आईजी एसटीएफ भरणे ने बताया कि एसटीएफ ने शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत 20 [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

आईजी मीणा को पुलिस के मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी

देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था सुनील कुमार मीणा को वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त मुख्य प्रवक्ता (Chief Spokesperson) पुलिस मुख्यालय नियुक्त किया गया है।

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

भाजपा पार्षद ने युवक को मारी गोली, मौत

हल्द्वानी। रविवार देर रात करीब एक बजे भाजपा के मण्डल उपाध्यक्ष और पार्षद अमित बिष्ट उर्फ चिंटू ने जज फार्म निवासी नितिन लोहनी((24) की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पार्षद को हिरासत में ले लिया है। नितिन पुत्र कैलाश चन्द्र लोहनी रविवार रात अपने दोस्त कमल के साथ गौलापार अपने एक रिश्तेदार के यहां पार्टी में गया था। वापसी में वह डहरिया में पार्षद अमित बिष्ट के घर गए। बताया जा रहा कि पार्षद का बेटा नितिन का दोस्त था। कुछ दिन पहले पार्षद के बेटे का किसी एक गैंग से झगड़ा हुआ था। इसी सिलसिले में [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री गडकरी से ऋषिकेश बाईपास सहित कई अन्य मार्गों के निर्माण के प्रस्तावों को स्वीकृति देने का किया अनुरोध

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में ऋषिकेश बाईपास, अल्मोड़ा-दन्या-पनार-घाट मार्ग, ज्योलिकोट-खैरना-गैरसैंण-कर्णप्रयाग मार्ग और अल्मोड़ा-बागेश्वर-काण्डा-उडियारी बैंड मार्ग के निर्माण से संबंधित प्रस्तावों के साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित राज्य के अनेक महत्वपूर्ण मामलों को प्रमुखता से उठाते हुए राज्य के प्रस्तावों को स्वीकृति दिए जाने का अनुरोध किया। बैठक में बताया गया कि ऋषिकेश बाईपास परियोजना-राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-07 के अंतर्गत तीनपानी से योगनगरी होते हुए खारास्रोत तक 12.67 किमी लंबाई में चार लेन बाईपास [more…]

उत्तराखण्ड

मेहरागांव में तेंदुए ने कुत्ते को बनाया निवाला

लोगों के सामने से उठा ले गया कुत्ता भीमताल(नैनीताल)‌। मेहरागांव में रविवार की शाम 4.30 बजे तेंदुआ एक कुत्ते को उठा ले गया। सभासद नीरज रैकुनी ने कुत्ते को ले जाते हुए देख तेंदुए के पीछे दौड़कर शोर मचाया तो तेंदुआ कुत्ते को छोड़ गया‌। लेकिन कुत्ता तब तक मर गया था। सभासद नीरज रैकुनी ने बताया कि तेंदुए ने एडवोकेट राजेंद्र पाठक के कुत्ते को हमला कर मार दिया। रैकुनी ने कहा कि मेहरागांव में तेंदुए का आतंक बना हुआ है‌। उन्होंने कहा कि तेंदुआ क्षेत्र में घरों के पास दिख रहा है। [more…]

उत्तराखण्ड

अपर जिलाधिकारी के आदेश भी बेअसर, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

भीमताल। गत दिनों अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी द्वारा नैनीताल जनपद में रात्रि विश्राम कार्यक्रम के तहत चौपाल का आयोजन किया गया था। चौपाल में ग्रामीणों ने कृषि भूमि को जंगली जानवरों से बचाने तथा बंदरों द्वारा खेती को भारी नुकसान पहुंचाए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर अपर जिलाधिकारी ने दूरभाष के माध्यम से एसीएफ नैनीताल को बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाए जाने तथा आवश्यक कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए थे।इसके बावजूद पंद्रह दिन बीत जाने के बाद भी ग्राम पंचायत क्षेत्र में वन विभाग की ओर से कोई [more…]