Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने स्वदेशी संकल्प दौड़ का किया शुभारंभ, युवाओं को स्वदेशी अपनाने का आह्वान

देहरादून। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क में  स्वदेशी संकल्प दौड़ का शुभारंभ किया। इस अवसर मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनको नमन किया।  स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने वाली संस्थाओं को उन्होंने सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक रुको मत का संदेश देश की मजबूत नींव के लिए युवाओं को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में  भारत विकसित राष्ट्र के संकल्प की ओर अग्रसर है तथा वर्ष 2047 [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

भीमताल में टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा, 16 छात्र घायल

एसएसपी के नेतृत्व में चला रेस्क्यू, सभी 27 यात्रियों को सुरक्षित निकाला भीमताल । भीमताल के बोहरकून में दुर्घटनाग्रस्त टेंपो ट्रैवलर में सवार यात्रियों के बचाव ओर राहत कार्य के लिए एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी के नेतृत्व में ट्रैवलर में सवार सभी 27 यात्रियों( 24 बच्चों, 02 वयस्क और 01 ड्राइवर) को रेस्क्यू किया।। दुर्घटना में चोटिल 02 वयस्क और 16 बच्चों को सीएचसी भीमताल में उपचार कराया। जिनमें से 04 बच्चों को अन्य परीक्षण और उपचार के बाद एम्बुलेंस के माध्यम से सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजा गया। दीपशिखा अग्रवाल, अपर पुलिस [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

वन्यजीव हमले पर विधायक कैड़ा सख्त, बोले– मानव जीवन सर्वोपरि

भीमताल । धारी ब्लॉक की ग्राम सभा कुलोरी के तोक खुटियाखाल में वन्य जीव के हमले में 40 वर्षीय महिला की मौत से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। मृतका गंगा देवी पत्नी जीवन चंद्र मंगलवार सुबह मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल गई थीं। इसी दौरान बाघ अथवा गुलदार ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें उठा ले गया।घटना के बाद ग्रामीण महिलाओं, परिजनों और ग्रामीणों ने जंगल में तलाश अभियान चलाया। करीब दो किलोमीटर दूर महिला का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने जिला प्रशासन, [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

महिला की मौत के बाद उबाल, कांग्रेस ने सरकार को ठहराया जिम्मेदार

भीमताल । क्षेत्र में बाघ का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। खुटियाखाल में गुरुवार को एक बार फिर बाघ ने 35 वर्षीय महिला को अपना शिकार बना लिया। इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने गहरा शोक व्यक्त किया और इसे शासन-प्रशासन की गंभीर विफलता बताया। उन्होंने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र में लगभग हर तीसरे दिन बाघ [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

किसान ने खुद को गोली से उड़ाया, आत्महत्या से पहले फेसबुक पर लाइव आकर प्रापर्टी डीलरों और पुलिस पर लगाए गम्भीर आरोप

नैनीताल। काशीपुर के एक किसान ने हल्द्वानी में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या से पहले फेसबुक पर लाइव आकर उसने काशीपुर के कुछ प्रापर्टी डीलरों और पुलिस पर गम्भीर आरोप लगाए हैं। वीडियो के माध्यम से किसान ने जनता से अपील की कि उनकी मौत के बाद इस मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए। जानकारी के अनुसार शनिवार रात काशीपुर निवासी सुखंवत सिंह (40) अपनी पत्नी और बच्चे के साथ नैनीताल से वापस लौटते समय गोलापार स्थित एक होटल में ठहरे थे। शनिवार देर रात उसने खुद को गोली मार दी। आत्महत्या करने से पहले [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

गोर्खा संघ चन्द्रबनी की मासिक सभा में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत

देहरादून। गोर्खा संघ चन्द्रबनी और मंदिर समिति की मासिक सभा का आयोजन आज अध्यक्ष राजकुमार गुरुंग की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। मंदिर समिति की उपाध्यक्ष कुसुम राना ने गोर्खा संघ चुनाव मे नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया। सेवलाकलां के पूर्व प्रधान और गोर्खा संघ चन्द्रबनी के पूर्व अध्यक्ष उत्तम सिंह थापा की धर्मपत्नी सत्या थापा ने विष्णु सदन मे एक अतिरिक्त कमरे का निर्माण कर आज गोर्खा संघ चन्द्रबनी व संसारी माता मंदिर समिति गोर्खा संघ को सौंपा। गोर्खा संघ और मंदिर समिति ने सभी ग्रामवासियों की तरफ से सत्या थापा का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

शिक्षा विभाग के लिए गर्व का पल, समग्र शिक्षा के राज्य परियोजना कार्यालय में स्टॉफ ऑफिसर मैन्दोली को पीएच.डी. की उपाधि

देहरादून। उत्तराखंड राज्य के माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए गर्व का विषय। समग्र शिक्षा उत्तराखंड के राज्य परियोजना कार्यालय में स्टॉफ ऑफिसर भगवती प्रसाद मैन्दोली को लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू), फगवाड़ा, पंजाब के 12वें दीक्षांत समारोह में पीएच.डी. की उपाधि से सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित दीक्षांत समारोह में यूनाइटेड किंगडम की पूर्व प्रधानमन्त्री मैरी एलिजाबेथ ट्रस द्वारा डाॅ. मैन्दोली को डाक्टरेट की उपाधि से अलंकृत किया गया। इस अवसर पर लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक एवं चांसलर तथा राज्यसभा सदस्य डाॅ0 अशोक कुमार मित्तल एवं उनकी पत्नी तथा एल0पी0यू0 की वाइस चांसलर रश्मि मित्तल भी उपस्थित रहीं। [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

खुटियाखाल में बाघ का आतंक, महिला को उठा ले जाने के बाद जंगल में मिला शव

गांव में दहशत, पीड़ित परिवार को मुआवजा व स्थायी समाधान की मांग भीमताल। नैनीताल जिले के धारी ब्लॉक में मानव-वन्यजीव संघर्ष लगातार गहराता जा रहा है। ताजा मामला धारी ब्लॉक के खुटियाखाल गांव से सामने आया है, जहां बाघ के हमले में गंगा देवी (40 वर्ष) पत्नी जीवन चंद्र की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है।जानकारी के अनुसार गंगा देवी घर के समीप खेत में घेर लगा रही थीं। इसी दौरान घात लगाए बैठे बाघ ने अचानक उन पर हमला कर दिया और महिला [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

विकास से कोसों दूर जंगलियागांव, बीमार बुजुर्ग को चारपाई पर लाने को मजबूर ग्रामीण

सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव ने उजागर की सरकारी दावों की हकीकत भीमताल। उत्तराखंड को बने 25 वर्ष पूरे हो चुके हैं, लेकिन विकासखंड मुख्यालय से मात्र 10 किमी और जिला मुख्यालय से करीब 30 किमी दूरी पर स्थित यह गांव विकास से कोसों दूर नजर आ रहा है। गांव निवासी सावित्री देवी (70 वर्ष), पत्नी स्व. पनी राम, लंबे समय से बीमार चल रही थीं। गांव के तोक नौली से सैमधार तक लगभग एक किमी की खड़ी चढ़ाई में सड़क सुविधा न होने के कारण एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच सकी। मजबूरन [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

केंद्रीय बजट 2026–27 : प्री-बजट परामर्श बैठक में उत्तराखण्ड ने प्रभावी ढंग से रखीं अपनी प्राथमिकताएं

देहरादून। केंद्रीय बजट 2026–27 के निर्माण की प्रक्रिया के अंतर्गत केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन की अध्यक्षता में राज्यों के वित्त मंत्रियों के साथ प्री-बजट परामर्श बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न राज्यों ने अपनी-अपनी विकास संबंधी प्राथमिकताएं और सुझाव केंद्र सरकार के समक्ष प्रस्तुत किए। उत्तराखण्ड की ओर से राज्य की विशेष भौगोलिक परिस्थितियों, पारिस्थितिक संवेदनशीलता तथा राज्य द्वारा राष्ट्र को प्रदान की जा रही महत्वपूर्ण इको-सिस्टम सेवाओं को ध्यान में रखते हुए एक विस्तृत मेमोरेंडम प्रस्तुत किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य के प्रतिनिधि के रूप में वन मंत्री सुबोध उनियाल को नामित किया गया, [more…]