Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
वन कर्मचारियों के साथ मारपीट करने पर भड़के वन कर्मी
वन कर्मचारी नेता ने दी कार्य बहिष्कार की चेतावनी भीमताल(नैनीताल)। धारी विकासखंड में बुधवार को दीनी तल्ली में कुछ ग्रामीणों द्वारा वन विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। वन कर्मचारियों के साथ मारपीट करने और गाली गलौज किए जाने से वन कर्मचारियों में गुस्सा है। वन बीट अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल भगत ने कहा कि वन कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भगत ने बताया कि बुधवार को गांव के कुछ लोगों ने वन कर्मियों के साथ मारपीट और गाली [more…]
भूमि विवादों के त्वरित निस्तारण को एक माह का विशेष अभियान
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश, सभी जिलों में लंबित मामलों को शून्य स्तर पर लाने का लक्ष्य भीमताल । राज्य में भूमि संबंधी विवादों के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव आनंद बर्धन और पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ को निर्देशित किया है कि सभी जनपदों में लंबित भूमि विवादों के समाधान के लिए एक माह का विशेष एवं सघन अभियान चलाया जाए। इस अभियान के अंत तक भूमि विवादों से जुड़े लंबित मामलों को शून्य स्तर पर लाने का लक्ष्य निर्धारित [more…]
कुमाऊं–गढ़वाल की संस्कृति के संगम रानीबाग में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
उत्तरायणी/मकर संक्रांति पर संगम स्नान, जागर और खिचड़ी भोज में जुटे हजारों श्रद्धालु भीमताल । कुमाऊं–गढ़वाल की सांस्कृतिक एकता के प्रतीक रानीबाग में उत्तरायणी/मकर संक्रांति के पावन अवसर पर श्रद्धा और आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। रानीबाग स्थित जियारानी शीला, गुफा और चित्रशिला घाट पर तड़के से ही श्रद्धालुओं ने गार्गी नदी के संगम में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया और ऐतिहासिक मेले में सहभागिता की।इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों व सामाजिक संगठनों की ओर से श्रद्धालुओं को माघ खिचड़ी प्रसाद वितरित किया गया। डॉ. बिष्ट ने कहा कि रानीबाग का यह [more…]
तल्ली दिनी में गुलदार पिंजरे में कैद, विधायक कैड़ा ने महिलाओं से सतर्क रहने की अपील
रामगढ़ के मछखाली में भी पकड़ा गया गुलदार, डीएनए जांच के बाद होगी स्थिति स्पष्ट भीमताल। विधानसभा क्षेत्र भीमताल में गुलदार के हमलों से दहशत के बीच वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। धारी ब्लॉक के तल्ली दिनी क्षेत्र में उस स्थान के समीप एक गुलदार पिंजरे में कैद हुआ है, जहां विगत दिनों एक महिला को गुलदार ने निवाला बनाया था। सूचना मिलते ही विधायक राम सिंह कैड़ा एवं वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।इसके साथ ही रामगढ़ ब्लॉक के मछखाली क्षेत्र में भी एक अन्य गुलदार को पकड़ा गया है। [more…]
जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लंबित प्रकरण शून्य, डीएम के निर्देशों का दिखा असर
दिसंबर माह में प्राप्त सभी आवेदनों का किया गया निस्तारण भीमताल। जनपद में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित लंबित प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा दिए गए सख्त निर्देशों का प्रभाव अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद के सभी निकायों एवं विकास खंडों में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों के लंबित प्रकरणों की संख्या अब शून्य हो गई है।जिलाधिकारी ने पूर्व में जनपद के सभी उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों, पंजीकरण अधिकारियों, रजिस्ट्रारों एवं स्थानीय निकायों के अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित निस्तारण कर समय पर [more…]
मटमैले पानी की शिकायत पर कुमाऊँ आयुक्त सख्त, पेयजल गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता
शीशमहल फिल्टरेशन प्लांट का किया निरीक्षण, समयबद्ध सुधार के निर्देश भीमताल । हल्द्वानी नगर के विभिन्न क्षेत्रों में गोला नदी से आपूर्ति हो रहे मटमैले पानी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कुमाऊँ आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने बुधवार को उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक के उपरांत उन्होंने शीशमहल स्थित पेयजल फिल्टरेशन प्लांट का निरीक्षण कर जल शुद्धिकरण व्यवस्था का जायजा लिया।कुमाऊँ आयुक्त ने कैंप कार्यालय हल्द्वानी में आयोजित बैठक में जल संस्थान, राजकीय सिंचाई विभाग एवं जमरानी बांध परियोजना के अधिकारियों से समस्या के संबंध में [more…]
शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए डॉ. शंकर सिंह बिष्ट सम्मानित
भीमताल। महर्षि विद्या मंदिर, रानीबाग के प्रधानाचार्य डॉ. शंकर सिंह बिष्ट को देहरादून स्थित आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी में आयोजित प्रिंसिपल कॉन्क्लेव में उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान एवं शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।इस कॉन्क्लेव में देशभर से आए शिक्षा जगत के वरिष्ठ शिक्षाविदों एवं विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा की गुणवत्ता, नवाचार और नेतृत्व क्षमता पर विस्तार से चर्चा की गई।कॉन्क्लेव के अवसर पर महर्षि विद्या मंदिर, रानीबाग की तीन शिक्षिकाओं सुनीता बिष्ट, गंगा साह एवं रानी उपाध्याय को भी उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित [more…]
बाघ के आतंक पर कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
भीमताल। विधानसभा सहित उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में लंबे समय से बाघ के बढ़ते आतंक से हालात गंभीर बने हुए हैं। लगातार हो रही घटनाओं में ग्रामीणों को बाघ का शिकार बनाया जा रहा है, जिससे लोगों में भय का माहौल है और कई क्षेत्रों में स्थिति आपदा जैसी बन गई है।इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने जिलाधिकारी नैनीताल के माध्यम से भारत की राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि बाघ के आतंक पर नियंत्रण करने में राज्य सरकार और वन विभाग पूरी तरह विफल साबित हुए [more…]
जगलियागांव में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम, विधायक कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
भीमताल। विधानसभा क्षेत्र भीमताल के जगलियागांव में आयोजित जन-जन की सरकार, जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत विधायक राम सिंह कैड़ा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित विभिन्न जनसमस्याएं विधायक के समक्ष रखीं।विधायक कैड़ा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य गांव के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और इसी दिशा में राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है।कार्यक्रम के [more…]
राष्ट्रीय युवा दिवस पर मुख्यमंत्री ने सराहनीय कार्य करने वाले महिला और युवक मंगल दलों को किया पुरस्कृत
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर परेड ग्राउण्ड में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले महिला मंगल दलों और युवक मंगल दलों को पुरस्कृत किया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले मंगल दलों को क्रमशः 01 लाख, 50 हजार एवं 25 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की गई। महिला मंगल दल धापला, नैनीताल को प्रथम, महिला मंगल दल सेमा, चमोली को द्वितीय तथा महिला मंगल दल बनाली, टिहरी गढ़वाल को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। जबकि युवक मंगल दल मोख मल्ला, चमोली को प्रथम, युवक मंगल [more…]
