Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
SGRRU में अन्तरर्राष्ट्रीय फेकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने सांझा किए अनुभव
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स स्टडीज एवम् आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वाधान में अंतरर्राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 15 जनवरी 2026 से 20 जनवरी 2026 तक आयोजित कार्यक्रम में अनुसंधान दक्षताओं का विकास गुणात्मक और मात्रात्मक परिप्रेक्ष्य विषय पर अंतर्राष्ट्रीय संकाय विकास कार्यक्रम (आईएफडीपी) में विषय विशेषज्ञ अपने अनुभव सांझा करेंगे। अन्तरर्राष्ट्रीय फेकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम का उद्देश्य संरचित तकनीकी सत्रों, विशेषज्ञ संवादों और व्यावहारिक अंतर्दृष्टियों के माध्यम से संकाय सदस्यों और शोधकर्ताओं की अनुसंधान क्षमताओं को बढ़ाना है। आईएफडीपी के पहले दिन का शुभारंभ गणमान्य व्यक्तियों के स्वागत के साथ हुआ। [more…]
वन विकास निगम के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश नैथानी का निधन
देहरादून। वन विकास निगम के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश नैथानी का आज निधन हो गया। राज्य निगम कर्मचारी महासंघ ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कल 15 जनवरी 2026 को प्रस्तावित महासंघ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को स्थगित कर दिया है। राज्य निगम कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रकाश राणा ने कहा कि नैथानी की असमय मृत्यु न केवल उनके परिवारजनों के लिए, बल्कि सम्पूर्ण संगठन, कर्मचारियों और सहयोगियों के लिए एक गहरा आघात है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि गिरीश नैथानी एक कर्मठ, निष्ठावान एवं दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता थे। उन्होंने अपने [more…]
उत्तराखंड के इस इलाके में ‘आदमखोर’ का खौफ, स्कूलों में तीन दिन तक छुट्टी
नैनीताल। नैनीताल जनपद के विकासखण्ड धारी, ओखलकाण्डा और रामगढ़ क्षेत्रों में विगत दिनों से मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं में वृद्धि और आदमखोर वन्यजीव की सक्रियता के कारण जिलाधिकारी ने इन तीनों विकासखण्डों में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक) एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में 15 जनवरी 17 जनवरी 2026 तक (तीन दिवसीय) अवकाश घोषित किया है। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
कंडार देवता और हरि महाराज की डोली के सानिध्य में मुख्यमंत्री धामी ने उत्तरकाशी माघ मेले का किया शुभारंभ
उत्तरकाशी। मकर संक्रांति के पर्व पर उत्तरकाशी में सुप्रसिद्ध माघ मेला (बाड़ाहाट कू थौलू) आज से शुरू हो गया है। पौराणिक माघ मेले का उद्घाटन बाड़ाहाट पट्टी के आराध्य कंडार देवता तथा बाड़ागड्डी क्षेत्र के हरि महाराज की डोली के सानिध्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में किया गया। जनपद के रामलीला मैदान में सप्ताह भर चलने वाला बाड़ाहाट का थौलू के नाम से प्रचलित यह पौराणिक मेला जनपद की विशिष्ट धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का संवाहक है। आज माघ मेला में भाग लेने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण लोक देवताओं की डोलियों और [more…]
नीति आयोग की निर्यात तैयारी सूचकांक-2024 में उत्तराखंड अव्वल
देहरादून। नीति आयोग द्वारा जारी निर्यात तैयारी सूचकांक (Export Preparedness Index – EPI) 2024 में उत्तराखंड ने छोटे राज्यों की श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त कर देशभर में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। यह उपलब्धि राज्य की निर्यातोन्मुख नीतियों, बेहतर कारोबारी माहौल और सुदृढ़ बुनियादी ढांचे का परिणाम मानी जा रही है। मुख्यमंत्री धामी ने दी प्रदेशवासियों को बधाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि नीति आयोग के निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड का शीर्ष स्थान प्राप्त करना राज्य के लिए गर्व का विषय है। यह [more…]
किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण की जांच के लिए SIT गठित
देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने काशीपुर के किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण की जांच के लिए आईजी एसटीएफ नीलेश भरणे की अध्यक्षता में एसआईटी गठित की है। जबकि, टनकपुर में तैनात सीओ वंदना वर्मा और चम्पावत में तैनात इंस्पेक्टर दिवान सिंह बिष्ट व उप निरीक्षक मनीष खत्री को समिति का सदस्य बनाया गया है। इस पूरे प्रकरण में जिन 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई हुई थी, उनका चमोली और रुद्रप्रयाग तबादला किया गया है। Screenshot
पिथौरागढ़, चमोली और उत्तरकाशी के 108 सीमावर्ती गांवों में पशु चिकित्सा और मानव चिकित्सा उपलब्ध कराएगा ITBP
देहरादून। आईटीबीपी, पशुपालन विभाग और स्वास्थ्य विभाग के बीच आज एक ऐतिहासिक एमओयू हुआ। इस समझौते ज्ञापन का उद्देश्य सीमावर्ती गांवों में ग्रामीणों को चिकित्सा सेवा और प्राथमिक पशु चिकित्सा सेवाओं की निरंतर और उच्च गुणवत्ता वाली उपलब्धता सुनिश्चित करना है। पहले चरण में तीन जिलों पिथौरागढ़, चमोली और उत्तरकाशी के 108 सीमावर्ती गांवों को शामिल किया गया है। इन गांवों में पशुपालन विभाग के उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से आईटीबीपी के पशु चिकित्सकों और पैरामेडिक्स द्वारा प्राथमिक पशु चिकित्सा सेवाएं, टेली-मेडिसिन, और पशु स्वास्थ्य की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। समझौते के अनुसार प्रत्येक पशु के लिए वेटरिनरी हेल्थ कार्ड [more…]
उत्तराखंड के 19 प्राथमिक विद्यालयों के पुनर्निर्माण और मरम्मत के लिये 4 करोड़ मंजूर
देहरादून। उत्तराखंड के 19 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के भवनों के पुनर्निर्माण एवं मरम्मत कार्यों के लिये 4 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर कर दी है। इसके साथ ही निर्माण कार्य के लिये कार्यदायी संस्था भी नामित कर दी गई है। इस संबंध में शीघ्र ही शासन स्तर से आदेश जारी कर दिये जायेंगे। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने बताया कि सरकार ने प्रदेश के पांच जनपदों के 19 राजकीय प्राथमिक विद्यालयों एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के भवन पुनर्निर्माण, मरम्मत एवं कक्षा-कक्ष इत्यादि निर्माण कार्यों के लिये 4 करोड़ 12 लाख की धनराशि मंजूर कर [more…]
भाजपा जिला मंत्री मनोज भट्ट ने खोला कार्यालय
कार्यालय में लोगों की सुनेंगे जनसमस्याएं भीमताल(नैनीताल)। भाजपा जिला मंत्री मनोज भट्ट ने बुधवार को भीमताल में अपने कार्यालय का शुभारंभ किया। कार्यालय में मनोज भट्ट कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के साथ लोगों की जनसमस्याएं भी सुनेंगे। मनोज ने बताया कि कार्यालय खोलने का उद्देश्य भीमताल के लोगों की जनसमस्याओं को सरकार और शासन-प्रशासन तक पहुंचाया जा सके। साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की मजबूती के लिए काम किया जाएगा। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को जिले में सभी सीटों पर जिताया जाएगा। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट [more…]
नौकुचियाताल में उत्तरायणी पर्व पर हुए यज्ञोपवीत संस्कार, सदियों पुरानी परंपरा का निर्वहन
भीमताल। कुमाऊँ अंचल के प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्व उत्तरायणी के पावन अवसर पर नौकुचियाताल क्षेत्र में हर की पैड़ी में यज्ञोपवीत (जनेऊ) संस्कार विधि-विधान से संपन्न हुए। वैदिक मंत्रोच्चारण, हवन और पूजा-अर्चना के बीच दर्जनों बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार कराया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। मान्यता है कि उत्तरायणी के दिन सूर्य देव उत्तरायण होते हैं, जिसे अत्यंत शुभ और पुण्यकाल माना जाता है। इसी कारण इस दिन यज्ञ, हवन, दान-पुण्य और यज्ञोपवीत जैसे संस्कारों का विशेष महत्व है। नौकुचियाताल के हर की पैड़ी में यह परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है, जिसका स्थानीय [more…]
