Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
धराली आपदा पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया प्राथमिक शिक्षक संघ उत्तरकाशी
उत्तरकाशी।उत्तराखण्ड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ उत्तरकाशी की जिला इकाई ने धराली आपदा पीड़ितों की मदद के लिए जिलाधिकारी को 6 लाख 19 हजार 435 रूपए का चेक सौंपा। यह धनराशि राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद उत्तरकाशी ने अपने सदस्य शिक्षकों के सहयोग से एकत्रित की। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष नागेन्द्र चौहान, उत्तराखण्ड राज्य प्राथमिक संघ शिक्षक उत्तरकाशी के जिला अध्यक्ष जयदेव सिह राणा, कोषाध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह पंवार, मंत्री जनक सिह बिष्ट आदि मौजूद थे।
धामी कैबिनेट में 19 प्रस्तावों पर मुहर, पढ़ें विस्तार से
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में 19 प्रस्तावों पर निर्णय लिए गए। बैठक के बाद सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगौली ने मीडिया को कैबिनेट के निर्णयों की जानकारी दी। मंत्रिमंडल के निर्णय 1. पेराई सत्र 2025-26 हेतु प्रदेश की सहकारी एवं सार्वजनिक क्षेत्र की चीनी मिलों को बैंको से ऋण लिये जाने हेतु शासकीय प्रत्याभूति प्रदान किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया। पेराई सत्र 2025-26 हेतु भी राज्य सरकार द्वारा राज्य की सहकारी एवं सार्वजनिक क्षेत्र की चीनी मिलों डोईवाला, किच्छा, नादेही व बाजपुर हेतु कुल रू० 270.28 करोड (रू० [more…]
उत्तराखंड के इन इलाकों में 16 और 17 जनवरी को बंद रहेंगे स्कूल
नैनीताल। नैनीताल जिले में निरंतर घने कुहासे और शीतलहरी की स्थिति निरंतर बनी हुई है, जिससे विशेष रूप से छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की प्रबल संभावना है। जिलाधिकारी ने छोटे बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को देखते हुए नैनीताल जनपद के भाबर मैदानी क्षेत्रों (तहसील हल्द्वानी, लालकुओं, कालाढुंगी, रामनगर) में संचालित समस्त प्राथमिक विद्यालयों (कक्षा 01 से 05) तक के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों में 16 और 17 जनवरी 2026 (दो दिवसीय) को अवकाश घोषित किया है। हरिद्वार में भी शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित समस्त प्राथमिक [more…]
त्रिभुवन चौहान, अनिल बैंजवाल और राजेश बैंजवाल समेत 52 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
अगस्त्यमुनि। क्रीड़ा भवन के मुख्य द्वार को तोड़ने और नेशनल हाईवे-107 जाम करने के आरोप में पुलिस ने त्रिभुवन चौहान, अनिल बैंजवाल व राजेश बैंजवाल सहित 12 लोगों के खिलाफ नामजद और 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 127, धारा 191(2), धारा 61, धारा 285 के साथ लोक संपत्ति को नुकसानी का निवारण अधिनियम के तहत दर्ज किया है। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने कहा कि धर्म की आड़ में किसी भी प्रकार की अराजकता, हिंसा अथवा अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उल्लेखनीय है कि अगस्त्यमुनि में मकर संक्रांति के दिन अगस्त्य ऋषि मंदिर से विधिवत [more…]
उत्तराखंड के इस जिले में 15, 16 और 17 जनवरी को स्कूलों में छुट्टी घोषित
ऊधमसिंह नगर। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा ऊधमसिंह नगर जनपद में अगले कुछ दिनों शीतलहर (Cold Wave) की स्थिति बने रहने की संभावना व्यक्त की गई है। लिहाजा, विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को दृष्टिगत ऊधमसिंह नगर जनपद के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्र, शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों का 15, 16 एवं 17 जनवरी, 2026 को तीन दिवसीय शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है। डीएम की और से जारी आदेश में कहा गया है कि कक्षा 10 एवं कक्षा 12 के वे विद्यार्थी जो CBSE, ICSE, उत्तराखण्ड बोर्ड अथवा अन्य मान्यता प्राप्त [more…]
प्रो. रमाकान्त पाण्डेय उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त
देहरादून। केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, जयपुर (राजस्थान) के निदेशक प्रो० रमाकान्त पाण्डेय को उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार का कुलपति नियुक्त किया गया है। राज्यपाल की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रो. पाण्डेय के आगामी तीन वर्ष की अवधि के लिए अथवा अग्रेत्तर आदेश तक, जो भी पहले हो. तक की अवधि के लिए कुलपति नियुक्त किया जाता है।
प्रमाण पत्रों में देरी व कमजोर वसूली पर सख्ती, डीएम ने दिए कड़े निर्देश
भीमताल । जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने गुरुवार को हल्द्वानी स्थित कैंप कार्यालय में मासिक स्टाफ बैठक लेते हुए राजस्व विभाग के कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने निर्धारित समय पर प्रमाण पत्र जारी करने, पुराने राजस्व वादों के शीघ्र निस्तारण तथा लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत राजस्व वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली की प्रगति पर विशेष चर्चा करते हुए निर्देश दिए कि सभी संग्रह अमीनों की व्यक्तिगत कार्यकुशलता की समीक्षा की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन संग्रह अमीनों की वसूली जनपदीय औसत से कम पाई जाएगी, उन्हें [more…]
ग्रामीणों का विश्वास जीतकर सामूहिक प्रयासों से ही वनाग्नि पर पाया जा सकता है नियंत्रण : जिलाधिकारी रयाल
भीमताल । जिला स्तरीय वनाग्नि सुरक्षा समिति की बैठक गुरुवार को विकास भवन भीमताल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने की। बैठक में आगामी वनाग्नि काल 2025–26 के लिए तैयार की गई कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई।जिलाधिकारी ने कहा कि वनाग्नि की रोकथाम के लिए स्थानीय ग्रामीणों का सहयोग एवं विश्वास अत्यंत आवश्यक है। सामूहिक प्रयासों से ही वनाग्नि पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। उन्होंने जनजागरूकता, जनसहभागिता तथा विभिन्न विभागों और स्थानीय प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय पर विशेष जोर दिया।बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी नैनीताल [more…]
विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, शत-प्रतिशत बजट व्यय पर जोर
भीमताल । विकास भवन भीमताल के सभागार में गुरुवार को जिला सेक्टर, राज्य सेक्टर, केंद्र पोषित, बाह्य सहायतित एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रमों की मासिक प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी विभागों को योजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करते हुए वित्तीय वर्ष समाप्ति से पूर्व शत-प्रतिशत धनराशि व्यय करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि आवंटित बजट का समय पर व्यय न होने से विकास कार्य प्रभावित होते हैं। सभी विभाग भौतिक एवं वित्तीय प्रगति के साथ पारदर्शिता बनाए रखते [more…]
SGRRU में अन्तरर्राष्ट्रीय फेकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने सांझा किए अनुभव
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स स्टडीज एवम् आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वाधान में अंतरर्राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 15 जनवरी 2026 से 20 जनवरी 2026 तक आयोजित कार्यक्रम में अनुसंधान दक्षताओं का विकास गुणात्मक और मात्रात्मक परिप्रेक्ष्य विषय पर अंतर्राष्ट्रीय संकाय विकास कार्यक्रम (आईएफडीपी) में विषय विशेषज्ञ अपने अनुभव सांझा करेंगे। अन्तरर्राष्ट्रीय फेकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम का उद्देश्य संरचित तकनीकी सत्रों, विशेषज्ञ संवादों और व्यावहारिक अंतर्दृष्टियों के माध्यम से संकाय सदस्यों और शोधकर्ताओं की अनुसंधान क्षमताओं को बढ़ाना है। आईएफडीपी के पहले दिन का शुभारंभ गणमान्य व्यक्तियों के स्वागत के साथ हुआ। [more…]
