Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
गढ़वाल विश्वविद्यालय में 35 कर्मचारियों को मिली स्थायी नियुक्ति
श्रीनगर (गढ़वाल)। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में 35 कर्मचारियों को प्रथम चरण में स्थायी नियुक्ति प्रदान कि गई। बुधवार को गढ़वाल विवि के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने ग्रुप सी और वाहन चालक सहित 35 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। नियुक्ति पत्र मिलने पर कर्मचारियों के चेहरों में खुशी देखने को मिली है। बताते चलें कि गढ़वाल विश्वविद्यालय में 147 दैनिक, नियत वेतन भोगी कर्मचारियों को स्थायी रूप से नियुक्ति मिली है। लम्बे समय से हाईकोर्ट में विचाराधीन चल रहे मामले में गढ़वाल विवि के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश की अध्यक्षता में 9 मई को हुई कार्यपरिषद (ईसी) की [more…]
केदारनाथ में VIP बिल भुगतान प्रकरण की होगी जांच
ऋषिकेश/ देहरादून। श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के निर्देश पर सोशल मीडिया में बीकेटीसी के श्री केदारनाथ धाम में विशिष्ट अतिथियों के आवासीय एवं भोजन आदि के बिलों के मंदिर समिति के माध्यम से भुगतान किए जाने संबंधी प्रसारित खबरों का संज्ञान लेकर मामले में विभागीय जांच समिति गठित कर दी गयी है। बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष जांच एवं सत्यता सामने लाने के उद्देश्य से बीकेटीसी की चार सदस्यीय विभागीय जांच समिति का गठन किया गया है मंदिरों के दान के पैसों का किसी भी स्तर पर दुरपयोग [more…]
एसडीजी रैंकिंग में नैनीताल ने हासिल किया दूसरा स्थान, डीएम ललित मोहन रयाल सम्मानित
भीमताल। अल्मोड़ा स्थित उदय शंकर नृत्य एवं संगीत अकादमी में बुधवार को आयोजित राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस दौरान सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्थानों, संगठनों, व्यक्तियों एवं जनपदों को सम्मानित किया गया।समारोह में जिला स्तरीय एसडीजी वार्षिक रैंकिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जनपदों को भी सम्मानित किया गया, जिसमें जनपद नैनीताल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित कर बधाई दी गई।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम [more…]
धामी सरकार की योजना से बदली जिंदगी, कोटाबाग की भावना देवी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
भीमताल । उत्तराखंड में सरकार द्वारा संचालित स्वरोजगार एवं आजीविका संवर्धन योजनाएं ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। नैनीताल जनपद के कोटाबाग ब्लॉक के गिन्ती गांव की रहने वाली भावना देवी इसकी एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आई हैं, जिन्होंने बकरी पालन के माध्यम से आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिखी है।भावना देवी ने संगठन/सीएलएफ स्तर पर व्यक्तिगत उद्यमिता को अपनाते हुए बकरी पालन कार्य की शुरुआत की। उन्हें REAP योजना के तहत लगभग 19,500 रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई, जिससे उन्होंने अपने स्वरोजगार की मजबूत नींव रखी। वर्तमान में [more…]
चाफी–पदमपुरी–धारी मोटर मार्ग पर रूट डायवर्जन को लेकर मनोज शर्मा ने सरकार को घेरा
भीमताल। चाफी से पदमपुरी–धारी मोटर मार्ग पर चल रहे डामरीकरण कार्य के लिए किए गए रूट डायवर्जन को लेकर भीमताल विधानसभा के कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने राज्य सरकार और संबंधित विभाग पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने करीब दो सप्ताह तक मार्ग डायवर्ट रखने के निर्णय को “जनविरोधी” बताते हुए इसे कैबिनेट मंत्री का “तुगलकी फरमान” करार दिया।शर्मा ने कहा कि बीते लगभग 10 वर्षों से यह मोटर मार्ग बदहाल स्थिति में था। सड़क गड्ढों से भरने के बाद कई स्थानों पर खतरनाक स्थिति पैदा हो गई थी, जिससे दोपहिया वाहन चालकों और स्कूली [more…]
महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का दिया संदेश
भीमताल, 27 मई: लोक भवन नैनीताल में प्रथम महिला गुरमीत कौर की पहल पर महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोक भवन में कार्यरत महिला स्टाफ, सफाईकर्मी, हॉर्टिकल्चर एवं पीडब्ल्यूडी विभाग से जुड़ी महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर जागरूक किया गया।कार्यक्रम की मुख्य वक्ता बी.डी. पांडेय अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. द्रौपदी गर्ब्याल ने महिलाओं को स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, व्यक्तिगत स्वच्छता, गर्भावस्था के दौरान देखभाल तथा महिलाओं के लिए संचालित सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं से समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने और स्वास्थ्य के प्रति [more…]
मंत्री राम सिंह कैड़ा ने अधिकारीयों की ली बैठक समस्याओं का समाधान करने के दिए निर्देश
भीमताल, 26 मई। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने आज भीमताल में लोक निर्माण विभाग,जल संस्थान, जल निगम, सिंचाई विभाग,नगर पालिका परिषद भीमताल के अधिकारियों की बैठक ली! जनप्रतिनिधियों के माध्यम से समस्याओं को सुना! मंत्री कैड़ा ने जल संस्थान व जलनिगम के अधिकारीयों को कहा भीमताल विधानसभा के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ व भीमताल मै कई गाँव मै पानी की समस्या बनी है, मंत्री कैड़ा ने पानी की समस्या का समाधान करने, पेयजल हेतु पानी के टैंकर भेजनें, जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए! [more…]
हल्द्वानी में बाल विकास योजनाओं की समीक्षा, आयोग सदस्य योगेश सिंह रजवार ने दिए जरूरी निर्देश
भीमताल, 26 मई। हल्द्वानी ब्लॉक सभागार में मंगलवार को बाल अधिकार संरक्षण आयोग उत्तराखंड के सदस्य योगेश सिंह रजवार की अध्यक्षता में बाल विकास परियोजना विभाग के हल्द्वानी नगरीय क्षेत्र की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों में संचालित योजनाओं और बच्चों व महिलाओं के पोषण से जुड़े कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की गई।बैठक के दौरान आयोग सदस्य ने बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं सेक्टर सुपरवाइजर से आंगनबाड़ी केंद्रों में संचालित बाल पोषण एवं महिला पोषण योजना, महालक्ष्मी किट, रेडी टू ईट, अनुपूरक पोषाहार, आंचल अमृत योजना, नंदा गौरा योजना [more…]
राज्यपाल ने ‘फिन बोध’ और ‘उत्तरावाणी’ ऐप का किया लोकार्पण, होमस्टे प्रबंधन पाठ्य सामग्री भी जारी
भीमताल, 26 मई। उत्तराखण्ड की आर्थिक, सांस्कृतिक और पर्यटन क्षमता को नई मजबूती देने की दिशा में मंगलवार को लोक भवन में महत्वपूर्ण पहल की गई। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा विकसित ‘फिन बोध’, ‘उत्तरावाणी’ ऐप और असिस्टेंट होमस्टे मैनेजर पाठ्य सामग्री का लोकार्पण किया।इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि ये पहलें राज्य में वित्तीय साक्षरता, सांस्कृतिक संरक्षण और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएंगी। उन्होंने ‘फिन बोध’ ऐप को आमजन, विशेषकर युवाओं के लिए वित्तीय समझ विकसित करने का अभिनव माध्यम बताया।राज्यपाल ने [more…]
REAP के तहत MIS अपडेटेशन में तेजी लाने के निर्देश, सीडीओ अरविंद कुमार पांडे ने की समीक्षा बैठक
नैनीताल, 26 मई। विकास भवन सभागार में मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे की अध्यक्षता में REAP अंतर्गत ब्लॉक स्तर एवं CLF स्तर की MIS अपडेटेशन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लंबित MIS एंट्री कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान जिला परियोजना प्रबंधक द्वारा MIS कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद के सभी आठ ब्लॉकों तथा प्रत्येक CLF स्तर पर टीम गठित कर विकास भवन में उपस्थित होकर [more…]
