Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरणः SIT चीफ काठगोदाम पहुंचे, क्राइम सीन का किया निरीक्षण
सभी दस्तावेज और साक्ष्य संरक्षित करने के निर्देश परिवार की सुरक्षा के लिए अन्य जनपदों से पुलिस गार्द की जाएगी तैनात काठगोदाम। सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण की जांच के लिए गठित SIT चीफ IG STF नीलेश आनन्द भरणे मय टीम के आज काठगोदाम पहुंचे, जहां उन्होंने घटनास्थल (क्राइम सीन) का निरीक्षण किया। इस दौरान FSSL टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए। SIT द्वारा प्रकरण से संबंधित गवाहों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। IG नीलेश आनन्द भरणे ने बताया कि ऊधमसिंह नगर पुलिस कार्यालय, थाना ITI, चैकी पैगा तथा अन्य सम्बन्धित कार्यालयों एवं शाखाओं में इस [more…]
MDDA की बड़ी कार्रवाई, पुरूकुल में 40–50 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर
देहरादून। मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माणों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई लगातार जारी है। वर्ष 2025 में रिकॉर्ड स्तर पर की गई ध्वस्तीकरण कार्रवाइयों के बाद, वर्ष 2026 में भी उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में यह अभियान पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। एमडीडीए का स्पष्ट उद्देश्य प्राधिकरण क्षेत्र में नियोजित विकास सुनिश्चित करना, भूमि माफियाओं पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा आम नागरिकों को अवैध प्लॉटिंग के नाम पर ठगे जाने से बचाना है। प्राधिकरण द्वारा बार-बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद [more…]
ओखलढुंगा में लगा “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” शिविर, 56 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
भीमताल। विकास खण्ड भीमताल की न्याय पंचायत ओखलढुंगा में शनिवार को “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। राजीव गांधी सेवा केन्द्र, रौशिल में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य आमजन को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करना तथा क्षेत्रीय समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना रहा। शिविर में नोडल अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी नैनीताल शैलेन्द्र नेगी ने स्वयं उपस्थित रहकर जनता की समस्याएं सुनीं। विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शिविर में प्रतिभाग करते हुए विभागीय योजनाओं की [more…]
जीएमएफएक्स ग्लोबल लिमिटेड के सीईओ पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने के निर्देश, जनता का पैसा लौटाने के आदेश
भीमताल । निवेश के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने जीएमएफएक्स ग्लोबल लिमिटेड के सीईओ के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। आयुक्त ने स्पष्ट किया कि जनता से लिया गया एक-एक पैसा वापस कराया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। कुसुमखेड़ा निवासी एक व्यक्ति द्वारा की गई शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मंडलायुक्त ने जीएमएफएक्स ग्लोबल लिमिटेड के सीईओ बिमल रावत को कार्यालय तलब किया। संतोषजनक जवाब न मिलने पर मंडलायुक्त प्रशासनिक अमले के साथ सतलोक कॉलोनी, फेज-6, रणवीर गार्डन के [more…]
बबियाड़ में दो दिवसीय उत्तरायणी कौतिक महोत्सव संपन्न, विधायक कैड़ा ने किया समापन
भीमताल। धारी ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा बबियाड़ के टपूवा में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित दो दिवसीय उत्तरायणी कौतिक महोत्सव का भव्य समापन मुख्य अतिथि विधायक राम सिंह कैड़ा ने किया। महोत्सव के दूसरे दिन हजारों की संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति से आयोजन स्थल सांस्कृतिक रंगों में सराबोर रहा।समापन अवसर पर विधायक राम सिंह कैड़ा ने आयोजक मंडल को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि उत्तरायणी जैसे पारंपरिक पर्व हमारी लोकसंस्कृति और पहचान के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि इन आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को [more…]
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में वैश्विक इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी दिवस की रही धूम
देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ और श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून में वैश्विक इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी (आईआर) दिवस को बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। काबिलेगौर है कि हर साल वैश्विक इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी (आईआर) दिवस को 16 जनवरी को मनाया जाता है। जिसमें आधुनिक स्वास्थ्य सेवा में इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी के बढ़ते प्रभाव को उजागर किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य न्यूनतम चीर-फाड़ वाली, इमेज-गाइडेड प्रक्रियाओं के बारे में जागरूकता पैदा करना था, जो दर्द, जोखिम और रिकवरी समय को कम करके रोगी देखभाल में क्रांतिकारी बदलाव ला रही हैं। समारोह में कई गणमान्य व्यक्तियों की [more…]
पुरोला के विधायक दुर्गेश्वर लाल को भारत गौरव अवार्ड
देहरादून। पुरोला के विधायक दुर्गेश्वर लाल को भारत गौरव पुरस्कार प्रदान किया गया है। शुक्रवार को चंडीगढ़ में एक कार्यक्रम में भारत गौरव अवार्ड फांउडेशन ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया। समारोह में 11 राज्यों की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। फाउंडेशन द्वारा प्रतिवर्ष भारत गौरव पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जाता है, जिसमें संसदीय सेवा, सरकारी सेवा, समाज सेवा, शिक्षा, खेल, सामाजिक न्याय, चिकित्सा, पुलिस सेवा, महिला सशक्तिकरण, कला एवं संस्कृति, पत्रकारिता, विज्ञान व तकनीक, औद्योगिक क्षेत्र आदि क्षेत्रों में कार्यरत विभूतियों को सम्मानित किया जाता है। फांउडेशन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विचारों से समाज के हितों को केन्द्र [more…]
आम्रपाली विश्वविद्यालय में ‘शेफ संवाद’ का आयोजन
मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन संवाद कर उत्तराखण्डी व्यंजनों को वैश्विक पहचान दिलाने का किया आह्वान भीमताल । उत्तराखण्ड के विख्यात आम्रपाली विश्वविद्यालय के होटल प्रबंधन विभाग की ओर से शनिवार 17 जनवरी 2026 को ‘शेफ संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऑनलाइन माध्यम से प्रदेश के प्रमुख शेफों और आम्रपाली विश्वविद्यालय में अध्ययनरत प्रशिक्षु शेफों से संवाद किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उत्तराखण्ड के श्रीअन्न एवं पारंपरिक भोजन को बढ़ावा देना और उन्हें वैश्विक पटल पर स्थापित करने को लेकर रणनीति पर मंथन करना रहा।कार्यक्रम के मुख्य [more…]
दून पुलिस ने ढोल-नगाड़ों के साथ अपराधी को किया जिला बदर
देहरादून। दून पुलिस ने गुण्डा एक्ट में निरुद्ध दिव्यकांत लखेड़ा निवासी ऋषि विहार माजरी माफी, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून को जनपद की सीमा आशारोड़ी से बाहर थाना क्षेत्र जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश में छोड़ा दिया। पुलिस ने उसे हिदायत दी कि छह माह तक वह जनपद देहरादून की सीमा में प्रवेश न करे। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों आरोपी लखेड़ा की मां ने जिलाधिकारी सविन बंसल से मिलकर शिकायत की थी कि उसका बेटा आए दिन मोहल्ले के बुजुर्गों और बहु-बेटियों लिए हिंसा का पर्याय बना हुआ है। जिस पर जिलाधिकारी ने आरोपी को गुंडा नियंत्रण अधिनियम की धारा 3 [more…]
