Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
धार्मिक स्थलों पर भीड़ नियंत्रण सुनिश्चित किया जाए, भगदड़ की घटनाओं से बचाव हो: मंडलायुक्त
श्रद्धालुओं की यात्राएं हों सरल, सुखद व सुरक्षित, व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद भीमताल। कुमाऊं मंडल के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश मंडलायुक्त दीपक रावत ने दिए हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक यात्राएं श्रद्धालुओं के लिए सरल, सुखद एवं पूर्णतः सुरक्षित हों, इसके लिए बेहतर भीड़ प्रबंधन तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं।मंडलायुक्त ने यह निर्देश कुमाऊं मंडल के सभी जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि कैंची धाम, मां गर्जिया [more…]
भीमताल में श्रम विभाग कार्यालय खुलने की उम्मीद जगी, सीएससी सेंटरों की सूची तलब
भीमताल । विधानसभा क्षेत्र भीमताल के वासियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से लंबित भीमताल में श्रम विभाग कार्यालय खोले जाने की मांग अब साकार होने की दिशा में आगे बढ़ती दिखाई दे रही है। श्रम विभाग द्वारा नगर क्षेत्र अंतर्गत संचालित कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) की सूची मांगी गई है, जिनमें से उपयुक्त स्थान पर किसी एक सीएससी का चयन कर श्रम विभाग से संबंधित कार्यों के लिए शीघ्र सेंटर खोले जाने की तैयारी है।सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी द्वारा लगातार उठाई जा रही इस मांग को स्थानीय [more…]
जनता दरबार लगाकर हल करेंगे लोगों की जनसमस्याएं : सीडीओ
नवनियुक्त सीडीओ ने संभाला पदभार भीमताल(नैनीताल)। शासन ने नैनीताल में सीडीओ बनकर आए अरविंद कुमार पांडे ने मंगलवार को भीमताल विकास भवन सभागार में अपना पदभार संभाला। सीडीओ का विकास भवन के अधिकारियों ने स्वागत किया। सीडीओ ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनकी प्राथमिकता गांव-गांव में जनता दरबार लगाकर लोगों की जनसमस्याओं को हल करना रेहगा। सीडीओ ने कहा कि सरकार की योजनाओं को विभागों के माध्यम से लोगों तक पहुंचाई जाएगी। साथ ही विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ कराया जाएगा। सीडीओ पांडे ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के सहयोग [more…]
ओखलकाण्डा के डॉ. हेमन्त कुमार जोशी गृह मंत्रालय की हिन्दी सलाहकार समिति में नामित
भीमताल । ओखलकाण्डा विकासखण्ड के ग्राम तल्ली पोखरी (शिवनगरम्) निवासी डॉ. हेमन्त कुमार जोशी को भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की हिन्दी सलाहकार समिति के गठन के अंतर्गत गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग में गैर-सरकारी सदस्य सलाहकार के रूप में तीन वर्षों के लिए नामित किया गया है। इस संबंध में उनके नाम भारत के राजपत्र में दर्ज किए गए हैं।डॉ. जोशी मंत्रालय द्वारा गठित समितियों की बैठकों में प्रतिभाग करेंगे तथा भारत के संविधान में निहित राजभाषा संबंधी उपबंधों, राजभाषा अधिनियम, केंद्रीय हिन्दी समिति के नीतिगत निर्णयों एवं निर्देशों तथा गृह [more…]
ओखलकाण्डा में सड़क किनारे मिला शव, हत्या की आशंका, पूर्व राज्यमन्त्री हरीश पनेरु मौके पर पहुंचे
भीमताल । ओखलकाण्डा विकासखण्ड के खनस्यूं से लगभग दो किलोमीटर आगे सड़क किनारे एक अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों द्वारा कपड़ों व अन्य पहचान के आधार पर शव की पहचान पानसिंह मटियाली निवासी ल्वाङ के रूप में की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामले में हत्या की प्रबल आशंका जताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही राज्य आन्दोलनकारी एवं पूर्व दर्जा राज्यमन्त्री हरीश पनेरु मौके पर पहुंचे और जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन से वार्ता कर मामले की गंभीरता से जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने शव की [more…]
सुखवन्त सिंह आत्महत्या प्रकरणः SIT ने ऊधमसिंह नगर के SSP और चार दरोगाओं को किया तलब
देहरादून। काशीपुर के किसान सुखवन्त सिंह आत्महत्या प्रकरण में SIT ने सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो और परिजनों द्वारा दिए गए बयानों के आधार ऊधमसिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, तीन उपनिरीक्षक एवं एक अपर उपनिरीक्षक को पूछताछ एवं बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं।SIT ने मृतक के साथ भूमि धोखाधड़ी के आरोपों के सम्बन्ध में रजिस्ट्रार एवं तहसील कार्यालय और संबंधित बैंकिंग ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड प्राप्त करने के लिए विभिन्न बैंकों को भी नोटिस जारी किए हैं। इन संस्थानों से प्राप्त अभिलेखों के आधार पर लेन-देन एवं दस्तावेजों की सत्यता की जांच की जाएगी।SIT के सदस्य [more…]
अवैध निर्माण-प्लॉटिंग पर MDDA का शिकंजा, कई स्थानों पर सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत हो रहे अवैध निर्माणों एवं अनधिकृत प्लॉटिंग के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए सीलिंग एवं ध्वस्तीकरण की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में आज विभिन्न क्षेत्रों में चिन्हित अवैध निर्माणों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें सील एवं ध्वस्त किया गया। एमडीडीए की टीम द्वारा कुलदीप द्वारा पैसिफिक गोल्फ, कुल्हान, सहस्त्रधारा रोड क्षेत्र में किए गए अवैध निर्माण पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई संयुक्त सचिव गौरव चटवाल के आदेशों के क्रम में सहायक अभियंता शैलेन्द्र सिंह रावत, अवर अभियंता विदिता कुमारी, सुपरवाइजर तथा पुलिस बल की उपस्थिति में सम्पन्न [more…]
गढ़वाल विश्वविद्यालय ने UG में प्रवेश लिए CUET(UG)-2026 जागरूकता अभियान चलाया
श्रीनगर (गढ़वाल)। हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर (गढ़वाल) द्वारा कॉमन यूनिवर्सिटी एन्ट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) प्रवेश परीक्षा के लिए प्रदेश के विद्यार्थियों को जागरूक करने के एक विशेष जन-जागरूकता अभियान चला रहा है। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओ.पी. गुसाईं के निर्देशन में वश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों की चार टीमें रूद्रप्रयाग एवं चमोली के दूरस्थ सरकारी एवं निजी इण्टरमीडिएट कॉलेजों का 20-24 जनवरी 2026 तक भ्रमण कर कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं को सीयूईटी से सम्बन्धित जानकारी प्रदान करेंगी। इसी परिप्रेक्ष्य में आज विकासखण्ड खिर्सु एवं कीर्तिनगर के अन्तर्गत इण्टरमीडिएट कॉलेजों के प्रधानाचार्यों के साथ विश्वविद्यालय स्तर पर स्नातक स्तर पर सत्र [more…]
दुःखदः पिकअप में दम घुटने से दो व्यक्तियों की मौत
अल्मोड़ा। भिकियासैंण में कल शाम करीब 6. 30 बजे जैनल चौराहे के पास एक पिकअप वाहन में दो व्यक्ति बेहोश मिले। पुुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण पहुंचाया, जहां डाॅक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार संभवतः दोनों व्यक्ति वाहन के भीतर पेट्रोमैक्स जलाकर सो गए थे, जिसके कारण दम घुटने से दोनों की मृत्यु हो गई। मृतकों का विवरण01. अलाउदीन पुत्र जलाउदीन 42 निवासी ग्राम पीपली अहीर, थाना ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद (उ.प्र.)02. रवि पुत्र गंगा राम 30, निवासी ग्राम महमूदपुर कैशो, थाना ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद (उ.प्र.)
शिक्षा विभाग में पदोन्नति के बाद अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग में उप निदेशक के पद पर कार्यरत पांच अधिकारियों को पदोन्नति के उपरांत संयुक्त निदेशक पद पर नई जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार खण्ड शिक्षा अधिकारी से पदोन्नत हुये चार अधिकारियों को उप निदेशक पद पर नई तैनाती दी गई है। जबकि विभन्न जनपदों में तैनात संयुक्त निदेशक स्तर के अधिकारियों को विभिन्न रिक्त पदों के सापेक्ष अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। इस संबंध में शासन के तैनाती प्रस्ताव पर विभागीय मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने संस्तुति दे दी है। शिक्षा विभाग में पिछले दिनों उप निदेशक स्तर के आधा दर्जन से अधिक [more…]
