Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
गैस संकट के लिए केंद्र सरकार की अदूरदर्शी नीतियां जिम्मेदार: डॉ. हरक सिंह रावत
देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने देश में बढ़ते एलपीजी गैस और तेल संकट को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। डॉ. रावत ने कहा कि आज पूरे देश में एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर संकट जैसे हालात पैदा हो गए हैं, लेकिन सरकार इसे स्वीकार करने के बजाय जनता को गुमराह कर रही है। एक तरफ सरकार गैस की कमी से इनकार कर रही है, वहीं दूसरी ओर गैस बुकिंग के बीच शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की जनता को बांटते हुए 25 और 45 दिन [more…]
प्रकृति का तांडव: भीमताल विधानसभा में अंधड़ से भारी तबाही, फसलें जमींदोज, कई घरों की छतें उड़ीं
भीमताल, 16 मार्च। भीमताल विधानसभा क्षेत्र में मौसम के अचानक बदले मिजाज ने भारी तबाही मचा दी। धारी ब्लॉक और पदमपुरी क्षेत्र में आए तेज अंधड़ और आंधी-तूफान के कारण किसानों की तैयार खड़ी गेहूं और जौ की फसलें खेतों में बिछ गईं। वहीं कई गांवों में मकानों की छतें उड़ने और पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।धारी ब्लॉक के ग्राम दुदुली निवासी काश्तकार त्रिपुरा बेलवाल ने बताया कि गेहूं और जौ की फसलें कटाई के लिए [more…]
जिला बार एसोसिएशन चुनाव कार्यक्रम जारी, 30 मार्च को मतदान
भीमताल। जिला बार एसोसिएशन नैनीताल के वर्ष 2026–27 की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश चंदोला ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 30 मार्च को मतदान कराया जाएगा तथा उसी दिन मतगणना के बाद शाम तक चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।मुख्य चुनाव अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव प्रक्रिया के तहत 23 और 24 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक नामांकन प्रपत्रों की बिक्री की जाएगी। इसके बाद 25 और 27 मार्च [more…]
जंगलिया गांव–मलुवा ताल मोटर मार्ग की मांग तेज, जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
भीमताल। विकास खंड भीमताल के अंतर्गत जंगलिया गांव–मलुवा ताल मोटर मार्ग निर्माण की मांग एक बार फिर मुखर हो गई है। क्षेत्रवासियों ने मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष एवं प्रधान लक्ष्मण सिंह गंगोला ने बताया कि आजादी के बाद से अब तक ग्राम मलुवा ताल के लोग मोटर मार्ग जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित हैं। ग्राम पंचायत के लोग लंबे समय से विभिन्न मंचों के माध्यम से सड़क निर्माण की मांग करते आ रहे हैं, [more…]
63 सफाई निरीक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र, शहरी विकास निदेशालय के नए भवन का वर्चुअल शिलान्यास
भीमताल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में शहरी विकास विभाग के अंतर्गत चयनित 63 सफाई निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लगभग 62 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले शहरी विकास निदेशालय के नवीन भवन का वर्चुअल शिलान्यास भी किया तथा कूड़ा निस्तारण वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है और पिछले चार वर्षों में लगभग 30 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान [more…]
23 मई को खुलेंगे श्री हेमकुंड साहिब के कपाट, तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव से हुई चर्चा
भीमताल । उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिख तीर्थ स्थल श्री हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 23 मई को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। यात्रा की तैयारियों को लेकर सोमवार को सचिवालय में नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने मुख्य सचिव आनंद बर्धन से शिष्टाचार भेंट की।इस दौरान बिंद्रा ने मुख्य सचिव को अवगत कराया कि हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को विधिवत रूप से खोल दिए जाएंगे, जिसके साथ ही वार्षिक यात्रा का शुभारंभ होगा।बैठक में आगामी यात्रा के दौरान व्यवस्थाओं तथा श्रद्धालुओं को मिलने वाली सुविधाओं को लेकर भी संक्षिप्त चर्चा की गई। [more…]
23 मई 2026 को खुलेंगे श्री हेमकुंट साहिब के कपाट
देहरादून। गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने मुख्य सचिव आनंद बर्धन से आगामी तीर्थयात्रा सीजन की तैयारियों पर चर्चा करने के लिए मुलाकात की। विस्तृत विचार-विमर्श के बाद तथा वर्तमान मौसम स्थितियों का आकलन करने के पश्चात्, दोनों ने पवित्र गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब के कपाट शनिवार, 23 मई 2026 को खोलने पर आपसी सहमति व्यक्त की। ट्रस्ट, राज्य सरकार के समन्वय से इस यात्रा का संचालन करता है तथा तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए हरिद्वार, ऋषिकेश, श्रीनगर, रतूड़ा, जोशीमठ, गोविंदघाट और घांघरिया में अपनी धर्मशालाओं में मुफ्त ठहरने और भोजन की व्यवस्था करता [more…]
उत्तराखंड में SIR की तैयारियां तेज, 87% मैपिंग पूरी
शत प्रतिशत मैपिंग से आसान होगी एसआईआर की राह उत्तराखण्ड में अप्रैल माह से शुरु होगा विशेष गहन पुनरीक्षण देहरादून। उत्तराखण्ड में आगामी अप्रैल माह में होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम की पहल पर निर्वाचन विभाग राजस्थान ने उत्तराखंड पहुंचकर अपने अनुभव साझा किए। सोमवार को देहरादून में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान श्री नवीन महाजन ने हाल में ही राजस्थान में समपन्न एसआईआर के सम्बंध में विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय उत्तराखण्ड के सभी अधिकारियों सहित सभी जनपदों के डिप्टी डीईओ /अपर जिला [more…]
कुंभ के आयोजन में नहीं रहेगी कोई कमी, स्वीकृतियां तुरंत होगी जारी : धामी
कुंभ मेले के दिव्य-भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध पूरी करने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार का भ्रमण कर कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की प्रगति की समीक्षा की। डामकोठी में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेले के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूरी की जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ जैसे विराट आयोजन में किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। सभी संबंधित विभाग पूरी क्षमता और समन्वय [more…]
मुख्यमंत्री ने 63 सफाई निरीक्षकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्य सेवक सदन में शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत चयनित 63 सफाई निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने लगभग 62 करोड़ की अनुमानित लागत से बनने वाले शहरी विकास निदेशालय के नवीन भवन का वर्चुअल शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान कूड़ा निस्तारण वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि चार वर्षों में राज्य में लगभग 30 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की जा चुकी है। मुख्यमंत्री धामी ने लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित सभी सफाई निरीक्षकों को शुभकामनाएँ दीं। [more…]
