Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
यूसीसी की घोषणा से लेकर प्रभावी क्रियान्वयन तक गौरव की अनुभूति: धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हिमालयन कल्चरल सेंटर गढ़ी कैंट में आयोजित प्रथम “समान नागरिक संहिता दिवस” को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने समान नागरिक संहिता को तैयार करने वाले कमेटी के सदस्यों, कुशल क्रियान्वयन करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों और पंजीकरण में योगदान देने वाले वीएलसी को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने यूसीसी पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज का दिन उत्तराखंड राज्य के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में अंकित रहेगा, इसी दिन राज्य में समान नागरिक संहिता लागू [more…]
गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैसी कार्यक्रम से क्षेत्र में भक्ति का माहौल
भीमताल। ग्राम पंचायत जंगलिया गांव के तोक बूढ़ा धूरा स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैसी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा तपस्या की जा रही है, जिससे पूरे ग्रामीण क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।बैसी कार्यक्रम के दौरान बसंत पंचमी के अवसर पर भक्तों द्वारा हवन एवं यज्ञ का आयोजन भी किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता देखने को मिल रही है।ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों से न केवल गांव बल्कि [more…]
लघु सिंचाई योजना में भारी अनियमितताओं का आरोप, कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने अधीक्षण अभियंता को दिया ज्ञापन
भीमताल। विधानसभा भीमताल से वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने लघु सिंचाई विभाग नैनीताल के अधीक्षण अभियंता से मुलाकात कर भीमताल ब्लॉक की सिलडी ग्राम सभा के घटगाड़ तोक में निर्मित सिंचाई योजना में भारी भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का मामला उठाया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के समक्ष योजना से जुड़ा लगभग 10 मिनट का वीडियो फुटेज प्रस्तुत किया, जिसे देखकर अधीक्षण अभियंता भी स्तब्ध रह गए।शर्मा ने आरोप लगाया कि लाखों रुपये की लागत से बनी सिंचाई योजना में निर्धारित लोहे की पाइपों के स्थान पर प्लास्टिक पाइप लगाए गए हैं, जिन्हें पानी की बोतलों [more…]
गोर्खा संघ चन्द्रबनी ने धूमधाम से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस
देहरादून। गोर्खा संघ चन्द्रबनी ने 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया। संसारी माता प्रांगण में गोर्खा संघ चन्द्रबनी के अध्यक्ष राजकुमार गुरुंग की अध्यक्षता मे गोर्खा संघ के सबसे बुजुर्ग सदस्य, सेवला कलां के पूर्व प्रधान और गोर्खा संघ के पूर्व अध्यक्ष उत्तम सिंह थापा ने झंडारोहण किया। सांस्कृतिक मंत्री मेघा आले के नेतृत्व मे बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन मंदिर समिति की सचिव विनीता गुरुंग ने किया। जबकि, बुद्धिसरा पवार, अनुराधा थापा, मीना थापा और पंडित अर्जुन पोड़ेल द्वारा देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी गई। पूर्व अध्यक्ष इंद्र बहादुर थापा जी ने हिन्दी व [more…]
उत्तराखण्ड में UCC में संशोधन अध्यादेश-2026 लागू
देहरादून। उत्तराखण्ड सरकार द्वारा समान नागरिक संहिता, उत्तराखण्ड, 2024 में आवश्यक संशोधनों हेतु समान नागरिक संहिता (संशोधन) अध्यादेश, 2026 को राज्यपाल की स्वीकृति के उपरांत लागू कर दिया गया है। यह अध्यादेश संविधान के अनुच्छेद 213 के अंतर्गत राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह द्वारा जारी किया गया है तथा यह तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। अध्यादेश के माध्यम से संहिता के विभिन्न प्रावधानों में प्रक्रियात्मक, प्रशासनिक एवं दंडात्मक सुधार किए गए हैं, जिससे समान नागरिक संहिता के प्रभावी, पारदर्शी एवं सुचारु क्रियान्वयन को सुनिश्चित किया जा सके। प्रमुख बिंदु 1.आपराधिक प्रक्रिया संहिता, 1973 के स्थान पर अब भारतीय नागरिक सुरक्षा [more…]
SGRRU सहित SGRR के संस्थानों में गणतन्त्र दिवस की धूम
एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज में गीतों के माध्यम से जगाई राष्ट्रभक्ति की भावना देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय सहित एसजीआरआर समूह के समस्त संस्थानों में देशभक्ति, राष्ट्र गौरव और भारतीय संविधान के प्रति आस्था का भव्य उत्सव देखने को मिला। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज, एसजीआरआर विश्वविद्यालय एवं एसजीआरआर समूह के अन्य शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज पूरे सम्मान, आन-बान और शान के साथ फहराया गया। श्री दरबार साहिब परिसर में सज्जादे गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने प्रातः 9 बजे तिरंगा फहराकर देश और प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में राष्ट्र [more…]
पूर्व विधायक बलवीर सिंह नेगी का निधन
देहरादून। पूर्व विधायक बलबीर सिंह नेगी का निधन हो गया है। 76 वर्षीय नेगी पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और कैलाश अस्पताल में भर्ती थे। उनका अंतिम संस्कार कल हरिद्वार में होगा। बलवीर सिंह नेगी उत्तर प्रदेश के साथ ही उत्तराखंड विधानसभा के भी सदस्य रहे। वह अविभाजित उत्तर प्रदेश में 1989 में टिहरी विधानसभा से जनता दल के टिकट पर विधायक चुने गए थे। उत्तराखंड राज्य बनने के बाद 2002 में हुए पहले विधानसभा चुनाव में वह घनसाली से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के टिकट पर विधायक चुने गए। 2007 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर घनसाली से चुनाव [more…]
वंदे मातरम् सामान्य कविता नहीं, बल्कि मां भारती के प्रति आस्था, समर्पण और कर्तव्यबोध की अभिव्यक्ति
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर गांधी पार्क में भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित सामूहिक वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सामूहिक वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम में सहभागिता करना उनके लिए अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय है।यह अवसर इसलिए भी विशेष है क्योंकि राष्ट्रगीत वंदे मातरम् अपनी रचना के 150 गौरवशाली वर्ष पूर्ण कर चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की लेखनी से निकला वंदे मातरम् स्वतंत्रता आंदोलन [more…]
नैनीताल जिले में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, प्रभात फेरियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
भीमताल। 77वां गणतंत्र दिवस सोमवार को नैनीताल जिले में पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ ही जिले भर में प्रभात फेरियां निकाली गईं, देशभक्ति गीत गूंजे और वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।जिले के समस्त सरकारी व गैर-सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों एवं अन्य कार्यालयों में प्रातः 9:30 बजे ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर संविधान के प्रति निष्ठा, राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।नैनीताल स्थित कुमाऊं कमिश्नरी परिसर में कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने अधिकारियों [more…]
नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, लदफौड़ा का रिसोर्ट सील
बिना अनुमति संचालित रिसोर्ट पर उप जिलाधिकारी की बड़ी कार्रवाई भीमताल । धारी ब्लॉक के लडफौड़ा क्षेत्र में बिना पर्यटन विभाग, खाद्य सुरक्षा एवं अग्निशमन विभाग की अनुमति के संचालित एक रिसोर्ट को सोमवार को उपजिलाधिकारी अंशुल भट्ट ने सीज कर दिया। जांच में सामने आया कि रिसोर्ट के पास आवश्यक विभागीय अनुमतियां नहीं थीं।पर्यटन विभाग द्वारा पूर्व में भी संबंधित रिसोर्ट का चालान किया जा चुका है, बावजूद इसके नियमों की अनदेखी कर संचालन जारी रखा गया। उपजिलाधिकारी अंशुल भट्ट ने बताया कि रिसोर्ट वर्ग-1(ग) की भूमि पर निर्मित है, जिसका भू-उपयोग व्यावसायिक [more…]
