Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में हाइपरटेंशन से जुड़ी गंभीर चुनौतियों और नई उपचार तकनीकों पर चर्चा
देहरादून। 16 मई 2026 विश्व हाइपरटेंशन दिवस के अवसर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में किडनी रोग (नेफ्रोलॉजी) विभाग द्वारा एक दिवसीय निरन्तर चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम (कन्टीन्यूईंग मेडिकल एजुकेशन प्रोग्राम) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों ने हाइपरटेंशन से जुड़ी गंभीर चुनौतियों, नई उपचार तकनीकों और जागरूकता पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, विभागाध्यक्ष, नेफ्रोलॉजी विभाग, निजाम इंस्टीट्यूट, हैदराबाद डॉं0 जी0 स्वर्णलथा, प्राचार्य, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज, डॉ. उत्कर्ष शर्मा, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल मलिक, चिकित्सक अधीक्षक डॉ. गौरव रतूड़ी एवं [more…]
माँ वाराही धाम का होगा भव्य एवं दिव्य कायाकल्प, धार्मिक पर्यटन को मिलेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री
देवीधुरा । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद चम्पावत के ऐतिहासिक एवं सुप्रसिद्ध माँ वाराही शक्तिपीठ धाम, देवीधुरा पहुँचकर मंदिर के नवनिर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि माँ वाराही धाम केवल आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि धाम का विकास इसकी पौराणिक गरिमा एवं मूल स्वरूप को अक्षुण्ण रखते हुए किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाओं के साथ आध्यात्मिक अनुभूति भी प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि माँ वाराही धाम [more…]
जनसुनवाई में आयुक्त दीपक रावत सख्त, भूमि विवाद से सड़क निर्माण तक कई मामलों का मौके पर समाधान
मुर्गी फार्म की दुर्गंध, फर्जी वारिसान और लंबित सड़क निर्माण मामलों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश भीमताल, 16 मई। आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शनिवार को कैंप कार्यालय हल्द्वानी में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान भूमि विवाद, भरण-पोषण, जाति, स्थाई एवं जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, सड़क निर्माण तथा धोखाधड़ी जैसे गंभीर मामलों पर सुनवाई करते हुए अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।जनसुनवाई के दौरान गढ़खेत, विकासखंड गरुड़ (बागेश्वर) से क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मण कुमार उर्फ लच्छू पहाड़ी ने डोकरा से सेलकोन तक प्रस्तावित पांच किलोमीटर सड़क निर्माण में हो रही देरी [more…]
राज्यपाल गुरमीत सिंह पहुंचे नैनीताल, छह जिलों के भ्रमण और विकास कार्यों की लेंगे जानकारी
लोकभवन में कुमाऊं आयुक्त, डीएम व एसएसपी ने पुष्पगुच्छ और पौधा भेंट कर किया स्वागत भीमताल, 16 मई। उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) शनिवार को लोकभवन, नैनीताल पहुंचे। उनके आगमन पर प्रशासनिक अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।लोकभवन पहुंचने पर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने पुष्पगुच्छ एवं पौधा भेंट कर राज्यपाल का अभिनंदन किया।इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि कुमाऊं मंडल आगमन हमेशा एक अलग खुशी और विशेष अनुभूति देता है। उन्होंने बताया कि नैनीताल लोकभवन प्रवास के दौरान वह [more…]
आश्रम सेवा समिति में बुजुर्गों के आधार अपडेट, अस्पताल पहुंचकर बेडरिडन महिला को मिली राहत
प्रशासन ने बुजुर्गों व दिव्यांगों के लिए चलाया विशेष शिविर, दस्तावेज न होने से कुछ मामलों में प्रक्रिया लंबित भीमताल, 15 मई। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर आश्रम सेवा समिति, हल्द्वानी में शुक्रवार को बुजुर्ग नागरिकों की सुविधा के लिए आधार कार्ड अपडेट एवं नवीन पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में वृद्धजनों के आधार कार्ड में आवश्यक संशोधन किए गए, वहीं पात्र बुजुर्गों के नए आधार कार्ड भी बनाए गए।इस दौरान प्रशासन की संवेदनशील पहल उस समय देखने को मिली, जब सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती एक [more…]
ल्वेशाल में 17 मई को लगेगा बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर
निःशुल्क कानूनी जानकारी के साथ सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ, तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक संपन्न भीमताल : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल की ओर से 17 मई 2026, रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज ल्वेशाल में बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर प्रातः 11 बजे से शुरू होगा, जिसमें आमजन को सामान्य कानूनी जानकारी के साथ विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा संचालित निःशुल्क जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जागरूक किया जाएगा। शिविर की तैयारियों को लेकर माननीय जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल प्रशांत जोशी [more…]
नैनीताल प्रमुख संघ की कमान डॉ. हरीश सिंह बिष्ट को, सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष
जनपद के विकास, जनहित और संगठन की मजबूती पर प्रमुखों ने किया मंथन भीमताल : जनपद नैनीताल प्रमुख संघ की एक गरिमामयी एवं महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के सभी ब्लॉक प्रमुखों ने प्रतिभाग किया। बैठक में जनपद के समग्र विकास, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान सभी ब्लॉक प्रमुखों ने विकास कार्यों में तेजी लाने, आपसी समन्वय बढ़ाने और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। इस अवसर पर सर्वसम्मति से प्रमुख संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया [more…]
डीएम के निर्देश पर ब्रॉडवे होटल पर बड़ी कार्रवाई
पानी की बर्बादी और गंदगी की शिकायत सही मिलने पर 16 हजार का चालान, जल संयोजन भी काटा भीमताल, 15 मई। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मल्लीताल क्षेत्र में होटल की टंकियों से लगातार पानी ओवरफ्लो होने और गंदगी फैलाने की शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर कार्रवाई कराई। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर होटल पर कुल 16 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। टण्डन परिवार और डण्डरियाल परिवार सहित अन्य लोगों ने जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए बताया था कि मल्लीताल [more…]
कुमाऊं के 10 शहरों में जलभराव से राहत की तैयारी
2043 करोड़ की ड्रेनेज योजना पर शासन स्तर पर मंथन, प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में पहले शुरू होगा काम भीमताल, 15 मई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर कुमाऊं मंडल के शहरों में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर बड़ी पहल शुरू हो गई है। कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत द्वारा तैयार कराए गए 2043 करोड़ रुपये के ड्रेनेज प्रस्तावों की शुक्रवार को शासन स्तर पर समीक्षा की गई। सचिवालय में आयोजित बैठक में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम ने सिंचाई एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में [more…]
सीएम धामी के निर्देश के बाद एमडीडीए ने शुरू की ‘तेल बचाओ मुहिम’
एमडीडीए का ‘ग्रीन मिशन’, कम होंगे वाहन और बिजली खर्च उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले- छोटी पहल से होगा बड़ा बदलाव देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की बचत और ऊर्जा संरक्षण को लेकर किए गए आह्वान के बाद अब उत्तराखंड में भी सरकारी विभाग सक्रिय होते दिखाई दे रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित राज्य कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक में ऊर्जा संरक्षण और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। वैश्विक परिस्थितियों और बढ़ते ऊर्जा संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री द्वारा नागरिकों से छोटे-छोटे व्यवहारिक बदलावों के माध्यम से राष्ट्रीय [more…]
