Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

धारी के सुमित बृजवासी ने शैक्षणिक प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया

10 हजार विद्यार्थियों के बीच प्रतिभा का दिखाया दम, क्षेत्र में खुशी की लहर भीमताल, 17 मई। विकासखंड धारी के ज्येष्ठ प्रमुख नंदाबल्लभ बृजवासी के पुत्र सुमित बृजवासी ने “शिक्षा की ओर अभियान” के तहत आयोजित प्रतियोगितात्मक शैक्षणिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जानकारी के अनुसार, इस प्रतियोगिता में करीब 200 स्कूलों के 10 हजार विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन AMGR Foundation द्वारा किया गया। सुमित बृजवासी वर्तमान में कक्षा-6 के छात्र हैं और Vendy Senior Secondary School, गौलापार [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

बिना पंजीकरण चल रहे होम स्टे पर प्रशासन सख्त

हल्द्वानी में एसडीएम का औचक निरीक्षण, दो होम स्टे बिना वैध पंजीकरण संचालित मिले भीमताल, 17 मई। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर रविवार को प्रशासन ने हल्द्वानी क्षेत्र में संचालित होम स्टे इकाइयों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया। उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने परगना हल्द्वानी क्षेत्र के विभिन्न होम स्टे का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान काठगोदाम क्षेत्र में संचालित आनंदम होमस्टे, कुमाऊं द्वार होमस्टे एवं बिष्ट जी होमस्टे का निरीक्षण किया गया। जांच में आनंदम होमस्टे और बिष्ट जी होमस्टे बिना वैध पंजीकरण के संचालित होते पाए [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

सात माह में 96% राजस्व मामलों का निस्तारण, जनता को बड़ी राहत

डीएम के निर्देश पर चला सघन अभियान, 3554 में से 3421 प्रकरणों का समाधान भीमताल, 17 मई। जनपद में राजस्व विवादों के त्वरित निस्तारण को लेकर प्रशासन द्वारा चलाया गया विशेष अभियान प्रभावी साबित हुआ है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर राजस्व विभाग ने सात माह के भीतर बड़ी संख्या में लंबित मामलों का समाधान कर आमजन को राहत पहुंचाई है।राजस्व विभाग की ओर से 14 अक्टूबर 2025 से 16 मई 2026 तक चलाए गए अभियान में कुल 3554 राजस्व प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें से 3421 मामलों का निस्तारण किया गया। इस [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

परिवहन विभाग ने पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए जारी की एडवाजरी

देहरादून। पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने की अपील की है। साथ ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने भी आम जनता, अधिकारियों और कर्मचारियों से अनुरोध किया है कि सब मिलकर ईंधन की बचत करने का प्रयास करें। आज परिवहन विभाग ने पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए जारी की एडवाजरी की है। उप परिवहन आयुक्त, उत्तराखण्ड शैलेश कुमार तिवारी की ओर से जारी की गई एडवाजरी में दस महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए हैं। स्मूथ ड्राइविंग तकनीक का [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

सेलाकुई इंडस्ट्रियल एरिया में धारा 163 लागू

देहरादून। औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई में स्थित औद्योगिक प्रतिष्ठानों लाइटेनियम टेक्नोलॉजी प्रा0 लि0, डिक्सन टेक्नोलॉजी, ग्लोबल मेडिकोज आदि में श्रमिकों द्वारा वेतन वृद्धि की मांग करते हुए धरना- प्रदर्शन के दौरान पथराव की घटनाएं हुई। धरना-प्रदर्शन की आड़ में बाहरी तत्वों द्वारा श्रमिकों को श्रम कानून के प्रावधानों से भी ऊपर जाकर विभिन्न मांगों करने के लिए उकसाया जा रहा है। साथ ही श्रमिकों को दिए जाने वाले वेतन के संबंध में भी भ्रामक सूचनाओं को सोशल मीडिया आदि के माध्यम से फैलाकर श्रमिकों में असंतोष भड़काने का प्रयास किया जा रहा है, जिसके दृष्टिगत शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

सेवा भारती के सेवा कार्यों से बदल रहा समाज का दृष्टिकोण : डॉ. शैलेन्द्र

देहरादून। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तराखंड के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेन्द्र ने कहा कि समाज के उपेक्षित, वंचित और अभावग्रस्त वर्गों के उत्थान के बिना विकसित भारत की कल्पना अधूरी है। उन्होंने कहा कि जब तक समाज का अंतिम व्यक्ति मुख्यधारा से नहीं जुड़ता, तब तक वास्तविक विकास संभव नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि सेवा भारती इसी उद्देश्य को लेकर वर्षों से समाज के बीच सेवा कार्यों का विस्तार कर रही है। रविवार को सर्वे चौक स्थित आईआरडी सभागार में सेवा भारती देहरादून महानगर के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए डॉ. शैलेन्द्र ने यह बातें [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या 5 लाख के पार

उत्तरकाशी। 19 अप्रैल से शुरू हुई चारधाम यात्रा के दौरान उत्तरकाशी जिले के दोनों धामों यमुनोत्री एवं गंगोत्री में एक माह के भीतर ही श्रद्धालुओं की संख्या पांच लाख से अधिक पहुंच गयी है। दोनों धामों में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में आवाजाही के बीच प्रशासन द्वारा सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। यमुनोत्री धाम में अभी तक 262275 श्रद्धालु तथा गंगोत्री धाम में 258716 श्रद्धालु दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित कर चुके हैं। अभी तक दोनों धामों में कुल 51068 छोटे–बड़े वाहनों से कुल 520991 श्रद्धालु पहुंचे हैं। यात्रा के प्रति श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

शक्तिफार्म को सिडकुल से जोड़ने के लिए ₹11.41 करोड़ में बनने वाले पुल का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास

सितारगंज। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सितारगंज के शक्तिफार्म को सिडकुल क्षेत्र से जोड़ने हेतु सिसौना नदी पर लगभग 11 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 150 मीटर स्पान सीसी पुल का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महत्वपूर्ण पुल के निर्माण से क्षेत्र के लगभग 50 हजार लोगों को सीधा लाभ मिलेगा तथा सिडकुल सितारगंज एवं विकासखंड कार्यालय सिसौना तक पहुंचने के लिए लगभग 9 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी। उन्होंने कहा कि यह पुल क्षेत्र में सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के साथ-साथ आर्थिक एवं सामाजिक विकास को भी नई गति प्रदान [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मध्य हिमालय के लिए रवाना हुई भगवान रुद्रनाथ की देव डोली

चमोली। चमोली जनपद में स्थित पंच केदारों में चतुर्थ केदार भगवान श्री रुद्रनाथ जी की चल विग्रह डोली आज अपने शीतकालीन गद्दी स्थल गोपीनाथ मंदिर, गोपेश्वर से मध्य हिमालय स्थित रुद्रनाथ मंदिर के लिए विधिवत रवाना हो गई। कपाट खुलने की प्रक्रिया के तहत गोपीनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना आयोजित की गई। पूजा के उपरांत भगवान रुद्रनाथ की देव डोली जयकारों, पुष्प वर्षा और सेना के बैंड की मधुर धुनों के बीच श्रद्धालुओं के साथ मंदिर के लिए प्रस्थान कर गई। मंदिर के मुख्य पुजारी हरीश भट्ट ने बताया कि रुद्रनाथ मंदिर के कपाट सोमवार 18 मई को मध्याह्न में [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

सेलाकुई में फैक्ट्री और पुलिस पर पथराव करने वाले दस उपद्रवी गिरफ्तार

देहरादून। सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र में वेतन वृद्धि और ओवरटाइम भुगतान की मांग को लेकर श्रमिकों के प्रदर्शन के दौरान डिक्सन फैक्ट्री और पुलिस पर पथराव के आरोप में पुलिस ने दस उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। सभी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र में वेतन वृद्धि, ओवरटाइम भुगतान और अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे मजदूरों का विरोध-प्रदर्शन ने शुक्रवार को अचानक हिंसक रूप ले लिया था। प्रदर्शनकारी फैक्ट्री परिसरों से निकलकर सड़क पर आ गए थे और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। फैक्ट्री के बाहर जमकर पथराव हुआ। [more…]