Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
नंदाष्टमी महोत्सव में विधिक जागरूकता से लेकर निश्शुल्क चिकित्सा शिविर तक
विधिक सेवा प्राधिकरण के स्टाल पर निश्शुल्क कानूनी सलाह, स्वास्थ्य जांच और कौशल प्रशिक्षण का लाभ उठा रहे लोग भीमताल। श्री नंदाष्टमी महोत्सव के अवसर पर उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल की ओर से जनहित में विधिक जागरूकता अभियान, कौशल प्रशिक्षण और निश्शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। 16 से 23 सितंबर तक चलने वाले महोत्सव में लगाए गए स्टाल के माध्यम से आमजन को उनके संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों की जानकारी देने के साथ निश्शुल्क कानूनी परामर्श, स्वास्थ्य सेवाएं और रोजगारोन्मुख कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है। महोत्सव की पूरी अवधि के दौरान जिला विधिक [more…]
एचपीवी टीकाकरण में बेतालघाट ब्लॉक ने हासिल किया शत-प्रतिशत लक्ष्य
296 पात्र किशोरियों का हुआ टीकाकरण, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्वास्थ्य टीम को दी बधाई भीमताल। किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चलाए जा रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान में बेतालघाट विकासखंड ने निर्धारित लक्ष्य का शत-प्रतिशत टीकाकरण पूरा कर लिया है। विकासखंड में चिन्हित सभी 296 पात्र लाभार्थियों का टीकाकरण किया जा चुका है। बेतालघाट ब्लॉक की इस उपलब्धि पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करना स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ ही आशा [more…]
स्वच्छता ही सेवा अभियान में जुटा जिला, सार्वजनिक स्थलों पर चला सफाई अभियान
नगर निकायों से लेकर ग्राम पंचायतों तक विभिन्न कार्यक्रम, जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर भीमताल। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान व्यापक स्तर पर संचालित किया जा रहा है। भारत सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी ललित मोहन रायल के निर्देशन में जिलेभर में स्वच्छता और जनजागरूकता से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। अभियान के तहत जनपद के सभी नगर निकायों, ग्राम पंचायतों, शासकीय कार्यालयों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों समेत विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाए जा रहे हैं। [more…]
लालकुआं विधानसभा में खेल महाकुंभ का भव्य शुभारंभ
विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, खिलाड़ियों को अनुशासन और टीम भावना का दिया संदेश भीमताल। खेल महाकुंभ-2026 के अंतर्गत लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज हल्दूचौड़ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेलों से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता [more…]
मंत्री कैड़ा ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण
नौकुचियाताल, नौल और बिजरौली में नुकसान का लिया जायजा, अधिकारियों को शीघ्र व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश भीमताल। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित नौकुचियाताल, नौल, बिजरौली सहित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर विगत दिनों हुई आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़क मार्गों, पेयजल लाइनों और विद्युत व्यवस्था का मौके पर निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने क्षेत्रीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं। प्रभावित लोगों ने आपदा के कारण हुई परेशानियों से उन्हें अवगत कराया। मंत्री कैड़ा ने लोगों को आश्वस्त किया कि सरकार [more…]
जलजनित रोग प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग का अभियान जारी
235 लोगों की स्क्रीनिंग, 150 एचएवी रैपिड टेस्ट किए; 197 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण भीमताल। जलजनित रोगों से प्रभावित ज्योलिकोट और आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग का अभियान लगातार जारी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत के निर्देश पर स्वास्थ्य टीमों द्वारा प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में घर-घर स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य परीक्षण, दवा वितरण और लोगों को बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है। 14416 पर विशेषज्ञ चिकित्सकों से लें परामर्श मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि 14416 हेल्पलाइन के माध्यम से लोग विशेषज्ञ चिकित्सकों से सीधे बातचीत कर स्वास्थ्य संबंधी परामर्श और [more…]
जनसुनवाई में भूमि विवाद से लेकर स्कूल प्रवेश तक के मामलों का समाधान
आयुक्त दीपक रावत ने मौके पर सुनीं समस्याएं, सरकारी भूमि से कब्जा हटाने के दिए निर्देश भीमताल। आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय में जनसुनवाई कर भूमि संबंधी विवाद, स्कूल फीस माफी, भरण-पोषण, भूमि से कब्जा हटाने सहित विभिन्न मामलों की सुनवाई की। उन्होंने अधिकांश शिकायतों का मौके पर समाधान कराया और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। प्लॉट के दाखिल-खारिज में आपत्ति, क्रेता को लौटाए पांच लाख बनभूलपुरा निवासी अदनान अंसारी ने बताया कि उन्होंने पिछले माह गौलापार के नवाड़खेड़ा में सलीम सैफी से प्लॉट खरीदा था। इसके लिए पांच लाख [more…]
टैक्सी संचालक युवाओं के उत्पीड़न का आरोप, आरटीओ से राहत की मांग
मनोज शर्मा ने आरटीओ हल्द्वानी से की मुलाकात, मानकों में शिथिलता और निशुल्क पार्किंग की मांग भीमताल। विधानसभा क्षेत्र भीमताल के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल के बेरोजगार युवाओं द्वारा स्वरोजगार के लिए बैंक से ऋण लेकर टैक्सी वाहन संचालित किए जा रहे हैं। कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने आरोप लगाया कि परिवहन विभाग के कर्मचारियों द्वारा विभिन्न मानकों का हवाला देकर इन टैक्सी संचालकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने विभाग से युवाओं के प्रति उदार दृष्टिकोण अपनाने की मांग की है। इसी संबंध में मनोज शर्मा ने शुक्रवार को हल्द्वानी के [more…]
उत्तराखंड में MBBS एडमिशन में बड़े फर्जीवाड़े की आशंका
मंत्री ने कहा- असली हकदारों को दिलायी जाएंगी सीट, एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट एक ही फर्जी सेनानी दादा की तीन पोतियों को दिखाया जा चुका है बाहर का राास्ता मंत्री सुबोध उनियाल के निर्देश पर हुई जांच में सर्टिफिकेट निकले फर्जी 9 में से 7 सीटें दे दी गयी थी फर्जी सर्टिफिकेट वालों को सुशील रावत, देहरादूनउत्तराखंड नीट स्टेट कोटे की सीटों पर असली हकदारों को ही प्रवेश मिलेगा। चिकित्सा मंत्री सुबोध उनियाल ने यह दावा करते हुए कहा कि संबंधित डीएम से जांच कर एक हफ्ते के भीतर रिपोर्ट देने को कहा है जिससे असली हकदारों को एमबीबीएस [more…]
दीप जलाने की अपील पर मनोज शर्मा ने भाजपा पर साधा निशाना
अंकिता भंडारी प्रकरण में न्याय को लेकर प्रधानमंत्री से सवाल, यूपीआई शुल्क को लेकर भी उठाए सवाल भीमताल। कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने भाजपा अध्यक्ष की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 और 18 सितंबर को दीप जलाने की अपील पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मीडिया को जारी बयान में इसे हास्यास्पद और भ्रमित करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अपील है कि जो नागरिक दीप जलाएं, वे अंकिता भंडारी के परिजनों को न्याय दिलाने की भावना भी मन में रखें। मनोज शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री कई [more…]
