Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
भवन निर्माण कार्यों में ग्रीन बिल्डिंग, सोलर पावर और रेन वाटर हार्वेस्टिंग के नियमों के सख्ती से पालन के निर्देश
देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में आयोजित ईएफसी (व्यय वित्त समिति) में पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर में 1044.94 लाख रूपये लागत के कौड़िया किमसार वन मोटर मार्ग के सृदृढ़ीकरण कार्यों, जी बी पंत इंस्टिटयूट आफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलॉजी, घुड़दौड़ी, पौड़ी के निकट 1516.13 लाख रूपये की बिल्केदार पम्पिंग पेयजल योजना के पुनर्गठन, 1617.03 लाख रू0 के लागत वाले राजकीय पालीटेक्निक, सल्ट के भवन निर्माण कार्य, नाबार्ड की आरआईडीएफ योजना के तहत 1061.17 लाख रू0 के राजकीय पॉलिटैक्निक, लोहाघाट तथा 1234.59 लाख रू0 की लागत के राजकीय पॉलिटैक्निक, दन्या के निर्माण, देहरादून में 1171.56 लाख रू0 की लागत के न्यू [more…]
चारधाम यात्रा की तैयारियों में जुटी धामी सरकार, जल्द जारी होगी स्वास्थ्य एडवाइजरी
श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य धाम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के श्रद्धालुओं को करना होगा स्वास्थ्य प्रोफाइल अपलोड स्वास्थ्य मित्रों की नियुक्ति, स्वास्थ्य महानिदेशालय में कंट्रोल रूम की स्थापना, होटल और ढाबों पर स्वास्थ्य सुरक्षा होगी तय- डॉ आर राजेश कुमार देहरादून। राज्य सरकार आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों में पूरी तरह से जुट गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी औऱ स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने यात्रा के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को समय पर पुख्ता इंतजाम करने के दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के निर्देशों के बाद, सचिव, चिकित्सा [more…]
मानकों पर खरे विद्यालयों का होगा उच्चीकरणः डॉ. धन सिंह रावत
देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत मानकों को पूरा करने वाले विद्यालयों का उच्चीकरण किया जायेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को उच्चीकरण संबंधी प्रस्तावों पर कार्रवाई के निर्देश दे दिये गये हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने जनपदों से उच्च प्राथमिक विद्यालयों एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्रस्ताव भी महानिदेशालय को उपलब्ध कराने को कहा गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री घोषण के संबंधित उच्चीकरण के प्रस्तावों पर भी शीघ्र कार्रवाही के निर्देश अधिकारियों को दे दिये गये हैं। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास पर विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। [more…]
आपदा प्रबन्धन कैसे किया जाता है, उत्तराखण्ड ने करके दिखाया: राज्यपाल
मुख्यमंत्री ने कहा, आपदा प्रबन्धन में नवाचारों को अपनाने की जरूरत सचिव आपदा प्रबंधन को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को अपनाने के दिए निर्देश देहरादून। राज्यपाल ले.ज(अ. प्रा.) गुरमीत सिंह तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को राजभवन प्रेक्षागृह में केदारनाथ क्षेत्र में 31 जुलाई 2024 को घटित आपदा के दौरान शासन-प्रशासन एवं राहत और बचाव दलों द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। इस अवसर पर यूएसडीएमए द्वारा विकसित चारधाम यात्रा तथा शीतकालीन यात्रा डैशबोर्ड का लोकार्पण भी किया गया। राज्यपाल ने ले.ज.(अ. प्रा.) गुरमीत सिंह कहा कि आपदा प्रबंधन कैसे किया जाता है, [more…]
एसजीआरआरयू में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर क्विज प्रतियोगिता
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) को लेकर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विश्वविद्यालय के सभी स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों से एमसीक्यू आधारित प्रश्न पूछे गए। क्विज समन्वयक डॉ. आलोक कुमार ने प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राओं के क्विज के नियम बताए। उन्होंने कहा कि श्री गुरु राम राय विश्व विद्यालय के माननीय प्रेजीडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज के आशीर्वाद और कुलपति प्रो. (डॉ.) कुमुद सकलानी के कुशल नेतृत्व में एनईपी के तहत काफी बेहतर कार्य हो रहा है। रजिस्ट्रार डॉ. लोकेश गंभीर एवं डीन स्टूडेंट वेल्फेयर प्रो. मालविका [more…]
गुड्डी मटूड़ा, चौहान, ममगईं और जोशी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से 6 वर्षों के लिए निष्काषित
देहरादून। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पाण्डे एवं शक्ति प्रसाद भट्ट द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि परिषद के द्विवार्षिक अधिवेशन से लगातार अनुशासन हीनता किए जाने एवं संगठन विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहे सदस्यों डा विनोद चौहान, गुड्डी मटूड़ा, राकेश प्रसाद ममगईं एवं हीरा बल्लभ जोशी को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्काषित कर दिया है । ज्ञात हो कि 22 फरवरी 2023 को परिषद के द्विवार्षिक अधिवेशन में पूर्ण पारदर्शिता के साथ पांच चुनाव अधिकारियों की अध्यक्षता में हुए प्रान्तीय कार्यकारिणीं के चुनाव, जिसकी कि वीडयो रिकार्डिंग [more…]
गुड्डी मटूड़ा, चौहान, ममगईं और जोशी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से 6 वर्षों के लिए निष्काषित
देहरादून। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पाण्डे एवं शक्ति प्रसाद भट्ट द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि परिषद के द्विवार्षिक अधिवेशन से लगातार अनुशासन हीनता किए जाने एवं संगठन विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहे सदस्यों डा विनोद चौहान, गुड्डी मटूड़ा, राकेश प्रसाद मंमगई एवं हीरा बल्लभ जोशी को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्काषित कर दिया है । ज्ञात हो कि 22 फरवरी 2023 को परिषद के द्विवार्षिक अधिवेशन में पूर्ण पारदर्शिता के साथ पांच चुनाव अधिकारियों की अध्यक्षता में हुए प्रान्तीय कार्यकारिणीं के चुनाव, जिसकी कि वीडयो रिकार्डिंग [more…]
मुख्यमंत्री धामी ने शहीद मेले का शुभारंभ किया, दुगड्डा के लिए कई घोषणाएं की
पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को दुगड्डा पार्क में तीन दिवसीय शहीद मेले का शुभारंभ किया। कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने दुगड्डा में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद, स्व. बलदेव सिंह आर्य और स्व. भवानी सिंह रावत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएं की, जिसमें नगर पालिका दुगड्डा में बहुउद्देशीय भवन का निर्माण, नगर पालिका के लिए एक वाहन की व्यवस्था, भवानी सिंह रावत शहीद स्मृति स्थल का संरक्षण, सौंदर्यीकरण एवं पुनर्निर्माण, दुगड्डा में निराश्रितों के लिए स्थायी रैन बसेरा का निर्माण, दुगड्डा नगर में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र [more…]
राज्य सरकार के कर्मचारी करवाएंगे यूसीसी के तहत विवाह पंजीकरण
देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर, राज्य सरकार अधीन कार्यरत विवाहित कर्मचारियों का विवाह पंजीकरण यूसीसी के तहत सुनिश्चित करवाने को कहा है। मुख्य सचिव ने अपने पत्र में कहा है कि उत्तराखण्ड समान नागरिक संहिता (UCC) के तहत 26.03.2010 के बाद हुए विवाहों के पंजीकरण को अनिवार्य किया गया है। इसी क्रम में समान नागरिक संहिता हेतु नामित जनपदीय नोडल अधिकारी द्वारा अपने जिले में कार्यरत समस्त विवाहित कार्मिकों के विवाह पंजीकरण समयबद्ध रूप से पूर्ण कराया जाएगा। इस सम्बन्ध में प्रत्येक जनपद द्वारा नियमित रूप से आख्या सचिव, गृह, उत्तराखण्ड शासन को उपलब्ध करायी [more…]
नर्सिंग अधिकारियों को मिलेगी दो सप्ताह के भीतर नियुक्ति
देहरादून। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड से चयनित 1314 नर्सिंग अधिकारियों को दो सप्ताह के भीतर नियुक्ति दे दी जायेगी। इन सभी नर्सिंग अधिकारियों को प्रदेश के पांच राजकीय मेडिकल कॉलेजों व राजकीय कैंसर संस्थान हल्द्वानी में रिक्त पदों के सापेक्ष तैनात किया जायेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को सभी औचारिकताएं पूर्ण करने के निर्देश दे दिये गये हैं। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य के पांच राजकीय मेडिकल कॉलेजों को दो सप्ताह के भीतर नर्सिंग अधिकारी मिल जायेंगे। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को नियुक्ति प्रक्रिया की सभी औचारिकताएं पूर्ण करने के [more…]
