Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
नई आबकारी नीतिः धार्मिक क्षेत्रों के निकटवर्ती शराब की दुकानें बंद करने का निर्णय
देहरादून। राज्य की नई आबकारी नीति 2025 में धार्मिक क्षेत्रों की महत्ता को ध्यान में रखते हुए उनके निकटवर्ती मदिरा अनुज्ञापनों को बंद करने का निर्णय लिया गया है। जनसंवेदनाओं को सर्वोपरि रखते हुए, शराब की बिक्री पर और अधिक नियंत्रण किया जायेगा। उप-दुकानों और मैट्रो मदिरा बिक्री व्यवस्था को समाप्त किया गया है। नई आबकारी नीति में किसी दुकान पर एमआरपी से अधिक कीमत ली जाती है, तो लाइसेंस निरस्त करने का प्राविधान किया गया है। डिपार्टमेंटल स्टोर्स पर भी mrp लागू होगी, जिससे उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा होगी। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 5060 करोड़ रुपये का [more…]
धामी कैबिनेट में नई आबकारी नीति को मंजूरी के साथ ही कई अहम फैसल
देहरादून। सचिवालय में धामी कैबिनेट की बैठक में नई आबकारी नीति को मंजूरी मिलने के साथ ही कई महत्वपूर्ण निणर्य लिए गए। कैबिनेट के फैसले01- उधमसिंहनगर जनपद स्थित प्राग फार्म की लगभग 1354 एकड़ भूमि को ग्रीन फील्ड टाउनशिप विकसित किये जाने हेतु सिडकुल को हस्तान्तरित किए जाने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी।02-स्टाम्प एवं निबंधन विभाग, उत्तराखण्ड में विभागीय ढांचा पुनर्गठन किए जाने को कैबिनेट की हरी झंडी03-मत्स्य विभागान्तर्गत ट्राउट प्रोत्साहन योजना को कैबिनेट ने दी स्वीकृति।04-सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप कार्यवाहियों में परिवादियों को पूर्ण सहयोग दिये जाने के उद्देश्य से सतर्कता विभाग में रिवॉल्विंग फण्ड के संचालन हेतु [more…]
लेखक गाँव में अंतरराष्ट्रीय लेखक दिवस के पूर्व दिवस पर साहित्यकारों का सम्मान
देहरादून। लेखक गाँव, थानों, देहरादून में अंतरराष्ट्रीय लेखक दिवस का आयोजन भव्यता और साहित्यिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर देशभर से आए प्रतिष्ठित साहित्यकारों, कवियों और युवा लेखकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में मातृभाषाओं के उन्नयन पर चर्चा करना और स्थानीय तथा युवा लेखकों को मंच प्रदान करना था। आयोजन का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और शुभा पाराशर द्वारा मंगलाचरण से हुआ। इसके पश्चात स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से साहित्यिक माहौल को जीवंत बना दिया। मुख्य वक्ता डॉ. नंदकिशोर हटवाल ने मातृभाषाओं के महत्व पर प्रकाश डालते [more…]
पत्रकार उत्पीड़न के खिलाफ कल पुलिस मुख्यालय पर धरना देगी उत्तराखंड पत्रकार यूनियन
देहरादून। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को प्रदेश अध्यक्ष आशीष ध्यानी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेशभर के पत्रकारों के हितों और उनके समक्ष आ रही चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। पत्रकारों के खिलाफ हो रहे उत्पीड़न और लगातार बढ़ रही घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए यूनियन ने निर्णय लिया कि बुधवार को पुलिस मुख्यालय पर धरना दिया जाएगा। यह विरोध प्रदर्शन पत्रकारों की सुरक्षा, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए किया जाएगा। यूनियन ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि पत्रकारों के हितों की अनदेखी [more…]
बंसल क्लासेस ने देहरादून में शुरू किए तीन अत्याधुनिक कोचिंग सेंटर
देहरादून। कोटा कोचिंग सिस्टम के निर्माता और मेडिकल तथा इंजीनियरिंग कोचिंग में अग्रणी बंसल क्लासेस ने देहरादून में तीन अत्याधुनिक कोचिंग सेंटर शुरू किए हैं। जिनका रविवार को धूमधाम से जीएमएस रोड स्थित सेंटर में उद्घाटन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि इन सेंटरों का उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा निदेशक मुकुल सती ने उत्तराखंड के छात्रों के लाभ के लिए इस अद्भुत प्रयास के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इससे उत्तराखंड के छात्रों को अच्छे विकल्प मिल सकेंगे। बतौर विशिष्ट अतिथि बंसल क्लासेस के [more…]
माणा हिमस्खलनः सर्च और रेस्क्यू अभियान पूरा
मुख्यमंत्री ने जताया राहत और बचाव दलों का आभार देहरादून। चमोली जिले के माणा क्षेत्र में 28 फरवरी को हुए हिमस्खलन में फंसे श्रमिकों के लिए चलाया गया सर्च और रेस्क्यू अभियान पूरा हो चुका है। इस आपदा में कुल 54 श्रमिक प्रभावित हुए, जिनमें से 46 को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि 08 श्रमिकों की मृत्यु हो गई। इस पूरे अभियान के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्राउण्ड जीरो का निरीक्षण किया तथा राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से रेस्क्यू अभियान की मॉनीटरिंग भी की। मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशन में राहत और बचाव दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंकते हुए [more…]
SGRR मेडिकल काॅलेज के पीजी शोधार्थियों और उनके मेंटर्स ने किया गौरवान्वित
देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीटयूट आफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज के पी.जी. माईक्रोबायोलाॅजी अध्ययनरत विद्यार्थियों डाॅ. नताशा बडेजा व डाॅ. सौरभ नेगी व उनके गाइड डाॅ डिम्पल रैणा, डाॅ ईवा चन्दोला की देखरेख में अपने उत्कृष्ट शोध कार्याे के बूते पूरे भारत में अपना परचम लहराया है। एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चैयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने शोध कार्य में इस राष्ट्रीय स्तर पर सफलता पाने वाले डाॅ. नताशा बडेजा, डाॅ. सौरभ नेगी व उनके मार्गदर्शक डाॅ. डिम्पल रैणा व डाॅ. ईवा चन्दोला को आर्शीवाद व शुभकामनाए दी हैं। श्री गुरु राम राय [more…]
चार लापता श्रमिकों की तलाश के लिए राहत और बचाव दलों ने झोंकी ताकत
शनिवार देर शाम तक चला रेस्क्यू अभियान मुख्यमंत्री ने सचिव आपदा प्रबन्धन से लिया अपडेट कहा-लापता श्रमिकों की तलाश के लिए जो संभव हो, किया जाए देहरादून। माणा के पास हिमस्खलन की चपेट में आए 55 श्रमिकों में से 50 श्रमिकों का रेस्क्यू कर लिया गया है। अब तक लापता पांच श्रमिकों में से कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश निवासी एक श्रमिक सकुशल अपने घर पहुंच गया है। चार अन्य श्रमिकों की खोजबीन के लिए राहत और बचाव दलों द्वारा युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। सेना के स्निफर डाग्स की मदद ली जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने [more…]
विकासनगर में चार मदरसे सील
विकासनगर। स्थानीय प्रशासन, पुलिस, अल्पसंख्यक आयोग, मदरसा बोर्ड और उपजिलाधिकारी की संयुक्त टीम ने आज विकासनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत संचालित मदरसों का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान बिना पंजीकरण नियमों के विरुद्ध संचालित किये जा रहे चार मदरसों को सील कर दिया गया। इन मदरसों का किया सीलमदरसा दारे अरकम ग्राम ढकरानी (03 कमरे सील किये गये)मदरसा मशिहुल उलूम रहमानिया ग्राम ढकरानी (02 कमरे सील किये गये)मदरसा दावतुल हक ग्राम नवाबगढ़ (01 कमरा सील किया गया)मदरसा फैजुल उलूम ग्राम नवाबगढ़ (01 कमरा सील किया गया) इसके अतिरिक्त ग्राम ढकरानी स्थित वार्ड नम्बर 11 मे एक अवैध रूप से निर्मित [more…]
देहरादून के 25 स्पा सेंटरों का चालान
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के निर्देश पर आज शनिवार को सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की अलग- अलग टीमों द्वारा एक साथ स्पा सेंटरों की आकस्मिक चेकिंग की गई। पुलिस द्वारा कुल 147 स्पा सेंटरों की आकस्मिक चेकिंग करते हुए वहां स्थित सीसीटीवी कैमरों, आने-जाने वाले ग्राहकों का मेंटेनेंस रजिस्टर एवं स्पा में काम करने वाले कर्मचारियों के सत्यापन के संबंध में जानकारी ली गई। इस दौरान सभी स्पा संचालकों को अपने दस्तावेजो को अद्यावधिक रखने, स्पा सेंटरों नियमों के तहत ही संचालित करने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता या अवैध गतिविधियां मिलने पर सख्त वैधानिक कार्यवाही [more…]
