Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
संस्कृत विद्यालयों में हुए स्थांतरण तर्कसंगत: BKTC
मंदिर समिति कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री धामी एवं पर्यटन मंत्री का आभार जताया देहरादून/ रूद्रप्रयाग/ गोपेश्वर। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) के संस्कृत विद्यालयों में दशकों से एक स्थान पर जमे अध्यापकों एवं कर्मचारियों के स्थानांतरण को मंदिर समिति प्रशासन ने तर्क संगत बताया है। कहा कि विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करने तथा शिक्षा की गुणवत्ता हेतु यह जरूरी था। संबंधित प्रधानाचार्यो की संस्तुति पर सक्षम अधिकारी द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु तबादले किये गये है। कोई तबादला नियम विरुद्ध नही है, नही स्थांतरित कर्मचारियों एवं अध्यापकों की ओर से इसमें आपत्ति की गयी है। [more…]
SGRRU का NSS का सात दिवसीय विशेष शिविर आज से शुरू
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का आज शुभारंभ किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों द्वारा खुड़बुड़ा बिंदल क्षेत्र में स्वच्छता जागरूकता एवं गंगा सफाई इत्यादि के क्षेत्र में 7 दिन तक विशेष कार्य किया जाएगा विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. कुमुद सकलानी एवं कुलसचिव डॉ. लोकेश गंभीर द्वारा शिविर स्थल के लिए स्वयंसेवियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसके पश्चात स्वयंसेवियों के लिए आज विश्व मोटापा दिवस के उपलक्ष्य में विशेषज्ञों द्वारा एक व्याख्यान का भी आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य रूप से प्रख्यात चिकित्सक डॉ. वाणी शर्मा [more…]
नर्सिंग अधिकारियों के एक हजार और पदों पर होगी भर्ती
देहरादून। सूबे में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण एवं विस्तारीकरण के दृष्टिगत चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में नर्सिंग अधिकारियों के एक हजार और पदों पर भर्ती की जायेगी। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को आईपीएचएस मानकों के अनुरूप नये पदों के सृजन के निर्देश दे दिये गये हैं। संस्कृति विभाग के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हरिद्वार व पिथौरागढ़ मेडिकल कालेज में नर्सिंग अधिकारी के 480 पद सृजित गए हैं। इसके अलावा 15 छोटे अस्पतालों को उच्चीकृत कर उप जिला चिकित्सालय बनाया जा रहा है। इनमें भी नर्सिंग अधिकारी के 150–200 पदों में बढ़ोतरी होगी। [more…]
जनता को वोट के अधिकार से वंचित करने के भाजपा के षडयंत्र का पर्दाफाश करेगी कांग्रेसः सप्पल
देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के जिला एवं महानगर अध्यक्षों की बैठक आज प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्लूसी) के सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में नेता प्रतिपक्षयशपाल आर्य एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य गणेश गोदियाल भी उपस्थित थे। बैठक में जिलाध्यक्ष भगत सिंह डसीला, मुकेश नेगी, डॉ0 जसविंदर सिंह गोगी, मोहित उनियाल, राजीव चैधरी, राजेन्द्र चैधरी, राहुल छिमवाल, विनोद नेगी, विनोद डबराल, कुंवर सजवाण, उत्तम असवाल, मुशर्रफ हुसैन, सीपी शर्मा, हिमांशु गाबा, मनीष राणा, दिनेश चैहान आदि उपस्थित थे। बैठक में कांग्रेस कार्यसमिति [more…]
मुख्यमंत्री ने किया ’’विकसित भारत-विकसित उत्तराखण्ड’’ मेगा प्रदर्शनी का शुभारंभ
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को रूड़की के नेहरू स्टेडियम में ’’विकसित भारत-विकसित उत्तराखण्ड’’ मेगा प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रदर्शनी में विकसित हो रहे है भारत और उत्तराखंड की अद्भुत और जीवंत छवि को प्रस्तुत किया गया है, यह प्रदर्शनी ऐसा वातावरण प्रस्तुत कर रही है जिसमें हम सभी को एक नए भारत की झलक दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री ने राज्य सभा सांसद नरेश बंसल के प्रयासों से लगाई गई मेगा प्रदर्शनी की खासियत बताते हुए कहा कि डीआरडीओ, इसरो, टीएचडीसी, और भारतीय मानक ब्यूरो के साथ ही अनेक केंद्रीय एजेंसियों द्वारा [more…]
सुभाष पंत उत्तराखण्ड के सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान उत्तराखण्ड साहित्य भूषण से सम्मानित
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज आईआरडीटी सभागार सर्वे चौक में उत्तराखण्ड भाषा संस्थान द्वारा आयोजित ‘उत्तराखण्ड साहित्य गौरव सम्मान -2024’ समारोह में प्रतिभाग कर विभिन्न साहित्यकारों एवं भाषाविदों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड के सर्वाेच्च साहित्यिक सम्मान, उत्तराखण्ड साहित्य भूषण से सुभाष पंत को सम्मानित करते हुए कहा कि पंत समूचे हिंदी साहित्य जगत के लिए प्रेरणास्रोत हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड साहित्य गौरव सम्मान समारोह हमारी साहित्यिक परंपरा, रचनात्मक चेतना और शब्द-साधकों के प्रति गहरी श्रद्धा का प्रतीक है। यह मंच उन सभी महान विभूतियों को समर्पित है, जिन्होंने अपनी लेखनी से समाज को दिशा [more…]
उत्तराखंड में कलस्टर विद्यालयों के निर्माण की कवायद शुरू
प्रत्येक जनपद का एक कलस्टर विद्यालय बनेगा आवासीय देहरादून। उत्तराखंड में कलस्टर विद्यालयों के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। राज्य सरकार ने कलस्टर विद्यालय योजना के अंतर्गत रूद्रप्रयाग जनपद में तीन विद्यालयों के लिये 748 लाख की धनराशि स्वीकृत कर दी है। जिससे इन विद्यालयों में भवन निर्माण एवं अन्य अवस्थापना के कार्य किये जायेंगे। इसके अलावा प्रत्येक जनपद में एक-एक कलस्टर विद्यालय को आवासीय सुविधा युक्त बनाये जाने की भी योजना है। राज्य सरकार ने विद्यालयी शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार के दृष्टिगत प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप कलस्टर विद्यालय स्थापित करने का निर्णय लिया [more…]
धामी कैबिनेट ने राज्य कर्मियों को दी बड़ी सौगात
देहरादून। मुख्यमंत्री द्वारा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड की आज एक अतिमहत्वपूर्ण मांग को पूरा करते हुए राज्य कैबिनेट की बैठक में राज्य कार्मिकों को पदोन्नति में शिथिलीकरण का लाभ दिए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है । परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडे के अनुसार परिषद द्वारा 22 फरवरी 2025 को अपने द्विवार्षिक अधिवेशन में इस महत्वपूर्ण मांग को अपने मांगपत्र में प्रमुखता से रखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मांग को पूर्ण किए जाने का आग्रह उनके प्रतिनिधि के रूप में सम्मिलित हुए जनसंपर्क अधिकारी राजेश सेठी से किया था, जिनके द्वारा परिषद को [more…]
आयुर्वेद विश्वविद्यालय में चिकित्सकों को दिया गया फारमेकोविजिलेंस का प्रशिक्षण
देहरादून। उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में एक दिवसीय फार्मेकोविजिलेंस आफ़ आयुर्वेदिक मेडिसिन कार्यशाला का आयोजन क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा (केन्द्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान संस्थान परिषद, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली) द्वारा आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन डॉ अरुण कुमार त्रिपाठी (कुलपति) द्वारा डॉ जे सी एस जंगपांगी (डीएयूओ, देहरादून), नर्मदा गुसाईं (रजिस्ट्रार, भारतीय चिकित्सा परिषद, उत्तराखंड) एवं डॉ ओमप्रकाश (सहायक निदेशक, CCRAS, RARI, रानीखेत, अल्मोड़ा) की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रशिक्षण डॉ तरुण कुमार, रिसर्च आफिसर, CCRAS, RARI, रानीखेत, अल्मोड़ा द्वारा Awareness Program on Pharmacovigilance विषय पर एवं डॉ किरन वशिष्ठ, असिस्टेंट प्रोफेसर, यूएयू, हर्रावाला, देहरादून [more…]
बार काउंसिल के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था
देहरादून। बार काउंसिल देहरादून के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने सोमवार को श्री दरबार साहिब में माथा टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। दोनों के बीच प्रदेश के समसामयिक एवम् विधिक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। काबिलेगौर है कि मनमोहन कंडवाल 10वीं बार देहरादून बार काउंसिल के अध्यक्ष बने हैं। वह बार काउंसिल के एकमात्र ऐसे अध्यक्ष हैं जो जिन्होंने 10वीं बार बतौर अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया है। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने उन्हें बधाई एवम् शुभकानाएं दीं। श्री [more…]
