Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री ने शीतकालीन पर्यटन के साथ शीतकालीन साहसिक खेलों को दिया बढ़ावा

देहरादून। राज्य में शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने एवं गंगोत्री धाम के शीतकालीन गद़्दी स्थल उत्तरकाशी के मुखवा गांव में मां गंगा के दर्शन करने आए प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को हर्षिल, उत्तरकाशी में शीतकालीन पर्यटन कार्यक्रम के तहत 2 मोटर बाइक रैली एवं 2 ट्रैक रूट दलों को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री ने धार्मिक पर्यटन के साथ शीतकाल के समय उत्तराखंड में होने वाले साहसिक खेलों को भी बढ़ावा दिया।  जिसके तहत उन्होंने नेलांग, जादुंग, सोनम एवं पीडीए घाटी के अद्भुत और अनछुए पर्यटन गंतव्यों के लिए साहसिक पर्यटन अभियानों का फ्लैग ऑफ किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

एसजीआरआरयू में फार्मा उद्यमिता और फार्मा स्टार्टअप्स पर विषेशज्ञों ने दिखाई नई राहें

देहरादून। स्कूल ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून में फार्मा अन्वेषण 2025 का आयोजन बड़े उत्साह और जोश के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गुरु राम राय विष्वविद्यालय की कुलपति, प्रो. (डाॅ) कुमुद सकलानी, डीन, स्कूल ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज, प्रो. (डाॅ) दिव्या जुयाल एवं विशिष्ठ अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रो. (डाॅ) दिव्या जुयाल ने अपने सम्बोधन में विद्यार्थियों को फार्मेसी शिक्षा के जनक डाॅ एम. एल. श्राॅफ की जयंती के बारे में अवगत कराया और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को फार्मा सेक्टर में उज्जवल भविष्य हेतु [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री ने मुखवा से दिया शीतकालीन यात्रा का जोरदार संदेश

कॉरपोरेट जगत, फिल्म इंडस्ट्री, योग साधक, युवा लें विंटर टूरिज्म का अनुभव उत्तराखंड के लिए बारामासी पर्यटन गतिविधियां बेहद जरूरी, हर सीजन में पर्यटन रहे ऑन देहरादून। एक दिवसीय शीतकालीन यात्रा पर उत्तरकाशी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुखवा और हर्षिल से उत्तराखंड में शीतकालीन तीर्थाटन और पर्यटन की जोरदार ब्रांडिंग की है। प्रधानमंत्री ने तीर्थयात्रियों, पर्यटकों से लेकर कॉरपोरेट और फिल्म उद्योग तक को विंटर सीजन में उत्तराखंड आने का निमंत्रण दिया।  प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के विंटर टूरिज्म की ब्रांडिंग ‘घाम तापो टूरिज्म’ के तौर पर की है। गुरुवार को हर्षिल में जनसभा को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

शिक्षा मंत्री 12 मार्च को 366 शिक्षकों को वितरित करेंगे ट्रांसफर आर्डर

देहरादून। शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत 12 मार्च के एससीईआरटी देहरादून के सभागार में सहायक अध्यापक एलटी के संवर्ग/मण्डल परिवर्तन स्थानांतरण आदेश वितरित करेंगे। कार्यक्रम में कुल 366 शिक्षकों को स्थानांतरण आदेश वितरित किए जाएंगे।

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

IAS विनोद कुमार सुमन का केंद्र में संयुक्त सचिव के लिए इम्पैनलमेंट

राज्य गठन के बाद पहले ऐसे IAS अधिकारी हैं (PCS से IAS में पदोन्नत) जिनका केंद्र सरकार के लिए इम्पैनलमेंट हुआ देहरादून। वर्ष 2007 बैच के IAS अधिकारी सचिव आपदा प्रबन्धन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन का केंद्र सरकार में संयुक्त सचिव पद के लिए इम्पैनलमेंट हुआ है। विनोद कुमार सुमन राज्य गठन के बाद पहले ऐसे आईएसएस अधिकारी हैं (पीसीएस से आईएएस में पदोन्नत) जिनका केंद्र सरकार के लिए इम्पैनलमेंट हुआ है। सुमन वर्तमान में सचिव आपदा प्रबन्धन एवं पुनर्वास के साथ ही राज्य संपत्ति, सामान्य प्रशासन तथा प्रोटोकॉल की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। इससे पूर्व उन्होंने सचिव [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

एसजीआरआर विश्वविद्यालय को मिला “सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” अवार्ड

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय को महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित स्थिरता शिक्षा प्रशिक्षण के दौरान “सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” अवार्ड प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण आईसीटी अकादमी और हनीवेल वेंचर द्वारा एक सीएसआर पहल के तहत साझेदारी में पटेलनगर स्थित एसजीआरआर विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एवं क कॉमर्स स्टडीज के सेमीनार हाल में स्नातक की छात्राओं के लिए आयोजित किया जा रहा है। 27 फरवरी से शुरु इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में ट्रेनर सतपाल कलसी ने बताया गया कि वर्तमान वैश्विक चुनौतियों को देखते हुए स्नातक विद्यार्थियों के लिए स्थिरता शिक्षा अत्यंत आवश्यक हो गई है। प्रशिक्षण 13 मार्च तक [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

त्तराखंड पत्रकार यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने DGP से की मुलाकात

देहरादून। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष आशीष ध्यानी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय (PHQ) में पुलिस महानिदेशक (DGP) दीपम सेठ से मुलाकात की। इस दौरान कोटद्वार के पत्रकार सुधांशु थपलियाल पर पुलिसिया उत्पीड़न और फर्जी मुकदमे में फंसाने के मामले पर विस्तार से चर्चा हुई। यूनियन ने इस घटना को पत्रकारिता की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला करार दिया और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की। यूनियन ने कहा कि पत्रकार सुधांशु थपलियाल को 29 जनवरी की रात 10:30 बजे कोटद्वार पुलिस द्वारा उनके घर से जबरन उठा लिया गया, [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

सोनप्रयाग-केदारनाथ और गोविंदघाट-हेमकुंट साहिब रोप-वे निर्माण को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रीमंडलीय समिति (सीसीईए) ने सोनप्रयाग से केदारनाथ तक 12.9 किमी रोप-वे परियोजना और गोविंदघाट से हेमकुंट साहिब जी तक 12.4 किलोमीटर रोप-वे परियोजना के निर्माण को मंजूरी दे दी है।  इन परियोजनाओं की  लागत क्रमशः 4,081.28 करोड़ और 2,730.13 करोड़ रुपये होगी। सोनप्रयाग से केदारनाथ  रोपवे को सार्वजनिक-निजी भागीदारी में विकसित करने की योजना है और यह सबसे उन्नत ट्राई-केबल डिटैचेबल गोंडोला (3एस) तकनीक पर आधारित होगा। इसकी डिजाइन क्षमता 1,800 यात्री प्रति घंटे प्रति दिशा (पीपीएचपीडी) होगी, जो प्रति दिन 18,000 यात्रियों को ले जाएगी। रोप-वे परियोजना केदारनाथ आने [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

स्वास्थ्य मंत्री ने श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में जाना मरीजों का हाल

देहरादून। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत मंगलवार शाम को श्री महंत इंदिरेश अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हाल-चाल जाना। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का राउंड भी किया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मरीज ध्यान सिंह और यशवंत के परिजनों से बातचीत की। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय पंडिता ने डॉक्टरों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये।