Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
मुख्यमंत्री धामी ने ऋषिकेश में अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का किया शुभारंभ
ऋषिकेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में गंगा आरती कर पूजा अर्चना की। उन्होंने मां गंगा से प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।मुख्यमंत्री ने इस दौरान परमार्थ निकेतन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव 2025 का शुभारंभ भी किया। उन्होंने 50 से अधिक देशों व भारत के अनेकों राज्यों से आए योग प्रेमियों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से आये योगी प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी कार्यारम्भ के लिए देवभूमि से बढ़कर पवित्र कोई स्थान नही हो सकता। उन्होंने नरेंद्र नगर में आयोजित जी-20 समिट का जिक्र करते [more…]
उत्तरांचल प्रेस क्लब में होली मिलन समारोह का रंगारंग आयोजन
देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब में आज भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें नव ज्योति सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था के कलाकारों तथा क्लब सदस्यों के बच्चों और पत्रकारों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। खास आकर्षण “हमारी पहचान रंगमंच” टीम ने कुमाऊँ की खड़ी होली की मनमोहक प्रस्तुति रही, जिसने सभी का दिल जीत लिया। उत्तराखंड पुलिस में कार्यरत मनमोहन बटकोरा और संस्कृति विभाग के गणेश कांडपाल के गीतों ने कार्यक्रम में सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया । शुभारंभ मुख्य अतिथि सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। [more…]
बच्चियों के रोने से परेशान कलयुगी मां ने जुड़वा बच्चियों को उतारा मौत के घाट
हरिद्वार। बच्चियों के रोने से परेशान कलयुगी मां ने तकिये से मुंह दबाकर छह माह की मासूम जुड़वा बच्चियों को मौत की नींद सुलाया दिया। बच्चियों के पिता की तहरीर पर कोतवाली ज्वालापुर ने मुकदमा दर्ज कर कलयुगी मां को गिरफ्तार कर लिया है। 06 मार्च 2025 को कोतवाली नगर हरिद्वार को सूचना मिली की दो जुड़वा लड़कियों को मृत अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महेश सकलानी पुत्र रामदेव सकलानी निवासी ग्राम हवेली थाना चंम्बा टिहरी गढ़वाल हाल निवासी धीरवाली कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार द्वारा अपनी बच्चियो की हत्या की आशंका जताते हुए कोतवाली ज्वालापुर पर [more…]
मंगलौर की फैक्ट्री में खाद्य सुरक्षा टीम का छापा, बिना लाइसेंस बना रहे थे पनीर
देहरादून/हरिद्वार ।सचिव स्वास्थ व आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ आर राजेश कुमार के दिशा निर्देशों पर होली के मद्देनजर उत्तराखंड में मिलावटखोरी के खिलाफ राज्यव्यापी विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 7 मार्च 2025 को देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में एक प्राइवेट वाहन (बलेनो) से पनीर और मावा का वितरण करते हुए पाया गया। जांच में पता चला कि यह सामान हरिद्वार जिले के मंगलौर क्षेत्र की एक निर्माण इकाई से लाया गया था। सूचना मिलते ही खाद्य सुरक्षा आयुक्त उत्तराखंड के निर्देश पर 9 मार्च 2025 को क्विक रिस्पांस टीम ने उक्त निर्माण [more…]
प्राइवेट स्कूलों में भी लागू होगी ‘हमारी विरासत एवं विभूतियां’ पुस्तक
निजी व सरकारी स्कूलों के बीच चलेगा ‘टीचिंग शेयरिंग प्रोग्राम’ देहरादून। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) द्वारा तैयार ‘हमारी विरासत एवं विभूतियां’ पुस्तकें अब प्रदेश के सभी निजी विद्यालयों में पढ़ाई जायेगी। इसके अलावा निजी विद्यालयों में बच्चों के बस्तों का भार कम करने और प्रत्येक माह में एक दिन बैग फ्री डे मनाया जायेगा। इसकी विधिवत शुरूआत अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में की जायेगी, जिस पर निजी विद्यालय संगठनों एवं स्कूल संचालकों ने अपनी हामी भर दी है। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों को [more…]
चुनाव जीतने के लिए हमारा मताधिकार छीन रही भाजपा: सप्पल
देहरादून । कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाये जा रहे ‘‘मेरा वोट-मेरा अधिकार’’ अभियान के तहत आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई की प्रदेश कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्लूसी) के सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब, एवं एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरूण चौधरी की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्लूसी) के सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल ने युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के प्रदेश पदाधिकारियों से कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेशभर [more…]
उत्तराखंड में सर्वप्रथम UCC लागू करने पर मुख्यमंत्री का गजरौला में सम्मान
गजरौला(उत्तर प्रदेश) । उत्तराखंड में सर्वप्रथम समान नागरिक संहिता लागू किये जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सम्मान में रविवार को वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी परिसर, गजरौला, उत्तर प्रदेश में अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें प्रतिभाग करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहित लागू करने पर उन्हें दिया गया सम्मान उत्तराखंड की सवा करोड़ देवतुल्य जनता का सम्मान है। जिस जनता ने उन्हें ऐतिहासिक निर्णय लेने के योग्य बनाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूसीसी लागू होना भारत के संविधान की आत्मा को साकार करने का उत्सव है। यूसीसी लागू करने का सम्मान संविधान निर्माताओं का सम्मान [more…]
काशीपुर में मुख्यमंत्री धामी ने 110.56 करोड़ के 19 विकास कार्यों का किया शुभारंभ और लोकार्पण
काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को काशीपुर में भव्य रोड शो कर कार्यक्रम स्थल नगर निगम पहुंचे। रोड शो में मुख्यमंत्री धामी का काशीपुर की जनता, विभिन्न संगठनों, जनप्रतिनिधियों ने पुष्पवर्षा, मालाओं, पुष्पगुच्छ से भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर नगर निगम में आयोजित अभिनंदन समारोह में 48.61 करोड़ की लागत के 7 विकास कार्यों का शिलान्यास व 61.95 करोड़ की लागत के 12 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान कुल 110.56 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री ने के.वी.आर अस्पताल से धनौरी तक व बिजनेस इन होटल से परमानन्दपुर [more…]
उत्तरांचल प्रेस क्लब ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और पत्रकारों को किया सम्मानित
देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस आयोजन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं व पत्रकारों को सम्मानित किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि प्रशासक, जिला पंचायत, देहरादून मधु चौहान रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कैंट विधायक सविता कपूर ने की। इस अवसर पर विधायक सविता कपूर ने कहा, ’महिलाएं समाज की रीढ़ हैं और हर क्षेत्र में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। हमें नारी शक्ति को प्रोत्साहित करने और उनके योगदान को सम्मान देने की दिशा में निरंतर [more…]
पर्स काटकर 90 हजार रुपए चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार
विकासनगर। विकासनगर पुलिस ने महिला का पर्स काटकर 90 हजार रुपये चोरी करने वाले अन्तर्राज्य गिरोह का फण्डाफोड़ कर दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। महिलाओं से चोरी किए गए 62200 रुपए की नकदी औरघटना में प्रयुक्त दो सर्जिकल ब्लेड बरामद हुए हैं। कल 07 मार्च को बेबी देवी पत्नी अजब सिंह निवासी ढकरानी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 5 मार्च का सुबह करीब 11.30 बजे उसने एसबीआई हरबर्टपुर से एक लाख रुपये निकालकर पंजाब नेशनल बैक कोर्ट रोड ढकरानी जाकर 10,000 रुपये किसी अन्य खाते में जमा किए। शेष 90000 रुपए, जिन्हे उसने अपने पर्स में रखा [more…]
