Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

पंच सितारा होटल हयात रीजेंसी के बार को 24 घंटे खोलने की अनुमति निरस्त

देहरादून। राजपुर रोड स्थित पंच सितारा होटल हयात रीजेंसी के बार को निर्धाति समय के अतिरिक्त 12 घंटे अतिरिक्त संचालित करने की अनुमति को निरस्त कर दिया गया है। मुख्य आबकारी आयुक्त की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। अब बार लाइसेंस की शर्तों के अनुसार 12 घंटे ही खुलेगा। उल्लेखनीय है कि होटल हयात रीजेंसी के बार को अगस्त 2024 में तत्कालीन जिलाधिकारी की संस्तुति पर आबकारी आयुक्त ने 24 घंटे संचालन की अनुमति दी थी।  

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

झांसी मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 10 बच्चों की मौत

झांसी (यूपी)। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक मेडिकल कॉलेज के बच्चों के वार्ड में लगी आग में कम से कम 10 बच्चों की मौत हो गई। जबकि, 16 अन्य घायल जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे हैं। जिला मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज के नवजात गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में शुक्रवार रात करीब 10.45 बजे आग लग गई, जो संभवतः बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। एनआईसीयू के बाहरी हिस्से में मौजूद बच्चों को बचा लिया गया, साथ ही अंदर के हिस्से में मौजूद कुछ बच्चों को भी बचा [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

कैंटर खाई में गिरा, केबिन काटकर अंदर फंसे ड्राइवर को बाहर निकाला

नैनीताल। नैनीताल जिले के निगलाट क्षेत्र में एक कैंटर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। एसडीआरएफ की टीम ने कैंटर की केबिन में फंसे ड्राइवर को केबिन काटकर सुरक्षित बाहर निकाला। शुक्रवार देर रात करीब एक बजे हल्द्वानी से बागेश्वर की ओर सामान लेकर जा रहा कैंटर निगलाट क्षेत्र में अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। कैंटर में केवल ड्राइवर था, जो केबिन में फंस गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट खैरना से एएसआई रवि रावत के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ टीम ने कटर और अन्य उपकरणों की मदद से कैंटर केबिन को [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

महिलाओं को सरकारी नौकरी और शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाला गिरफ्तार

रुद्रपुर। डेटिंग एप तथा मेट्रोमोनियल साइट पर महिलाओं से सम्पर्क कर उन्हें सरकारी नौकरी लगाने और शादी का झांसा देकर लाखों रुपए की धोखाधड़ी के आरोपी को काशीपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरूद्ध पूर्व में भी धोखाधड़ी के कई मुकदमे दर्ज हैं। एक महिला ने एसएसपी मणिकांत मिश्रा को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि कुछ समय पूर्व मेट्रीमोनियल साइट पर चारू चन्द्र जोशी ने उससे शादी के लिए सम्पर्क किया। जान-पहचान बढ़ने पर सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर उसने महिला को अपने जाल में फंसाकर महिला और उसकी सहेली से 8,57,000 रूपये धोखाधड़ी से हड़प [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

हर साल होगा ‘जनजातीय विज्ञान महोत्सव’, सीएम धामी ने की घोषणा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को ओ.एन.जी.सी स्टेडियम में राज्य जनजातीय शोध संस्थान द्वारा आयोजित ‘आदि गौरव महोत्सव’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने विज्ञान में क्षेत्र में जनजातीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिये प्रतिवर्ष ‘जनजातीय विज्ञान महोत्सव’ आयोजित कराए जाने की घोषणा की। जिसके लिये उत्तराखण्ड जनजातीय शोध संस्थान को आवश्कता अनुसार धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने आदि गौरव महोत्सव में विभिन्न राज्य से आए जनजातीय समाज के लोगों से मुलाकात कर उनकी संस्कृति को जाना। देशभर से प्रतिभाग कर रहे विभिन्न जनजातियों के कलाकारों ने लोक नृत्यों की प्रस्तुति की। मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज द्वारा [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

पीएम स्वनिधि में उत्तराखंड ने हासिल किया शत-प्रतिशत लक्ष्य

देहरादून। सड़क किनारे रेहड़ी ठेली लगाकर आजीविका कमाने वाले हजारों छोटे कारोबारियों के लिए प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना, वरदान साबित हो रही है। इस योजना के तहत उत्तराखंड ने शत प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करते हुए, 40 हजार से अधिक छोटे व्यापारियों को कारोबार के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की है। प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना, मुख्य रूप से कोविड काल में प्रभावित छोटे कारोबारियों को फिर से स्वरोजगार में मदद के लिए प्रांरभ की गई थी। उत्तराखंड में शहरी विकास विभाग इस योजना के लिए नोडल एजेंसी की भूमिका निभाता है। योजना [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

जनप्रतिनिधियों के प्रोटोकॉल को लेकर SOP जारी करेगा शासन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनप्रतिनिधियों को प्रदान किए जाने वाले प्रोटोकॉल के संबंध में एसओपी जारी करने के लिए मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को धर्मपुर से विधायक विनोद चमोली ने सीएम आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। चमोली ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। चमोली ने विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा करते हुए सरकारी कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों की गरिमा के अनुकूल आमंत्रित करने, उनके प्रतिभाग करने के साथ ही बैठने के क्रम की व्यवस्था सहित प्रोटोकॉल के संबंध में एसओपी जारी किए [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

गुरु नानक जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने गुरुद्वारे में मत्था टेककर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को गुरु नानक जयंती के अवसर पर रेसकोर्स, देहरादून स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेक कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरू गुरूनानक देव जी ने हमें सच्चाई, न्याय और मानवता की राह पर चलने की प्रेरणा दी है। उनके उपदेश हमें समाज में भाईचारा, सद्भाव और एकता को बढावा देने की भी प्रेरणा देते हैं। इस पावन अवसर पर हमें गुरुनानक देवजी के संदेशों को आत्मसात कर मानव कल्याण तथा देश-प्रदेश की उन्नति में भागीदारी निभाने का संकल्प लेना होगा। इस अवसर पर विधायक विनोद [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

केदारनाथ उपचुनावः कांग्रेस ने ग्रामीणों को मुआवजा बांटने को बताया आचार संहिता का उल्लंघन

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने लोक निर्माण विभाग पर राज्य सरकार के दबाव में सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि का मुआवजा बांटने का आरोप लगाया है। उन्होंने राज्य सरकार पर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन करने वाले लोनिवि के अधिकारियों के खिलाफ चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की है। मुख्य निर्वाचान अधिकारी उत्तराखण्ड को भेजे शिकायती पत्र में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू है। लेकिन, लोक निर्माण विभाग द्वारा राज्य सरकार के दबाव में [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

बारातियों से भरी स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, चार लोगों की मौत

रुड़की। गुरुवार देर रात मंगलौर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत बारातियों से भरी स्कॉर्पियो के डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क पर पलट गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि, पांच बाराती गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, सीओ मंगलौर विवेक कुमार सहित तमाम पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार मनीष पुत्र बृजेश निवासी इख्तारपुर थाना दौराला मेरठ की बारात सोनम पुत्री धर्मपाल मकान नंबर 159 पूर्वी दीनदयाल चंद्रपुरी रुड़की के घर आ रही थी। गुरुवार रात साढ़े नौ बजे बारात की [more…]