Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मानव जीवन अमूल्य, भक्ति में लीन होकर जीवन को सार्थक बनाएं: श्री महाराज जी

रात के समय दूधिया रोशनी में देखते ही बन रही श्री दरबार साहिब की आभा देहरादून। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज में सोमवार को बड़ी भारी संख्या में संगतें एवम् श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंचे। उन्होंने श्री दरबार साहिब एवम् श्री झण्डे जी पर माथा टेका और मनौतियां मांगी। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने भी संगतों को दर्शन दिए एवम् आशीर्वाद दिया। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को श्री झण्डे जी के एतिहासिक एवम् धार्मिक महत्व से प्रकाशवान किया। उन्होंने कहा कि परमात्मा को [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

गजट नोटिफिकेशन, उद्घाटन और शिलान्यास पट्टिकाओं में विक्रम संवत एवं हिन्दू माह का भी हो उल्लेख

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में जारी होने वाली सरकारी अधिसूचनाओं, गजट नोटिफिकेशनों, उद्घाटन पट्टिकाओं एवं शिलान्यास शिलाओं में तिथि और वर्ष के साथ-साथ विक्रम संवत एवं हिन्दू माह (यथा फाल्गुन, कृष्ण पक्षध्शुक्ल पक्ष) का उल्लेख सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग को आवश्यक आदेश तत्काल निर्गत करने के निर्देश दिए हैं, ताकि भविष्य में जारी होने वाले सभी अधिसूचनाओं, शिलान्यास शिलाओं, उद्घाटन पट्टिकाओं में इन पारंपरिक समय-गणना मानकों का समावेश किया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि विक्रम संवत भारतीय संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

ड्रग्स मुक्त उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

देहरादून। आदर्श औद्योगिक स्वायत्तता सहकारिता समिति डोईवाला के तत्वाधान में ड्रग्स मुक्त उत्तराखंड को लेकर बाइक रैली को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा हरी झंडी  दिखाकर रवाना किया गया। आदर्श संस्था की अध्यक्ष आशा कोठारी ने बताया कि तिलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित आदर्श संस्था सामाजिक व रचनात्मक क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में ड्रग मुख्य उत्तराखंड को लेकर यह अभियान चलाया जा रहा है। इससे पूर्व स्काउट गाइड विभाग के साथ पूरे प्रदेश में भी यह अभियान चलाया गया था। इस मौके पर आदर्श संस्था के अध्यक्ष हरीश कोठारी, अध्यक्ष वांडरर्स [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड राजनीतिक

उत्तराखंड में लगातार विरोध के बाद कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा

उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बजट सत्र के दौरान क्षेत्रवाद पर दिए अपने विवादित बयान के बाद रविवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे से पहले अग्रवाल अपनी पत्नी के साथ रामपुर तिराहा स्थित शहीद स्मारक पहुंचे और राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने यमुना कॉलोनी स्थित अपने सरकारी आवास पर प्रेसवार्ता कर इस्तीफे की घोषणा की और भावुक होकर फफक पड़े। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलन में उनके योगदान को नकारा जा रहा है और सदन में दिए उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है, जिससे वह आहत हैं। [more…]

आम मुद्दे उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में 15 मार्च को पहाड़ी होली पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, सभी शैक्षणिक संस्थान रहेंगे बंद

उत्तराखंड सरकार ने 15 मार्च 2025 (शनिवार) को पहाड़ी होली के अवसर पर राज्यभर में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर यह अवकाश सभी शासकीय एवं अर्ध-शासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और स्कूलों में लागू होगा। हालांकि यह अवकाश बैंकों, कोषागारों और उप-कोषागारों पर लागू नहीं होगा। यह निर्णय राज्य की सांस्कृतिक परंपराओं के सम्मान और जनभावनाओं के मद्देनज़र लिया गया है, जिससे लोग पारंपरिक पहाड़ी होली को उत्साह और आनंद के साथ मना सकें।

उत्तराखण्ड धर्म

यमुनोत्री धाम के लिए पहली बार हेलिकॉप्टर सेवा शुरू होने की तैयारी, UCADA ने जारी किया टेंडर

देहरादून: चारधाम यात्रा के दौरान यमुनोत्री धाम तक हेलिकॉप्टर सेवा शुरू करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) ने इस सेवा के लिए टेंडर जारी कर दिया है। अब यह प्रस्ताव नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की मंजूरी का इंतजार कर रहा है। अब तक यमुनोत्री धाम के लिए कोई हेलिकॉप्टर सेवा उपलब्ध नहीं थी, जिससे श्रद्धालुओं को 5 से 6 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा करनी पड़ती थी या घोड़े-खच्चरों और पालकियों का सहारा लेना पड़ता था। नई सेवा खासकर बुजुर्ग और बीमार यात्रियों के लिए यात्रा को आसान बनाएगी। सेवा से जुड़े प्रमुख [more…]

उत्तराखण्ड

ऊर्जा राज्य बनने का उत्तराखंड का सपना कानूनी अड़चनों में अटका, जल विद्युत परियोजनाएं ठप

देहरादून: उत्तराखंड में बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है, लेकिन जल विद्युत परियोजनाओं पर कानूनी रोक के कारण उत्पादन में कोई वृद्धि नहीं हो पा रही है। ऊर्जा विभाग ने स्वीकार किया है कि इन परियोजनाओं में देरी से राज्य को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। पिछले 13 वर्षों में राज्य की वार्षिक बिजली मांग 500 करोड़ यूनिट तक बढ़ी है, लेकिन उत्पादन उसी स्तर पर बना हुआ है। वर्ष 2010 में राष्ट्रीय गंगा नदी बेसिन प्राधिकरण ने 1,461 मेगावाट की परियोजनाओं को रोक दिया था। इसके अलावा, सुप्रीम कोर्ट ने अलकनंदा और भागीरथी घाटियों में 2,945 मेगावाट [more…]

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में कक्षा 12 तक छात्रों को मिलेगा सड़क सुरक्षा शिक्षण, हादसों पर लगेगा अंकुश

उत्तराखंड सरकार ने राज्य में सड़क हादसों को रोकने और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कक्षा 12 तक के पाठ्यक्रम में सड़क सुरक्षा शिक्षा शामिल करने का निर्णय लिया है। परिवहन विभाग ने कक्षा 3 से छात्रों के लिए 52,000 पुस्तकें पहले ही प्रकाशित कर दी हैं और अब कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए नई पुस्तकें तैयार की जा रही हैं। राज्य में तेज रफ्तार, लापरवाही से वाहन चलाने और बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने के कारण सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। इसे देखते हुए परिवहन विभाग ने जागरूकता कार्यक्रमों को [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

देहरादून हिट एण्ड रन मामले का आरोपी वंश कत्याल गिरफ्तार

देहरादून। कल बुधवार देर रात थाना राजपुर क्षेत्रान्तर्गत उत्तरांचल हॉस्पिटल, निकट साई मन्दिर के पास सड़क पर एक चण्डीगढ नम्बर की मर्सिडीज कार चालक द्वारा वाहन को तेजी व खतरनाक ढंग से चलाते हुए पैदल जा रहे 04 व्यक्तियों व एक स्कूटी यू0के0 07-एई-5150 को टक्कर मार दी, जिसमें पैदल जा रहे 04 व्यक्तियो की मौके पर मृत्यू हो गयी तथा स्कूटी सवार 02 व्यक्ति घायल हो गये। घटना की सूचना पर पुलिस महानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र तथा एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर उपस्थित अधिकारियों तथा प्रत्यक्षदर्शियों से घटना के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी तथा दुर्घटना कारित [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विश्व किडनी दिवस पर किडनी बचाने का लिया संकल्प

देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के किडनी रोग विभाग की ओर से जनजागरूता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विश्व किडनी दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली एवम् एक सेलीब्रेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डाॅक्टरों एवम् स्टाफ ने किडनी जागरुकता रैली में बढ़चढ़ कर भाग लिया। हर वर्ष मार्च माह के द्वितीय गुरुवार को दुनिया भर में विश्व किडनी दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर रैली में शामिल सभी लोगांे ने जनजागरूकता के माध्यम से किडनी बचाने का संकल्प लिया। किडनी रोगों से बचाव एवम् रोकथाम विषय पर आयोजित [more…]