Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
धामी कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर
देहरादून। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद आज पहली बार धामी कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी। इन प्रस्तावों पर लगी मुहर पीडब्ल्यूडी कीएडीबी समर्थित पुल सुधार परियोजना के तहत ली गई कंसलटेंसी के 1 करोड़ से ऊपर की धनराशि के टेण्डर का अनुमोदन। राज्य में सेवारत न्याययिक अधिकारियों को वाहन क्रय करने के लिए मामूली ब्याज पर 10 लाख रूपये तक साॅफ्ट लोन की सुविधा का अनुमोदन। वन विभाग में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पद के लिए न्यूनतम सेवा 25 वर्ष से घटाकर 22 वर्ष की गई। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अन्तर्गत 31 मार्च, 2025 [more…]
राजपुर के प्राचीन मां अम्बिका देवी मंदिर में कल मंगलेश डंगवाल करेंगे महामाई का गुणगान
26 मार्च की रात को माता का जागरण, 27 मार्च को विशाल भण्डारा देहरादून। देहरादून के राजपुर की शांत वादियों में प्रकृति की गोद में जगत जननी माँ अंबिका देवी का प्राचीन सिद्ध पीठ मंदिर स्थित है। इस मंदिर का संचालन श्री गुरु राम राय जी महाराज, श्री झंडा साहिब दरबार द्वारा किया जाता है। हर वर्ष नवरात्री पर इस पावन स्थल पर भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष 26 मार्च गुरुवार को लोक गायक मंगलेश डंगवाल जगत जननी महामाई माँ अम्बिका का जागरण करेंगे। 27 मार्च शुक्रवार को भव्य भंडारे का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी [more…]
जंगलियागांव में स्वास्थ्य जागरूकता की पहल, आरोही संस्था का एक दिवसीय शिविर संपन्न
भीमताल। विकासखंड भीमताल के ग्राम पंचायत जंगलियागांव में आरोही संस्था द्वारा एक दिवसीय स्वास्थ्य ओपीडी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।शिविर के दौरान लोगों की ब्लड टेस्ट, शुगर जांच एवं ब्लड ग्रुप सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचें की गईं। इस अवसर पर डॉ. ज्योत्सना पंत ने विशेष रूप से महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर परामर्श देते हुए उन्हें जागरूक किया।इसी क्रम में टीएसडीपीएल पंतनगर के सौरव मल्होत्रा एवं उनकी टीम तथा आरोही संस्था की हेमा बिष्ट के सहयोग से राजकीय इंटर कॉलेज [more…]
एलपीजी नियमों में सख्ती, अब 35 दिन बाद ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग
भीमताल । उत्तराखंड में घरेलू एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। खाद्य विभाग और गैस कंपनियों से मिली जानकारी के अनुसार अब 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की अगली बुकिंग के लिए 35 दिन का अनिवार्य अंतराल तय कर दिया गया है। पहले यह अवधि 25 दिन थी। नई व्यवस्था के तहत अब सिलेंडर की बुकिंग पिछली डिलीवरी की तारीख के आधार पर ही मान्य होगी। यदि कोई उपभोक्ता तय समय से पहले बुकिंग करता है तो ऑनलाइन सिस्टम उसे स्वतः निरस्त कर देगा। सरकार का कहना है कि [more…]
लोकसभा में गूंजा उत्तराखंड का पर्यटन, सांसद अजय भट्ट ने उठाया मुद्दा
भीमताल। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने लोकसभा में पर्वतीय पर्यटन के विकास का मुद्दा जोरशोर से उठाया। उन्होंने केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से सवाल किया कि क्या देश में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप पर्वतीय पर्यटन परिपथ विकसित करने की कोई योजना है और क्या प्रारंभिक चरण में चिन्हित राज्यों में उत्तराखंड को भी शामिल किया गया है।जवाब में पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि पर्यटन स्थलों का विकास मुख्य रूप से राज्य सरकारों की जिम्मेदारी है, लेकिन केंद्र सरकार विभिन्न [more…]
गैस किल्लत पर सरकार घिरी, कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने उठाए तीखे सवाल
भीमताल । क्षेत्र में बढ़ती गैस किल्लत को लेकर कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार गैस की कोई समस्या न होने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर पहाड़ से लेकर मैदान तक जनता गैस के लिए लंबी लाइनों में खड़ी नजर आ रही है।शर्मा ने मीडिया के माध्यम से सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर इतनी अफरा-तफरी क्यों मची है? क्यों होटल-ढाबे बंद हो रहे हैं और रोज कमाकर खाने वाले चाय-ठेली संचालकों को लंबे समय से कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध [more…]
जिला बार चुनाव में बढ़ी हलचल, अंतिम दिन तक 19 नामांकन फार्म बिके
भीमताल : जिला बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। नामांकन प्रपत्रों की बिक्री के अंतिम दिन बुधवार को विभिन्न पदों के लिए कुल 19 फार्म खरीदे गए।मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश चंदोला ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार तक 8 नामांकन फार्म बिके थे, जबकि बुधवार को 11 और फार्म खरीदे गए। इस तरह कुल मिलाकर 19 नामांकन प्रपत्रों की बिक्री दर्ज की गई।पदवार स्थिति के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए 5, उपाध्यक्ष पद के लिए 3, सचिव पद के लिए 4, संयुक्त सचिव पद के लिए 1 और कार्यकारिणी [more…]
हल्द्वानी में आवारा पशुओं के खिलाफ अभियान तेज, तीन गोवंश गौशाला भेजे गए
भीमताल , 24 मार्च। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जिला पंचायत, पशुपालन विभाग और नगर निगम द्वारा ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आवारा पशुओं को पकड़कर नजदीकी गौशालाओं में शिफ्ट किया जा रहा है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।इसी क्रम में गौलापार क्षेत्र में भी संयुक्त टीम द्वारा नियमित अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान टीम ने तीन आवारा गोवंश को पकड़कर सुरक्षित रूप से गौशाला में पहुंचाया।प्रशासन ने स्पष्ट किया है [more…]
एसएसपी ने किया कोतवाली नगर का वार्षिक निरीक्षण
CCTNS के तहत संचालित सभी पोर्टलों में सभी सूचनाओं को समय से अद्यावधिक करने की दी हिदायत पुलिस कर्मियों को नियमित रूप से क्राइम डिटेक्शन किट, वैपन हैण्डलिंग का अभ्यास करवाने के दिये निर्देश थाना परिसर में कर्मचारियो की बैरिकों/आवासीय परिसर/मैस आदि का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था उच्चकोटि की रखने हेतु किया निर्देशित पुलिस कर्मियों से उनकी समस्याओं के सम्बन्ध में ली जानकारी, त्वरित निस्तारण के लिये अधीनस्थ अधिकारियों को किया निर्देशित देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल ने आज कोतवाली नगर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। एसएसपी द्वारा थाना कार्यालयो में रखे अभिलेखों का अवलोकन करते हुए सभी अभिलेखों [more…]
फिताड़ी अग्निकांड: प्रभावितों के बीच पहुंचे विधायक और जिलाधिकारी
मोरी। विकास खंड मोरी के फिताड़ी गांव में बीती देर रात भीषण अग्निकांड की घटना हुई। जिसमें 8 आवासीय भवन और 6 अन्न भंडार जलकर नष्ट हो गए। हादसे में 3 गायों की भी आग की चपेट में आने से मौत हो गई। आपदा विभाग के मुताबिक आग लगने की घटना रात करीब 11 बजे की है। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी प्रशान्त आर्य ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीआरएफ, राजस्व,स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीमों को मौके पर रवाना करने के निर्देश दिए। राहत एवं बचाव टीमों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया [more…]
