Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

SGRRU में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘बायोटेक फ्रंटियर्स 2025‘ का आगाज

देहरादून । एसजीआरआर विश्वविद्यालय में अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ, स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंस द्वारा 21-22 मार्च को आयोजित दो दिवसीय ‘‘बायोटेक फ्रंटियर्स 2025‘‘ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन की विधिवत शुरूआत गई। इस सम्मेलन का मुख्य विषय “इमर्जिंग ट्रेंड्स इन बायोटेक्नोलॉजी एंड माइक्रोबायोम रिसर्च” है। इस दो दिवसीय सम्मेलन में देश-विदेश के वैज्ञानिक, शोधकर्ता और विशेषज्ञ भाग लेंगे और जैव प्रौद्योगिकी व सूक्ष्म जीवविज्ञान के क्षेत्र में नवीनतम अनुसंधान और प्रगति पर चर्चा करेंगे। इस दौरान विभिन्न तकनीकी सत्रों, शोध प्रस्तुतियों और पोस्टर प्रेजेंटेशन का आयोजन किया गया। डिपार्टमेंट ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, साइंस एंड इंजीनियरिंग रिसर्च बोर्ड, यूसर्क उत्तराखंड, अनुसंधान [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

UKPSC की इस भर्ती परीक्षा के लिए 19 अभ्यर्थियों की दावेदारी निरस्त

देहरादून। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा उत्तराखण्ड सचिवालय / उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग / उत्तराखण्ड राजस्व परिषद में समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा-2023 के अन्तर्गत दिनांक 24.02.2025 से 06 मार्च, 2025 तक आयोजित हिन्दी टंकण (अनिवार्य) / अंग्रेजी टंकण (वैकल्पिक / अधिमानी अर्हता हेतु) एवं कम्प्यूटर आधारभूत ज्ञान परीक्षा में अनुपस्थित होने के कारण 19 अभ्यर्थियों का आयोग द्वारा अभ्यर्थन निरस्त किया गया है।

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

यूकॉस्ट की कार्यशाला में दी गई जल गुणवत्ता प्रयोगशालाओं में बेहतरी लाने की जानकारियां

देहरादून। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवम प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट), देहरादून एव उत्तराखंड जल संस्थान, देहरादून के संयुक्त तत्वाधान में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 26 जिला एवम उपखंडिया प्रयोगशालाओं के प्रयोगशाला केमिस्टो के लिए NABL प्रशिक्षण हेतु आयोजित 03 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन यूकॉस्ट, देहरादून में किया गया। जिसमे सभी प्रतिभागियों को राज्य की जल गुणवत्ता प्रयोगशालाओं में बेहतरी लाने के क्रम में नई जानकारियां प्रदान की गई। इस मौके पर डॉ डी पी उनियाल, संयुक्त निदेशक, यूकॉस्ट ने उत्तराखंड की जल गुणवत्ता की वर्तमान वास्तविक स्थिति पर अपने विचार रखे। इस मौके पर उन्होंने जल गुणवत्ता परीक्षण की नवीनतम तकनीकों [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड में नैक ग्रेडिंग के आधार पर पुरस्कृत होंगे उच्च शिक्षण संस्थान

उच्च शिक्षा मंत्री डा. रावत के अनुमोदन पर शासन ने जारी किया आदेश देहरादून। सूबे के नैक एक्रीडेटेट तथा एन.आई.आर.एफ. रैंकिंग प्राप्त राजकीय विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों को पुरस्कृत किया जायेगा। इन राजकीय शिक्षण संस्थानों को सरकार नैक ग्रेडिंग के आधार पर 5 से 10 लाख रुपये तक की पुरस्कार राशि देगी। सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के अनुमोदन के उपरांत शासन स्तर से इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है। प्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित राजकीय महाविद्यालयों तथा राज्याधीन विश्वविद्यालयों को नई शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों के अनुरूप विभिन्न स्तरों पर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

सचिव आपदा प्रबन्धन विनोद कुमार सुमन ने की डीडीएमपी की समीक्षा

देहरादून। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने जिला आपदा प्रबंधन योजना तथा राज्य आपदा प्रबंधन योजना बनाए जाने की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने डीडीएमपी तथा एसडीएमपी बनाए जाने को लेकर सभी जनपदों के आपदा प्रबंधन अधिकारियों को जरूरी सुझाव दिए और जल्द से जल्द इन्हें पूरा करने को कहा। गौरतलब है कि राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशन में डीडीएमपी तथा एसडीएमपी का निर्माण किया जा रहा है। इस दौरान यूएसडीएमए के एसीईओ क्रियान्वयन डीआईजी श्री राज कुमार नेगी ने कहा कि डीडीएमपी और एसडीएमपी आपदा प्रबंधन के दृष्टिकोण से [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

शिक्षकों के स्थानांतरण की कवायद शुरू, शिक्षा विभाग ने जारी की टाइम लाइन

देहरादून। शिक्षा विभाग ने स्थानान्तरण सत्र 2025-26 में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक, प्रवक्ताओं एवं सहायक अध्यापक एल०टी० के अनिवार्य स्थानान्तरण हेतु विकल्प-पत्र एवं अनुरोध के आधार पर स्थानान्तरण हेतु आवेदन-पत्र मांगे हैं। सुगम से दुर्गम एवं दुर्गम से सुगम क्षेत्र में अनिवार्य स्थानान्तरण हेतु पात्रता सूची तथा रिक्ति की सूची विभागीय वेबसाइट www.schooleducation.uk.gov.in पर 15 अप्रैल 2025 तक अपलोड की जानी है, जिन प्रधानाचार्य / प्रधानाध्यापक / प्रवक्ताओं एवं स०अ० एल०टी० के नाम अनिवार्य स्थानान्तरण हेतु पात्रता सूची में अंकित होगें, वे अपना विकल्प पत्र पोर्टल विवरण के साथ (10 विकल्पों सहित) संबंधित संस्थाध्यक्ष से अग्रसारित कर संबंधित [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

पुष्प वर्षा के साथ नगर परिक्रमा में गूंजे श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारे

श्री गुरु महाराज जी की प्यारी संगतों के साथ नगर परिक्रमा में शामिल हुए दूनवासी पच्चीस हज़ार संगतें शामिल हुई नगर परिक्रमा में देहरादून। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज देहरादून के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की अगुआई में शुक्रवार को ऐतिहासिक नगर परिक्रमा निकली। श्री दरबार साहिब से सुबह 7ः30 बजे नगर परिक्रमा शुरू हुई। जहां-जहां से नगर परिक्रमा निकली दूनवासियों ने तहेदिल से संगतों का पुष्पवर्षा के साथ जोरदार स्वागत किया। नगर परिक्रमा के दौरान रास्ते भर दूनवासी श्री गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारे लगाते [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए सीएम धामी ने दिए निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में सिंचाई, लघु सिंचाई और ग्रामीण निर्माण विभाग की गेम चेंजर योजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण और संवंर्द्धन के लिए वृहद स्तर पर कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जीवन और समृद्धि का आधार जल है, इसलिए जल संचय और जलधाराओं, गाड़-गदेरों के पुनर्जीवीकरण की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाएं। शहरी क्षेत्रों में वर्षा जल संचय के लिए मिलकर कार्य करें मुख्यमंत्री ने सिंचाई, लघु सिंचाई विभाग और नगर निगमों को शहरी क्षेत्र में वर्षा जल संचय के लिए मिलकर कार्य करने की [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

गंगा की अविरलता और निर्मलता के लिए प्रशासन, पर्यावरणविदों और जनता को एकजुट होकर करना होगा कार्य

ऋषिकेश।  उत्तराखंड में गंगा और उसकी सहायक नदियों के संरक्षण एवं शहरी जल प्रबंधन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG), जल शक्ति मंत्रालय एवं नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स (NIUA), आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त प्रयासों से उत्तराखंड के पाँच शहरों गंगोत्री, यमुनोत्री, ऋषिकेश, हरिद्वार, हल्द्वानी-काठगोदाम एवं रामनगर में शहरी नदी प्रबंधन योजना (Urban River Management Plan – URMP) विकसित की जा रही है। इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु ऋषिकेश नगर निगम के स्वर्ण जयंती सभागार में URMP की कार्यसमिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर [more…]