Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
युवाओं के बीच पहुंच मुख्यमंत्री ने लगाए पुश-अप्स
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को एथलैक्टिस ग्राउण्ड, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर, देहरादून में राज्य सरकार ( सेवा, सुशासन और विकास ) के 03 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर फिट इण्डिया रन का फ्लैग ऑफ किया। खिलाड़ियों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री ने पुश-अप्स लगाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया एवं उन्हें फिट रहने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर, उन्हें फिट इंडिया की शपथ भी दिलवाई। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड युवा कल्याण विभाग के सहयोग से चलाए जा रहे ड्रोन कोर्स में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले युवाओं को ड्रोन [more…]
दून पुलिस में फेरबदल, दो कोतवाली और दो थानों के प्रभारी बदले
इंस्पेक्टर हरिओम राज चौहान देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने तीन इंस्पेक्टरों और दो सब इंस्पेक्टरों का तबादला किया है।प्रभारी निरीक्षक कोतवाल ऋषिकेश इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह खोलिया को पुलिस कार्यालय स्थित चुनाव सेल का प्रभारी बनाया गया है। जबकि, अब तक चुनाव सैल की जिम्मेदारी देख रहे इंस्पेक्टर हरिओम राज चौहान के पटेललगर कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। पटलेनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह राणा को ऋषिकेश कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा दो सब इंस्पेक्टरों का भी तबाला किया गया है। राजपुर थानाध्यक्ष एसआई पीडी भट्ट को सेलाकुई तथा सेलाकुई के थानाध्यक्ष एसआई [more…]
यूकॉस्ट में जल गुणवत्ता और ग्लेशियर संरक्षण के क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा
देहरादून। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) एवम उत्तराखण्ड जल संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में विश्व जल दिवस 2025 के उपलक्ष्य में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विशेषज्ञों ने ग्लेशियर संरक्षण, जल गुणवत्ता, संरक्षण और संबंधित तकनीकी क्षेत्रों पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. डी.पी. उनियाल, संयुक्त निदेशक, यूकॉस्ट ने जल गुणवत्ता, ग्लेशियर संरक्षण और जल क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने ग्लेशियरों के संरक्षण और जल संकट को लेकर नई शोध संभावनाओं की आवश्यकता पर बल दिया।इस अवसर पर डॉ. एम.एस. रावत, वैज्ञानिक अधिकारी, यूकॉस्ट [more…]
SGRRU ‘‘बायोटेक फ्रंटियर्स 2025‘‘ में शोधार्थियों ने प्रस्तुत किए शोध पत्र
देहरादून। एसजीआरआर विश्वविद्यालय में अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ, स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंस द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘‘बायोटेक फ्रंटियर्स 2025‘‘ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का शनिवार को समापन हो गया। शनिवार को कार्यक्रम के अंतिम दिन शोधार्थियों द्वारा शोध कार्य प्रस्तुति किए गए। इस सम्मेलन का मुख्य विषय इमर्जिंग ट्रेंड्स इन बायोटेक्नोलॉजी एंड माइक्रोबायोम रिसर्च पर विशेषज्ञों ने दो दिनों तक विस्तारपूर्वक चर्चा की। डाॅ कुमार सिद्धार्थ सिंह, आईआईटी पटना, प्रो. डाॅ सुदर्शन सिंह, चियंगमिआई विश्वविद्यालय, थाईलैंण्ड, प्रो. वेरेनियम ओहाल, प्रो अनासेचेज सिल्वा, काइंब्रा विश्वविद्यालय, पुर्तगाल सहित 100 से अधिक शोधार्थियों ने अपने अपने शोध पत्रों के माध्यम से बायोटेक से [more…]
भ्रष्टाचार, अतिक्रमण और अवैध कब्जों पर जारी रहेगा प्रहार
महत्वपूर्ण मुद्दों को हमने कभी ठंडे बस्ते में नहीं डालाः मुख्यमंत्री यूसीसी, भू-कानून, दंगा रोधी, नकल विरोधी कानून आदि पर चर्चा की देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भ्रष्टाचार, अतिक्रमण और अवैध कब्जों पर सरकार का प्रहार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों के कार्यकाल के दौरान अनेक चुनौतियों सामने आईं, लेकिन उनका जनता के बीच खडे़ होकर सामना किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केे कथन के अनुसार ही उत्तराखण्ड प्रगति कर रहा है। निश्चित तौर पर यह दशक उत्तराखण्ड का होगा। तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर मुख्यमंत्री ने शनिवार [more…]
मुंबई में आयोजित हुआ आपदा प्रबंधन पर दूसरा प्री-शिखर सम्मेलन
मुंबई। आज उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (युकोस्ट) द्वारा आपदा प्रबंधन पर दूसरा प्री-शिखर सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, मुंबई में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन महाराष्ट्र सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री, गणेश नाईक और युकोस्ट के महानिदेशक प्रोफेसर दुर्गश पंत की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन कर हुआ। कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र के वन एवं पर्यावरण मंत्री गणेश नाईक ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राज्य सरकार के तीन वर्षों की सफलता पर बधाई दी और उत्तराखंड सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड से निकलने वाली मां [more…]
AI से शिपिंग क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलावः डा. मीनाक्षी सुन्दरम
देहरादून। आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस (AI) तकनीक ने शिपिंग क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव ला दिये है और अब बैहतर तरीके से शिपिंग उद्योग अपार समानताओं के साथ सभी देशों में पावं जमा रहे है। यह बात राजपुर रोड़ नियत एक होटल में प्रमुख सचीव ऊर्जा डा0 मीनाक्षी सुन्दरम ने अर्न्तराष्ट्रीय मैरिनटाइम कांफ्रेंस आरोहण मे बतौर मुख्य अतिथि कही। ऊर्जा सचिव डा0 सुन्दरम ने अपने अनुबन्ध साझा करते हुए देश-विदेश में बड़े शिप मालिक ट्रेडर्स माइनर्स नीति नियंता को इस क्षेत्र मे आगे भी पूरे उत्साह से कार्य करते हुए उत्तराखण्ड सरकार की तरफ से सभी जरूरी सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। [more…]
मुख्यमंत्री धामी ने इण्डो नेपाल अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला और पर्यटन महोत्सव में किया शुभारंभ
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को रेंजर्स ग्राउण्ड, देहरादून में कंचनपुर उद्योग वाणिज्य संघ द्वारा आयोजित इण्डो नेपाल अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला तथा पर्यटन महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भारत और नेपाल के स्थानीय उत्पादों पर आधारित स्टालों का भी अवलोकन किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह महोत्सव, भारत और नेपाल के बीच सांस्कृतिक और भावनात्मक संबंधों को बढ़ाएगा। इससे हमारी समृद्ध परंपराओं को संजोए रखने और आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने में भी योगदान मिलेगा। उन्होंने कहा भारत और नेपाल के बीच सदियों से धार्मिक, सांस्कृतिक, व्यापारिक और रोटी-बेटी का संबंध [more…]
सिपाही भर्ती के फिजिकल टेस्ट में वंचित अभ्यर्थियों को अंतिम मौका
देहरादून। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा वर्तमान में उत्तराखण्ड पुलिस विभाग के अंतर्गत आरक्षी जनपदीय पुलिस (पुरूष) एवं आरक्षी पी.ए.सी./आई.आर.बी. (पुरूष) के पदों पर भर्ती हेतु शारीरिक दक्षता परीक्षा संचालित की जा रही है। जनपद देहरादून में शारीरिक मानक/दक्षता परीक्षा के दौरान अपरिहार्य कारणों जैसे बीमारी, कैजुअल्टी, शारीरिक दक्षता परीक्षा की तिथि में कोई अन्य परीक्षा होने के कारण या दक्षता परीक्षा के दौरान किसी इंवेट में चोटिल हुए अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर प्रदान किया जा रहा है।
